• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत में इंपोर्टेड लग्जरी एसयूवी जीप रैंगलर का प्रोडक्शन हुआ शुरू,क्या अब गिरेंगे इसके दाम?

    जीप इंडिया ने पुणे स्थित रंजनगांव मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट में रैंगलर एसयूवी की असेंबलिंग शुरू कर दी है। इसके 2021 मॉडल को 15 मार्च के दिन लॉन्च किया जाएगा। कुछ डीलरशिप्स पर इस अपकमिंग कार की प्री बुकिंग भी शुरू की जा चुकी है।

    भानु
    भानु
    Published On फरवरी 23, 2021 18:43 ist
    info icon
    published onFeb 23, 2021 18:43 IST
    last updated onFeb 23, 2021 18:43 IST
    4.5K Views
    • Write a कमेंट

    • जीप रैंगलर के पुणे स्थित रंजनगांव प्लांट में जीप रैंगलर का प्रोडक्श किया गया शुरू
    • 26 आउटलेट्स और जीप की करीब 60 डीलरशिप्स पर प्री बुकिंग भी की जा चुकी है शुरू
    • पहले की तरह रूबिकॉन और सहारा वेरिएंट्स में हो सकती है उपलब्ध
    • 2.2 लीटर डीजल इंजन के साथ 2.0 लीटर पेट्रोल इंंजन की दी जा सकती है चॉइस

    जीप इंडिया ने पुणे स्थित रंजनगांव मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट में रैंगलर एसयूवी की असेंबलिंग शुरू कर दी है। इसके 2021 मॉडल को 15 मार्च के दिन लॉन्च किया जाएगा। कुछ डीलरशिप्स पर इस अपकमिंग कार की प्री बुकिंग भी शुरू की जा चुकी है। पहली बार रैंगलर को भारत में तैयार किया जाएगा चूंकि पहले ये कार पूरी तरह से यहां इंपोर्ट कर बेची जा रही थी। 

    जीप इंडिया अपनी वेबसाइट पर 2021 रैंगलर की झलक दिखा चुकी है। ये दो वेरिएंट्स: सहारा और रुबिकॉन में उपलब्ध होगी। चूंकि पहले ये कार भारत में इंपोर्ट कर बेची जा रही थी,ऐसे में इसकी कीमत काफी ज्यादा 63.94 लाख रुपये से लेकर 68.94 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)थी। अब भारत में ही इसकी असेंबलिंग किए जाने से इसकी कीमत औंधे मुंह गिरेगी और हो सकता है कि ये 40 लाख रुपये से भी कम प्राइस पर लॉन्च की जाए। उदाहरण के तौर पर जीप रैंगलर का अनलिमिटेड सहारा वेरिएंट 38,645 अमेरिकन डॉलर में बिक रहा है जो भारतीय मुद्रा के अनुसार 27.96 लाख रुपये है। 

    इंपोर्टेड रैंगलर में 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाता था जो कि 268 पीएस की पावर और 400 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम था। इस इंजन के साथ 8 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया था। अब रैंगलर 2021 में भी यही इंजन दिया जा सकता है और इसके साथ ही कंपनी 2.2 लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन भी दे सकती है। रैंगलर में ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम भी दिया गया है जिसमें लो और हाई मोड्स भी मौजूद हैं और इसके दोनों एक्सल्स पर डिफरेंशियल लॉक का फीचर भी आता है। 

    भारत में तैयार होने वाली रैंगलर में पहले की तरह एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ 8.4 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम,कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी,पुश बटन स्टार्ट स्टॉप,ट्विन पॉड एनालॉग इंस्टरुमेंट क्लस्टर,ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल,एलईडी हेडलैंप्स,एंबिएंट लाइटिंग,वॉशेबल फ्लोर्स और साथ ही फ्रंट और साइड एयरबैग्स जैसे फीचर्स मिलेंगे। 

    रैंगलर के बाद जीप अपनी कंपास बेस्ड 7 सीटर एसयूवी भी उतारेगी जिसका मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर और फोर्ड एंडेवर से होगा। इसे 2021 के आखिर तक शोकेस किया जा सकता है। इसके बाद जीप मेड इन इंडिया ग्रांड शेरॉक को 2022 में लॉन्च कर सकती है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    जीप रैंगलर 2023-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    D
    daulat
    Mar 9, 2021, 10:43:15 PM

    At 40lakh it would be a runaway success...

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on जीप रैंगलर 2023-2024

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है