• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सिट्रोएन सी3 हैचबैक की प्राइस से जून में उठेगा पर्दा,टाटा पंच से होगा मुकाबला

    सी5 एयरक्रॉस के बाद ये फ्रैंच कारमेकर का देश में दूसरा प्रोडक्ट होगा।

    भानु
    भानु
    Published On मई 04, 2022 19:20 ist
    info icon
    published onMay 04, 2022 19:20 IST
    last updated onMay 04, 2022 19:20 IST
    2.5K Views
    • Write a कमेंट

    citroen c3

    सिट्रोएन अपनी सी3 कार से जून 2022 में पर्दा उठाएगी। सी5 एयरक्रॉस के बाद ये फ्रैंच कारमेकर का देश में दूसरा प्रोडक्ट होगा। ये एक तरह से क्रॉस हैचबैक कार है जिसकी स्टाइलिंग सी5 एयरक्रॉस एसयूवी से इंस्पायर्ड है। 

    इससे पहले सामने आए स्पाय शॉट्स को देखकर कहा जा सकता है कि ये कार अपनी प्रोडक्शन फॉर्म में  आ चुकी है। इससे सितंबर 2021 में पर्दा उठाया गया था। नई सी3 हैचबैक में 10 अलग अलग बॉडी कलर के ऑप्शंस दिए जा सकते हैं जिनमें मल्टीपल ड्युअल टोन भी शामिल होंगे। इसके एक्सटीरियर में हैवी बॉडी क्लैडिंग,स्पिल्ट हेडलैंप सेटअप और सिट्रोएन की आइकॉनिक ग्रिल भी दी जाएगी। 

    इसकी स्टाइलिंग काफी रग्ड होगी और केबिन में 10 इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन,एंड्रॉयड ऑटो एवं एपल कारप्ले और डिजिटल इंस्टरुमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स भी नजर आएंगे। 

    ​नई सिट्रोएन सी3 के स्पेसिफिकेशन से अभी पर्दा उठाया जाना बाकी है और इसमें 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और टर्बो पेट्रोल इंजन के ऑप्शंस दिए जा सकते हैं। इस कार में डीजल इंजन नहीं दिया जाएगा और इन इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की चॉइस मिलेगी। 

    यह भी पढ़ें:तस्वीरों के जरिए डालिए सिट्रोएन सी3 के एक्सटीरियर व इंटीरियर पर एक नज़र

    नई सिट्रोएन सी3 की प्राइस 5.5 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला टाटा पंच,मारुति इग्निस,स्विफ्ट और हुंडई ग्रैंड आई10 निओस जैसी कारों से होगा। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    सिट्रोएन सी3 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on सिट्रोएन सी3 एक्स

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है