• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी विंडसर ईवी प्रो की प्राइस में हुआ इजाफा, 60,000 रुपए तक बढ़ी कीमत

    एमजी विंडसर ईवी प्रो गाड़ी की इंट्रोडक्ट्री प्राइस पहली 8,000 बुकिंग के लिए मान्य थी, जिसे 24 घंटों में हासिल कर लिया गया है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 09, 2025 15:42 ist
    info icon
    published onMay 09, 2025 15:42 IST
    last updated onMay 09, 2025 15:42 IST
    196 Views
    • Write a कमेंट

    • विंडसर ईवी प्रो वेरिएंट की कीमत बैटरी रेंटल स्कीम के साथ अब 13.10 लाख रुपये + 4.5 रुपये प्रति किलोमीटर (एक्स-शोरूम) हो गई है। 

    • बैटरी रेंटल स्कीम के बिना इसकी कीमत 18.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। 

    • इस गाड़ी के बाकी वेरिएंट की प्राइस में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

    • विंडसर ईवी प्रो में बड़ा 52.9 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया गया है जिसके जरिए यह गाड़ी 449 किलोमीटर की रेंज देगी। 

    • इसमें लेवल-2 एडीएएस, पावर्ड टेलगेट, वी2वी और वी2एल जैसे नए फीचर दिए गए हैं। 

    • इस इलेक्ट्रिक कार में नई डुअल टोन आइवरी केबिन थीम और तीन नए एक्सटीरियर कलर ऑप्शन दिए गए हैं। 

    एमजी विंडसर ईवी प्रो भारत में लॉन्च हो चुकी है। इसकी इंट्रोडक्ट्री प्राइस बैटरी रेंटल स्कीम के साथ 12.50 लाख रुपये से शुरू थी और बिना सब्सक्रिप्शन प्लान के इसकी प्राइस 17.50 लाख रुपये थी। कंपनी ने कहा था कि इस गाड़ी की यह इंट्रोडक्ट्री प्राइस पहली 8,000 बुकिंग के लिए मान्य रहेगी, अब इस गाड़ी की कीमत 60,000 रुपये तक बढ़ा दी गई है। यहां देखें एमजी विंडसर ईवी प्रो की नई कीमतें :-  

    एमजी विंडसर ईवी प्रो कीमत 

    लॉन्च प्राइस 

    नई प्राइस 

    अंतर 

    बैटरी रेंटल प्लान के साथ 

      12.50 लाख रुपये + 4.5 रुपये प्रति किलोमीटर 

    13.10 लाख रुपये + 4.5 रुपये प्रति किलोमीटर

    + 60,000 रुपये

    बैटरी रेंटल प्लान के बिना  

    17.50 लाख रुपये 

    18.10 लाख रुपये 

    + 60,000 रुपये

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम पैन इंडिया के अनुसार है। 

    यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि एमजी विंडसर ईवी प्रो के लोअर 38 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है, इन वेरिएंट्स की प्राइस बैटरी रेंटल स्कीम के साथ 10 लाख रुपये से 12 लाख रुपये के बीच है, जबकि बिना सब्सक्रिप्शन प्लान के इसकी प्राइस 14 लाख रुपये से 16 लाख रुपये (सभी कीमतें एक्स-शोरूम) के बीच है।

    एमजी विंडसर ईवी प्रो वेरिएंट में क्या है नया? 

    MG Windsor EV Pro Interior

    • बड़े 52.9 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक के साथ एमआईडीसी सर्टिफाइड रेंज 449 किलोमीटर  

    • डुअल टोन ब्लैक और आइवरी केबिन थीम 

    • लेवल-2 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस)

    • पावर्ड टेलगेट 

    • व्हीकल-2-लोड (वी2एल) और व्हीकल-2-व्हीकल (वी2वी) चार्जिंग सपोर्ट

    • नए 18-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील्स

    • नए कलर ऑप्शन : ग्लेज रेड, सेलाडोन ब्लू और ऑरोरा सिल्वर 

    MG Windsor EV Pro ADAS

    इसके अलावा विंडसर ईवी प्रो वेरिएंट की एक्सटीरियर व इंटीरियर डिजाइन और फीचर नॉन-प्रो वेरिएंट के जैसे हैं। 

    यह भी पढ़ें 2025 किआ कैरेंस क्लाविस की बुकिंग हुई शुरू, 23 मई को होगी लॉन्च

    बैटरी पैक व इलेक्ट्रिक मोटर स्पेसिफिकेशन  

    नए अपडेट के साथ एमजी विंडसर ईवी प्रो में अब दो बैटरी पैक ऑप्शन मिलने लगे हैं जिनकी डिटेल कुछ इस प्रकार है :-  

    बैटरी पैक 

    52.9 केडब्ल्यूएच 

    38 केडब्ल्यूएच 

    इलेक्ट्रिक मोटर 

    1

    1

    पावर 

    136 पीएस 

    136 पीएस 

    टॉर्क 

    200 एनएम 

    200 एनएम 

    सर्टिफाइड रेंज (एमआईडीसी पार्ट 1+2)

    449 किलोमीटर 

    331 किलोमीटर 

    कंपेरिजन 

    MG Windsor EV Pro Rear

    एमजी विंडसर ईवी का मुकाबला टाटा नेक्सन ईवी और महिंद्रा एक्सयूवी400 से है। कीमत के मोर्चे पर (बैटरी रेंटल स्कीम के साथ) इसकी टक्कर टाटा पंच ईवी से भी रहेगी।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    एमजी विंडसर ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on एमजी विंडसर ईवी

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • पॉपुलर
    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है