• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    निसान ने किक्स से उठाया पर्दा, देखिये कैसी लगती है यह छोटी एसयूवी

    लम्बे इंतजार के बाद आखिरकार निसान की नई ग्लोबल कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर/एसयूवी के प्रोडक्शन वर्जन से पर्दा उठ गया है। जी हां, यहां बात हो रही है निसान किक्स की जिसे कंपनी ने सोशल मीडिया पर दिखाया है।

    रौनक
    रौनक
    Published On अप्रैल 26, 2016 18:23 ist
    info icon
    published onApr 26, 2016 18:00 IST
    last updated onApr 26, 2016 18:23 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    अभी तक इसकी कॉन्सेप्ट इमेज़ और झलकियां ही देखने को मिल रही थीं। निसान किक्स का वर्ल्ड डेब्यू ब्राजील से होगा और फिर इसे भारत समेत दूसरे देशों में उतारा जाएगा। यह कार अगले महीने आयोजित होने वाले 2016 रियो ओलंपिक टॉर्च रैली का नेतृत्व भी करेगी।

    कार को जापान में निसान के ग्लोबल डिजायन सेंटर के नेतृत्व में तैयार किया गया है। इसे तैयार करने में निसान डिजायन अमेरिका (एनडीए) - सैन डिएगो और निसान डिजायन अमेरिका - रियो (एनडीए-आर) ने अहम भूमिका निभाई है। निसान किक्स का प्रोडक्शन वर्जन, कॉन्सेप्ट वर्जन जैसा ही है। किक्स का कॉन्सेप्ट साओ पाउलो मोटर शो-2014 में दिखाया गया था।

    प्रोडक्शन वर्जन में हुए बदलाव की बात करें तो यहां एलईडी की जगह ड्यूल बैरल हैलोजन हैडलैंप्स को डे-टाइम रनिंग लाइट के साथ दिया गया है। फ्रंट में निसान की सिग्नेचर ‘वी’ ग्रिल भी देखने को मिलेगी। आगे और पीछे दोनों तरफ के बम्पर ड्यूल-टोन शेड में दिए गए हैं। कॉन्सेप्ट वर्जन की तरह प्रोडक्शन वर्जन में भी बॉडी पर क्लैडिंग का इस्तेमाल किया गया है।

    कॉन्सेप्ट वर्जन की तरह ही प्रोडक्शन वर्जन में कंट्रास्ट कलर की फ्लोटिंग रूफ दी गई है। विटारा ब्रेज़ा की तरह यह फीचर किक्स में आकर्षण का मुख्य केंद्र होगा। उम्मीद है कि भारत आने वाली किक्स में भी यही सब फीचर्स देखने को मिलेंगे।

    इन चीजों के अलावा कंपनी ने किक्स के फीचर्स और इंजन से जुड़ी जानकारी फिलहाल नहीं दी है। निसान की ग्लोबल रेंज में इसे ज्यूक के नीचे पोजिशन किया जाएगा। कार से जुड़ी ज्यादा जानकारियां अगले महीने सामने आ सकती हैं।

    यह भी पढ़ें : ब्राजील से शुरू होगा निसान किक्स का सफर, भारत में भी आनी है यह एसयूवी

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है