• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    साउथ कोरिया में लॉन्च हुआ किया सेल्टोस का नया स्पेशल ग्रेविटी एडिशन, क्या भारत में भी आएगी ये कार?

    इस ग्रेविटी एडिशन का लुक भारत में उपलब्ध ​सेल्टोस जीटी लाइन के जितना स्पोर्टी नहीं है जिसके इंटीरियर की थीम ऑल ब्लैक कलर पर बेस्ड है। 

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 06, 2020 12:34 ist
    info icon
    published onJul 06, 2020 12:34 IST
    last updated onJul 06, 2020 12:34 IST
    1.2K Views
    • Write a कमेंट

    • किया मोटर्स की होम कंट्री में सेल्टोस को मिला स्पेशल कॉस्मैटिक पैकेज
    • स्पेशल ग्रिल, अलॉय व्हील, रियर स्किड प्लेट और ग्रे ब्लैक इंटीरियर दिया गया है इस एडिशन में 
    • मैकेनिकल पार्ट में नहीं हुआ कोई बदलाव
    • भारत में मुश्किल ही लॉन्च होगा ये ​एडिशन

    कोरियन कारमेकर किया मोटर्स (Kia Motors) की सेल्टोस एसयूवी भारत के साथ ग्लोबल मार्केट में भी उपलब्ध है। अब इसका ग्रेविटी एडिशन नाम से स्पेशल कॉस्मैटिक पैकेज भी लॉन्च हो गया है जो कि केवल कोरिया के बाजार में ही उपलब्ध होगा। 

    किया सेल्टोस (Kia Seltos) के ग्रेविटी एडिशन में रेगुलर मॉडल में दी गई डायमंड पैटर्न ग्रिल की जगह नई डिजाइन की ग्रिल दी गई है। इसके अलावा इसमें नई डिजाइन के 18 इंच अलॉय व्हील और एक भारी भरकम रियर स्किड प्लेट भी दी गई है। 

    सेल्टोस के कोरियाई वर्जन के रेगुलर मॉडल का केबिन ब्लैक ब्राउन ड्यूल टोन थीम पर बेस्ड है, मगर ग्रेविटी एडिशन में नई ग्रे और ब्लैक कलर की इंटीरियर थीम दी गई है। इससे इसके केबिन का लुक और भी ज्यादा स्पोर्टी हो गया है। हालां​कि

    ऑफ रोडिंग के लिए 2019 में शोकेस किए गए किया सेल्टोस के मॉडिफाइड वर्जन एक्सलाइन कॉन्सेप्ट्स से अलग इस ग्रेविटी एडिशन में मैकेनिकल पार्ट पर कोई बदलाव नहीं हुए हैं। सेल्टोस के कोरियाई वर्जन में 1.6 लीटर टर्बो पेट्रोल और डीजल इंजन का ऑप्शन दिया गया है जो ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम से लैस है। वहीं इसके इंडियन वर्जन में तीन इंजन: 1.5-लीटर पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और 1.4-लीटर टर्बो-पेट्रोल का ऑप्शन दिया गया है। भारत में किया सेल्टोस की प्राइस (Kia Seltos Price) 9.89 लाख रुपये से शुरू होती है जो कि 17.34 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक पहुंचती है। 

    यह भी पढ़ें: किया की माइल्ड-हाइब्रिड कारों में मिलेगा ये नया इंटेलिजेंट मैनुअल गियरबॉक्स, जानिए क्या है इसमें खास

    किया मोटर्स की ओर से लाया गया सेल्टोस का ये फैक्ट्री फिटेड कस्टमाइज्ड पैकेज कस्टमाइजेशन के एरिया में कंपनी की क्षमताओं को उदाहरण के तौर पर सामने रखता है। क्या आप भी किया सेल्टोस ग्रेविटी ​एडिशन (Kia Seltos Gravity Edition) को भारत में देखना चाहते हैं? या हमारे बाजार के लिए आप इसे किसी दूसरे डिजाइन में देखना पसंद करेंगे? कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं।

    यह भी पढ़ें: ऑटो एक्सपो 2020 में किया सेल्टोस एक्स-लाइन कॉन्सेप्ट कार हुई पेश

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    किया सेल्टोस 2019-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    K
    keshav meda
    Sep 9, 2020, 10:48:02 AM

    would love to see 4wd of seltos

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है