• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई वेन्यू और ट्यूसॉन एसयूवी हुई महंगी, 48,000 रुपये तक बढ़ी कीमतें

    हुंडई ने वेन्यू एसयूवी के केवल एंट्री लेवल वेरिएंट की प्राइस बढ़ाई है, जबकि ट्यूसॉन कार के पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट 48,000 रुपये महंगे हो गए हैं

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अगस्त 18, 2023 10:58 ist
    info icon
    published onAug 18, 2023 10:57 IST
    last updated onAug 18, 2023 10:58 IST
    2.6K Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Venue and Tucson

    • वेन्यू के एंट्री लेवल वेरिएंट 5,000 रुपये महंगे हो गए हैं।
    • इस गाड़ी के बाकी वेरिएंट्स की प्राइस में कोई इज़ाफा नहीं हुआ है।
    • हुंडई वेन्यू कार की प्राइस अब 7.77 लाख रुपये से शुरू होकर 13.18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) तक जाती है।
    • ट्यूसॉन एसयूवी की कीमत अब 29.02 लाख रुपये से 35.94 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    हुंडई ने अपनी दो एसयूवी नई वेन्यू और ट्यूसॉन की प्राइस में इज़ाफा किया है। कंपनी ने वेन्यू सब-4 मीटर एसयूवी के केवल बेस वेरिएंट की कीमत बढ़ाई है, जबकि ट्यूसॉन कार के सभी वेरिएंट्स की प्राइस बढ़ गई है। यहां देखें इन दोनों एसयूवी कारों की नई कीमतें:

    वेन्यू

    Hyundai Venue

    मॉडल 

    पुरानी प्राइस 

    नई प्राइस 

    अंतर 

    वेन्यू 

    7.72 लाख रुपये से 13.18 लाख रुपये

    7.77 लाख रुपये से 13.18 लाख रुपये

    + 5,000 रुपये 

    ट्यूसॉन

    पेट्रोल 

    वेरिएंट 

    पुरानी कीमत 

    नई कीमत 

    अंतर 

    प्लेटिनम एटी 

    28.63 लाख रुपये 

    29.02 लाख रुपये 

    + 39,000 रुपये 

    सिग्नेचर एटी 

    31.10 लाख रुपये 

      31.52 लाख रुपये 

    + 42,000 रुपये 

    सिग्नेचर एटी डीटी 

      31.25 लाख रुपये 

      31.67 लाख रुपये 

    + 42,000 रुपये 

    डीजल

    वेरिएंट 

    पुरानी कीमत 

    नई कीमत 

    अंतर 

    प्लेटिनम एटी 

      31.13 लाख रुपये 

    31.55 लाख रुपये 

    + 42,000 रुपये 

    सिग्नेचर एटी 

    33.80 लाख रुपये 

      34.25 लाख रुपये 

    + 45,000 रुपये 

    सिग्नेचर एटी डीटी 

      33.95 लाख रुपये 

      34.40 लाख रुपये 

    + 45,000 रुपये 

    सिग्नेचर एडब्ल्यूडी एटी 

    35.31 लाख रुपये 

    35.79 लाख रुपये 

    + 48,000 रुपये 

    सिग्नेचर एडब्ल्यूडी एटी डीटी 

      35.46 लाख रुपये 

    35.94 लाख रुपये 

    + 48,000 रुपये 

    • ट्यूसॉन के एंट्री लवेल प्लेटिनम एटी वेरिएंट को छोड़कर बाकी सभी वेरिएंट्स 42,000 रुपये महंगे हो गए हैं। इस गाड़ी के एंट्री लेवल वेरिएंट की कीमत में 39,000 रुपये का इज़ाफा हुआ है।
    • ट्यूसॉन के डीजल वेरिएंट्स 48,000 रुपये महंगे हो गए हैं। इसके डीजल ऑल-व्हील ड्राइव (एडब्ल्यूडी) वेरिएंट की प्राइस में सबसे ज्यादा इज़ाफा हुआ है।

    हुंडई ने जनरल मोटर्स के महाराष्ट्र के तालेगांव स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का अधिग्रहण करने के लिए एक एमओयू भी साइन किया है। इस नए प्लांट के बाद हुंडई के देशभर में तीन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हो जाएंगे।

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार है।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई वेन्यू 2022-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है