• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किआ मोटर्स ने स्क्रैपेज इंसेंटिव प्रोग्राम किया शुरू, पुरानी कार स्क्रैप कराने पर कस्टमर्स को मिलेंगे ये फायदे

    स्क्रैपेज प्रोग्राम के अंतर्गत किआ अपने लाइनअप की कारों के अनुसार 1.5 प्रतिशत या फिर 20,000 रुपये का डिस्काउंट देगी।

    भानु
    भानु
    Published On दिसंबर 18, 2024 18:27 ist
    info icon
    published onDec 18, 2024 18:27 IST
    last updated onDec 18, 2024 18:27 IST
    831 Views
    • Write a कमेंट

    • वेलिड सर्टिफिकेट डिपॉजिट के साथ किआ दे रही है 1.5 प्रतिशत या 20,000 रुपये तक का डिस्काउंट
    • इस प्रोग्राम के तहत कस्टमर्स को ब्रांड-न्यू किआ मॉडल के बदले में,पुरानी कार के मॉडल ईयर की परवाह किए बिना, अपनी पुरानी कार देकर या स्क्रैप करने की मिलेगी सुविधा।
    • कार स्क्रैप कराने पर नई कार के लिए नो रजिस्ट्रेशन फीस का भी मिलेगा फायदा
    • स्क्रैपिंग से पॉल्यूशन में 15 से 20 प्रतिशत गिरावट की सरकार को है उम्मीद

    किआ ने स्क्रैपेज इंसेंटिव प्रोग्राम शुरू किया है जिसमें नए ग्राहकों को स्क्रैपिंग या पुरानी कार के बदले नई कार लेने की सुविधा दी जाएगी। कंपनी ने ये भी ऐलान किया है कि ग्राहक अपनी पुरानी कार के बदले कंपनी के लाइनअप की कोई भी कार ले सकते हैं भले ही उनकी कार कितनी भी पुरानी कार क्यों ना हो। 

    पुरानी कार को स्क्रैप कराने के फायदे 

    ये डिस्काउंट नई कार की एक्सशोरूम कीमत पर लागू होगा। डिस्काउंट पाने के लिए आपको एक डिपॉजिट का वेलिड सर्टिफिकेट दिखाना होगा। कार के स्क्रैप होने के बाद भारत सरकार की ओर से आपको डिपॉजिट का सर्टिफिकेट दिया जाता है। सरकार के निर्देशानुसार स्क्रैपेज पॉलिसी के अंतर्गत नई कार खरीदने पर रजिस्ट्रेशन फीस माफ किए जाने जैसे फायदे भी मिलते हैं। 

    सरकार पुराने व्हीकल्स को क्यों कराना चाहती है स्क्रैप?

    भारत सरकार की स्क्रैपेज पॉलिसी के प्लान के अनुसार फिटनेस टेस्ट में फेल होने वाले या कोई प्रॉपर ढंग से रजिस्टर्ड नहीं हुए करीब 1 करोड़ लेवल व्हीकल्स को स्क्रैप किया जाएगा। स्क्रैपिंग के जरिए सरकार का अनुमान है कि पॉल्यूशन में 15 से 20 प्रतिशत की कमी लाई जा सकती है। अपने रजिस्ट्रेशन ईयर के 15 साल के बाद दो बार फिटनेस टेस्ट में फेल होने वाले व्हीकल्स को स्क्रैप किया जाएगा। 

    किआ का भारत में अब तक का ऐसा रहा सफर

    किआ ने भारतीय बाजार में 2029 में एंट्री ली थी और यहां मास प्रोडक्शन शुरू किया था। इसके बाद से ये कोरियन कारमेकर अब तक 10 लाख कारें बेच चुकी है। मौजूदा समय में किआ के भारत में 6 मॉडल्स बिक्री के लिए उपलब्ध है और भारत में कंपनी की सबसे पहली कार सेल्टोस थी जिसके बाद कार्निवल एमपीवी और उसके बाद सोनेट सब 4 मीटर एसयूवी लॉन्च की गई। इसके अलावा किआ के इंडियन पोर्टफोलियो में कैरेंस,ईवी6 और ईवी9 जैसी कारें भी मौजूद है और जल्द ही कंपनी सायरोस एसयूवी को भी लॉन्च करेगी।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है