• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    परफॉर्मेंस कंपेरिज़न : हुंडई वेन्यू Vs महिंद्रा एक्सयूवी300 Vs टाटा नेक्सन Vs फोर्ड ईकोस्पोर्ट

    क्या परफॉर्मेंस के मामले में हुंडई वेन्यू मुकाबले में मौजूद कारों से ज्यादा बेहतर है, ये जानेंगे यहां

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 22, 2019 09:52 ist
    info icon
    published onJul 22, 2019 09:48 IST
    last updated onJul 22, 2019 09:52 IST
    399 Views
    • Write a कमेंट

    भारतीय ग्राहकों के बीच इन दिनों सब-4 मीटर एसयूवी कारें काफी लोकप्रिय हैं। ये कारें आकर्षक डिज़ाइन और दमदार इंजन की बदौलत ग्राहकों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। हुंडई ने हाल ही में इस सेगमेंट में वेन्यू एसयूवी के साथ एंट्री की है। इसका मुकाबला महिन्द्रा एक्सयूवी300, टाटा नेक्सन और फोर्ड ईकोस्पोर्ट से है। हमने हुंडई वेन्यू 1.0 लीटर पेट्रोल-मैनुअल वेरिएंट को चलाकर देखा है। परफॉर्मेंस के मामले में यह कार मुकाबले में मौजूद कारों को कहां तक टक्कर देती है, ये जानेंगे यहां:-

    पेट्रोल

    हुंडई वेन्यू

    महिंद्रा एक्सयूवी300

    टाटा नेक्सन

    फोर्ड ईकोस्पोर्ट

    इंजन

    1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड

    1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड

    1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड

    1.5-लीटर

    पावर

    120पीएस

    110पीएस

    110पीएस

    123पीएस

    टॉर्क

    172एनएम

    200एनएम

    170एनएम

    150एनएम

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड एमटी

    6-स्पीड एमटी

    6-स्पीड एमटी

    5-स्पीड एमटी

    ईकोस्पोर्ट को छोड़कर बाकी तीनों एसयूवी में टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है। हालांकि, ईकोस्पोर्ट में दिए गए इंजन की कैपेसिटी ज्यादा है। महिंद्रा एक्सयूवी300 का इंजन सेगमेंट में सबसे ज्यादा टॉर्क (200 एनएम) जनरेट करता है। हुंडई वेन्यू का टॉर्क इससे 28 एनएम कम है। फोर्ड ईकोस्पोर्ट का इंजन सबसे कम टॉर्क जनरेट करता है। 

    ध्यान दें: यहां  हमने ईकोस्पोर्ट के 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन वाले मॉडल का टेस्ट किया है। यह कार 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन में भी उपलब्ध है जो 125 पीएस की पावर देता है। 

    वेन्यू में भी 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन का विकल्प दिया गया है। 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आने वाले इस इंजन से कार को 83 पीएस की पावर और 114 एनएम का टॉर्क प्राप्त होता है। 

    सभी एसयूवी के इंजन की परफॉर्मेंस कुछ इस प्रकार है:

    परफॉर्मेंस टेस्ट: 

     

    हुंडई वेन्यू

    महिंद्रा एक्सयूवी300

    टाटा नेक्सन

    फोर्ड ईकोस्पोर्ट

    0-100किमी/घंटा

    10.99 सेकंड

    12.39 सेकंड

    11.64 सेकंड

    12.12 सेकंड

    क्वार्टर मील

    17.70सेकंड @ 127.18किमी/घंटा

    18.47 सेकंड @122.63किमी/घंटा

    17.81 सेकंड @123.21किमी/घंटा

    18.26 सेकंड @123.64किमी/घंटा

    30-80किमी/घंटा (तीसरा गियर)

    9.02 सेकंड

    8.65 सेकंड

    10.91सेकंड

    10.2 सेकंड

    40-100किमी/घंटा (चौथा गियर)

    14.59 सेकंड

    14.11 सेकंड

    19.09 सेकंड

    17.59 सेकंड

    100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में हुंडई वेन्यू 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड सबसे तेज है। इस कार को ये रफ्तार हासिल करने में 10.99 सेकंड का समय लगता है जो टाटा नेक्सन से महज़ 0.65 सेकंड कम है। नेक्सन इस मामले में दूसरी सबसे तेज़ कार है। सबसे ज्यादा टॉर्क वाली एक्सयूवी300 इस मामले में फोर्ड ईकोस्पोर्ट के बाद सबसे आखिरी पायदान पर है। 

    25 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने के मामले में वेन्यू सबसे टॉप पर है जिसके बाद नेक्सन दूसरे, ईकोस्पोर्ट तीसरे और एक्सयूवी300 सबसे आखिरी स्थान पर है। 

    एक्सयूवी300 0 से 100 व 25 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में भले ही सबसे धीमी कार हो, मगर गियर एक्सलरेशन के दौरान ये सबसे तेज़ रफ्तार हासिल कर लेती है।  वहीं इस मामले में वेन्यू दूसरे और नेक्सन सबसे आखिर स्थान पर आती है। 

    ब्रेकिंग टेस्ट:

     

    हुंडई वेन्यू

    महिंद्रा एक्सयूवी300

    टाटा नेक्सन

    फोर्ड ईकोस्पोर्ट

    100-0किमी/घंटे

    43.10 मीटर

    41.59 मीटर

    40.63 मीटर

    47.93 मीटर

    80-0किमी/घंटे

    27.28 मीटर

    25.44 मीटर

    25.58 मीटर

    29.81 मीटर

    इस सेगमेंट में महिंद्रा एक्सयूवी300 इकलौती ऐसी कार है जिसमें सभी पहियों पर डिस्क ब्रे​क दिए गए हैं। बा​कि सभी एसयूवी में फ्रंट व्हील पर डिस्क ब्रेक और रियर व्हील पर ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के बाद एक्सयूवी300 सबसे जल्दी रुकने वाली कार है। वहीं 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पर नेक्सन सबसे जल्दी रुकती है। इस मामले में  एक्सयूवी300 दूसरे, वेन्यू तीसरे और ईकोस्पोर्ट चौथे स्थान पर रही।

    यह भी पढ़ें: हुंडई वेन्यू डीजल Vs हुंडई एलीट आई20 डीजल: परफॉर्मेंस और माइलेज कम्पेरिज़न
     

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है