• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा एटम इलेक्ट्रिक के वेरिएंट और स्पेसिफिकेशन की जानकारी आई सामने, जल्द हो सकती है लॉन्च

    महिंद्रा एटम इलेक्ट्रिक के वेरिएंट और स्पेसिफिकेशन की डिटेल्स एक आरटीओ डॉक्युमेंट के जरिये सामने आई है जिससे अनुमान लगाए जा रहे हैं कि इसे जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह एक ऑल-इलेक्ट्रिक क्वाड्रीसाइकल व्हीकल है जो शेयर्ड मोबिलिटी के क्षेत्र में काम में लिया जाएगा।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 06, 2022 19:07 ist
    info icon
    published onMay 06, 2022 19:06 IST
    last updated onMay 06, 2022 19:07 IST
    6K Views
    • Write a कमेंट

    mahindra atom electric

    • यह गाड़ी चार वेरिएंट्स के1, के2, के3 और के4 में उपलब्ध होगी।
    • के1 और के3 वेरिएंट में 7.4 किलोवाट आवर का बैटरी पैक दिया जाएगा, जबकि के2 और के4 वेरिएंट में 11.1 किलोवाट आवर का बैटरी पैक मिलेगा।
    • यह गाड़ी 11 पीएस की पावर जनरेट करेगी और इसकी ड्राइविंग रेंज 100 किलोमीटर तक की हो सकती है।
    • के1 और के3 वेरिएंट में एसी का अभाव होगा, जबकि बाकी वेरिएंट में मोबाइल डॉकिंग स्टेशन और 4जी कनेक्टिविटी के साथ एसी दिया जाएगा। 
    • भारत में इसकी प्राइस 5 लाख रुपए से कम रखी जा सकती है। 

    mahindra atom electric

    लीक हुए डॉक्युमेंट के अनुसार एटम इलेक्ट्रिक चार वेरिएंट्स के1, के2, के3 और के4 में उपलब्ध होगी। इसके के1 और के3 वेरिएंट में 7.4 किलोवाट आवर का बैटरी पैक दिया जाएगा, जबकि के2 और के4 वेरिएंट में 11.1 किलोवाट आवर का बैटरी पैक मिलेगा। इसमें लगी इलेक्ट्रिक मोटर 11 पीएस की पावर जनरेट करेगी। 

    इसके के1 और के3 वेरिएंट (अलग-अलग बैटरी वाले बेस वेरिएंट) में एसी का अभाव होगा, जबकि बाकी वेरिएंट में मोबाइल डॉकिंग स्टेशन और 4जी कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स के साथ एसी दिया जाएगा। 

    mahindra atom electric

    एटम इलेक्ट्रिक 2728 मिलीमीटर लंबी, 1452 मिलीमीटर चौड़ी और 1576 मिलीमीटर ऊंची होगी। इसके व्हीलबेस का साइज़ 1885 मिलीमीटर होगा और इसका ग्रॉस वेट 832 किलोग्राम से 903 किलोग्राम के बीच होगा। इसके केबिन में चार लोगों के बैठने की जगह मिलेगी जिनमें से तीन पैसेंजर रियर साइड पर बैठ सकेंगे। 

    भारत में महिंद्रा एटम इलेक्ट्रिक की प्राइस 5 लाख रुपए से कम रखी जा सकती है। इस गाड़ी की बिक्री 2022 की दूसरी तिमाही तक शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला बजाज क्यूट से होगा जो पेट्रोल और सीएनजी दोनों ऑप्शंस के साथ उपलब्ध है।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    1 कमेंट
    1
    A
    amresh rao
    May 7, 2022, 9:56:12 AM

    I am based in Pune .Where can I have a look at the vehicle and if I want to book the vehicle what do I need to do

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है