• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा ने स्कॉर्पियो एन और एक्सयूवी 700 की कुछ यूनिट्स वापस बुलाई

    महिंद्रा का मानना है कि इनके बैल हाउसिंग के रबर बैलो में खराबी है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On नवंबर 29, 2022 19:20 ist
    info icon
    published onNov 29, 2022 19:20 IST
    last updated onNov 29, 2022 19:20 IST
    843 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra XUV700 And Scorpio-N

    • महिंद्रा स्कॉपियो एन और एक्सयूवी 700 की वापस बुलाई गई यूनिट्स को 1 जुलाई से 11 नवंबर 2022 के बीच मैन्युफैक्चर किया गया था।
    • रिकॉल यूनिट्स में स्कॉपियो एन (6,618 यूनिट्स) और एक्सयूवी 700 (12,566 यूनिट्स) के मैनुअल वेरिएंट्स शामिल हैं।
    • महिंद्रा खराब कॉम्पोनेन्ट को मुफ्त में बदलेगी।

    महिंद्रा ने स्कॉर्पियो एन और एक्सयूवी 700 एसयूवी की कई यूनिट्स वापसी बुलाई है। इसकी वजह इन दोनों कारों के मैनुअल वेरिएंट्स में क्लच बैल हाउसिंग के नीचे की तरफ खराब रबर बैलो बताई गई है। महिंद्रा की डीलरशिप्स प्रभावित खरीदारों को अपनी कारों की जांच करवाने और खराब कॉम्पोनेन्ट को बदलवाने के लिए बुलाएगी। यह खराब कॉम्पोनेन्ट स्कॉर्पियो एन की लगभग 6,618 यूनिट्स और एक्सयूवी 700 की 12,566 यूनिट्स में लगा होने का संदेह है।

    Mahindra Scorpio-N

    इस समस्या के कारण रबर बैलो का ओपरटिंग क्लियरेंस प्रभावित हो सकता है, जिससे इन गाड़ियों की परफॉर्मेंस पर असर पड़ सकता है। महिंद्रा का कहना है कि यह समस्या पार्ट वेंडर की तरफ से हुई है। महिंद्रा जल्द ही खराब पार्ट को कारों में मुफ्त में बदलेगी।

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा एक्सयूवी400 इलेक्ट्रिक का स्पेशल एडिशन हुआ शोकेस, 10 दिसंबर को होगी नीलामी

    स्कॉर्पियो एन और एक्सयूवी 700 दोनों ही कारों में एक जैसे इंजन ऑप्शंस: 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल दिए गए हैं। हालांकि, यह इंजन इनमें अलग पावर ट्यूनिंग के साथ मिलते हैं। इंजन के साथ इनमें 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। एक्सयूवी 700 एसयूवी में डीजल इंजन के साथ ऑल-हील-ड्राइव सिस्टम का ऑप्शन दिया गया है, जबकि स्कॉर्पियो एन के साथ 4x4 सिस्टम मिलता है।

    Mahindra XUV700

     

    स्कॉर्पियो एन 

    एक्सयूवी 700

    इंजन 

    2-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    2.2-लीटर डीजल 

    2-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    2.2-लीटर डीजल 

    पावर 

    203 पीएस 

    132 पीएस / 170 पीएस 

    200 पीएस 

    185 पीएस 

    टॉर्क 

    380 एनएम 

    300  एनएम /350Nm

    380 एनएम 

    450  एनएम 

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी 

    6-स्पीड एमटी/6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी 

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा थार को पैनोरमिक सनरूफ लगाकर किया गया मॉडिफाय, जानिए कितना खर्चीला है ये प्रोसेस

    भारत में स्कॉर्पियो एन की प्राइस 11.99 लाख रुपए से 23.90 लाख रुपए के बीच है, जबकि एक्सयूवी 700 एसयूवी की कीमत 13.45 लाख रुपए से शुरू होकर 24.95 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

    यह भी देखेंः महिंद्रा एक्सयूवी 700 ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी700 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on महिंद्रा एक्सयूवी700

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है