• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    आईपीएल स्टार ऋतुराज गायकवाड़ टाटा टियागो ईवी से हुए काफी इंप्रेस, जानिए इस कार के बारे में क्या कहा

    इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स टीम के ऋतुराज गायकवाड़ (जर्सी नंबर 31 प्लेयर) ने हाल ही में टाटा टियागो ईवी के अंदर बैठकर ड्राइव एक्सपीरिएंस लिया और वह इस गाड़ी से काफी प्रभावित हुए। आईपीएल के एक शो के हिस्से के रूप में, जहां प्लेयर्स को पर्सनल लेवल पर जानने का मौका मिलता है, उनका इंटरव्यू इलेक्ट्रिक हैचबैक कार में लिया गया जिसमें उनसे उनकी ज़िन्दगी और करियर से जुड़े विषयों पर बातचीत की गई। ऋतुराज का टाटा टियागो ईवी को लेकर क्या है कहना, इसके बारे में जानेंगे यहां:

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 15, 2023 15:04 ist
    info icon
    published onMay 15, 2023 15:04 IST
    last updated onMay 15, 2023 15:04 IST
    232 Views
    • Write a कमेंट

    इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स टीम के ऋतुराज गायकवाड़ (जर्सी नंबर 31 प्लेयर) ने हाल ही में टाटा टियागो ईवी के अंदर बैठकर ड्राइव एक्सपीरिएंस लिया और वह इस गाड़ी से काफी प्रभावित हुए। आईपीएल के एक शो के हिस्से के रूप में, जहां प्लेयर्स को पर्सनल लेवल पर जानने का मौका मिलता है, उनका इंटरव्यू इलेक्ट्रिक हैचबैक कार में लिया गया जिसमें उनसे उनकी ज़िन्दगी और करियर से जुड़े विषयों पर बातचीत की गई। ऋतुराज का टाटा टियागो ईवी को लेकर क्या है कहना, इसके बारे में जानेंगे यहां:

    रेंज

    Tata Tiago EV

    टियागो ईवी के अंदर बैठने से पहले उन्हें बताया गया कि यह इलेक्ट्रिक हैचबैक कार फुल चार्ज में 315 किलोमीटर (टाटा द्वारा बताए गए आंकड़े) की रेंज तय कर सकती है। इससे आश्चर्यचकित होकर उन्होंने कहा कि इस रेंज के साथ वह अपने घर पुणे से लोनावला का सफर तय कर सकते हैं और लोनावला से वापस पुणे भी लौट सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: टाटा टियागो ईवी की अब तक 10,000 से ज्यादा ग्राहकों को मिली डिलीवरी

    हम इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं कि भारतीय बाजार में मौजूद कोई भी इलेक्ट्रिक कार ऑन-रोड यह दूरी तय नहीं कर सकती है। लेकिन, हमारे एक्सपीरियंस के आधार पर हम इस बात के बारे में जरूर जान सके कि टाटा टियागो ईवी वास्तविक तौर पर फुल रिचार्ज के बाद 200 से 220 किलोमीटर का सफर तय कर सकती है।

    साइलेंट कार

    Tata Tiago EV Electric Motor

    जब वह टियागो ईवी के अंदर बैठे तो उन्हें यह भी नहीं पता था कि कार पहले ही चालू हो चुकी थी और वह विश्वास नहीं कर पा रहे थे कि गाड़ी बिलकुल भी आवाज़ कैसे नहीं कर रही है। यह एक्सपीरिएंस सभी इलेक्ट्रिक कारों के लिए बिलकुल सच है क्योंकि ऐसी कारों में इंजन नहीं होता है और वह बैटरी पैक व मोटर से चलती हैं।

    नहीं है पहला इंटरेक्शन

    Tata Tiago EV Dented

    इस गाड़ी की रेंज व साइलेंट नेचर ने सीएसके के ओपनिंग बैट्समैन को काफी प्रभावित किया। इस आईपीएल सीजन में टियागो ईवी के साथ यह उनका पहला इंटरेक्शन नहीं था। हाल ही में रुतुराज ने कार पर अपनी छाप छोड़ी थी जब उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलते हुए एक छक्का मारा था और गेंद टियागो ईवी के दरवाजे पर जाकर लगी थी जिससे इसके डोर पर डेंट आ गया था।

    यह भी पढ़ें: टाटा पंच ईवी पहली बार टेस्टिंग के दौरान आई नज़र

    ऋतूराज गायकवाड़ आईपीएल के इस सीजन में मैच के दौरान टियागो ईवी पर शॉट मारने वाले इकलौते क्रिकेटर नहीं हैं। टाटा का कहना है कि हर बार कार को गेंद लगने पर वह एक अच्छे काम के लिए 5 लाख रुपए डोनेट करेगी।

    हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिख कर बताएं कि आप टियागो ईवी के बारे में क्या पसंद करते हैं।

    यह भी देखेंः टाटा टियागो ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा टियागो ईवी 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है