• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा बीई 6 फॉर्मूला ई एडिशन: फॉर्मूला ई से इंस्पायर्ड

    बीई 6 एफई एडिशन का डिज़ाइन मोटरस्पोर्ट्स से इंस्पायर्ड है, जो इसे स्टैंडर्ड बीई 6 से अलग दिखाता है।

    भानु
    भानु
    Published On दिसंबर 29, 2025 12:32 ist
    info icon
    published onDec 29, 2025 12:32 IST
    last updated onDec 29, 2025 12:32 IST
    485 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra BE 6 Formula E Edition

    महिंद्रा ने अपने विश्वव्यापी फॉर्मूला ई प्रोग्राम के डिजाइन एलिमेंट्स और टेक्नोलॉजी को बीई 6 फॉर्मूला ई एडिशन में शामिल किया है। इससे महिंद्रा को अपनी ऐसी इलेक्ट्रिक एसयूवी बनाने में मदद मिली है जो न केवल मोटरस्पोर्ट से स्पोर्ट्स बैज लेती है, बल्कि उस स्पोर्ट के डिजाइन और पर्सेनिलिटी को इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के हर पहलू में समाहित करती है।

    मोटरस्पोर्ट से इंस्पायर्ड है फॉर्मूला ई का एक्सटीरियर  

    महिंद्रा ने फ्रंट बम्पर को नया रूप दिया है और साथ ही इसमें ग्लॉसी ब्लैक सराउंडिंग वाले राउंड प्रोजेक्टर हेडलाइट्स लगाई हैं, जो उनकी फॉर्मूला ई रेस कारों की याद दिलाती हैं। एफआईए से इंस्पायर्ड इस डिज़ाइन को ग्रिल, बंपर और ब्रेक कैलिपर्स के आसपास फायरस्टॉर्म ऑरेंज एक्सेंट से और भी मजबूती मिली है, जो महिंद्रा की फॉर्मूला ई रेसिंग टीम से इंस्पायर्ड हैं।

    Mahindra BE 6 Formula E Edition

    इस एसयूवी के बोनट और रूफ पर रेसिंग डिज़ाइन वाले एफआईए के स्टिकर लगे हैं, साथ ही विंडशील्ड पर "महिंद्रा फॉर्मूला ई" का लोगो भी दिया गया है, जो इसकी पहचान का एक स्पष्ट संकेत है। यहां तक ​​कि नया डिज़ाइन किया गया रियर स्पॉइलर और स्किड प्लेट्स भी इस लाइनअप का हिस्सा हैं, जो इस एसयूवी को स्पोर्टी लुक देते हैं।

    अंदर से भी दी गई है रेसिंग थीम

    फॉर्मूला ई सीरीज़ का प्रभाव इंटीरियर में भी झलकता है, जहां महिंद्रा ने रेसिंग टीम के कलर्स की तरह ही ब्लैक और आॅरेन्ज कलर की थीम का इस्तेमाल किया गया है। स्टिचिंग, डैशबोर्ड ट्रिम, सीट बेल्ट और डोर स्ट्रैप में फायरस्टॉर्म ऑरेंज कलर का इस्तेमाल किया गया है, साथ ही सीटों और डैशबोर्ड पर फॉर्मूला ई के बैज भी लगे हैं। स्टार्ट-स्टॉप स्विच रेसकार से इंस्पायर्ड कवर के नीचे स्थित है, जो सामान्य ड्राइविंग में मोटरस्पोर्ट्स का रोमांच भर देता है।

    Mahindra BE 6 Formula E Edition

    वायरलेस चार्जिंग पैड और स्पीकर ग्रिल्स में एक ज्यौमैट्रिक एयरो​डायनैमिक डिजाइन शामिल है जो फॉर्मूला ई में एयरफ्लो स्टडीज से इंस्पायर्ड है, और इंटीरियर एक फॉर्मूला ई स्टार्ट-अप एनीमेशन के साथ रोशन होता है जिसे विशेष रूप से इस रेंज के लिए डिजाइन किया गया है।

    Mahindra BE 6 Formula E Edition

    रेसिंग से इंस्पायर्ड साउंड और सेंसर डीटेलिंग

    मोटरस्पोर्ट्स से और भी अधिक जुड़ाव बनाने के लिए, महिंद्रा की बीई 6 एफई एडिशन में एक स्पेशल साउंड शामिल किया गया है, जो फॉर्मूला ई कारों के अपकमिंग साउंड का प्रतिनिधित्व करता है। इसके साथ ही, ट्रांसपेरेंट डोर पैनल और स्पोर्ट्स लाइटिंग डिज़ाइन का उपयोग एक स्पोर्टी, मोटरस्पोर्ट्स से इंस्पायर्ड इंटीरियर को और भी आकर्षक बनाता है, जो एक इलेक्ट्रिक व्हीकल होने के बावजूद, सामान्य इलेक्ट्रिक व्हीकल के इंटीरियर से बिल्कुल अलग दिखता है।

    ट्रैक बेस्ड परफॉर्मेंस

    हालांकि इसमें स्टैंडर्ड बीई 6 के समान पावरट्रेन दिया गया है, लेकिन महिंद्रा का कहना है कि फॉर्मूला ई में रेसिंग के एक्सपीरियंस ने उन्हें 79 केडब्ल्यूएच बैटरी मैनेंजमेंट और 282 पीएस मोटर को बेहतर बनाने में मदद की है। एफई एडिशन को 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में 6.7 सेकंड लगते हैं और इसकी टॉप स्पीड 202 किलोमीटर प्रति घंटे है और स्पोर्टी थ्रॉटल इनपुट ड्राइवर को बेहतर रेसिंग एक्सपीरियंस देने के हिसाब से डिज़ाइन किए गए हैं।

    Mahindra BE 6 Formula E Edition

    एक्सटीरियर और इंटीरियर में बदलाव निश्चित रूप से ध्यान आकर्षित करेंगे, वहीं महिंद्रा यह भी बताना चाहती है कि इलेक्ट्रिक मोटरस्पोर्ट के बारे उनकी समझ का प्रभाव इस एसयूवी पर भी पड़ा है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा बीई 6 पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है