• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ‘City ZX’ के नाम से भी आ सकती है नई होंडा सिटी

    सबसे पहले साल 2005 में आए होंडा सिटी के फेसलिफ्ट मॉडल को यह नाम दिया गया था

    रौनक
    रौनक
    Published On जनवरी 17, 2017 13:15 ist
    info icon
    published onJan 17, 2017 12:32 IST
    last updated onJan 17, 2017 13:15 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    होंडा ने हाल ही में फेसलिफ्ट सिटी सेडान को थाइलैंड में लॉन्च किया है। भारत में नई सिटी को इसी महीने के अंत तक उतारने की संभावना है। अटकलें हैं कि नई होंडा सिटी को एक बार फिर ‘सिटी जेडएक्स’ नाम के साथ पेश किया जा सकता है। इससे पहले कंपनी ने साल 2005 में आई दूसरी जनरेशन की सिटी के फेसलिफ्ट अवतार को ‘सिटी जेडएक्स’ नाम से उतारा था।

    फेसलिफ्ट होंडा सिटी के केबिन और बाहर दोनों तरफ बदलाव देखने को मिलेंगे। शुरूआत करते हैं बाहरी डिजायन से... इसका अगला हिस्सा नई अकॉर्ड और सिविक की तरह नया डिजायन लिए होगा। 2017 सिटी जेडएक्स में नई अकॉर्ड हाइब्रिड से मिलते-जुलते एलईडी हैडलैंप्स और एलईडी टेल लैंप्स दिए गए हैं। इसमें 16 इंच के नए डायमंड कट अलॉय व्हील दिए गए हैं, जबकि पुरानी सिटी में 15 इंच के व्हील दिए गए थे।

    अब आते हैं केबिन की तरफ... नई सिटी में एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट करने वाला नया इंफोटेंमेंट सिस्टम मिलेगा। केबिन में और भी कई नए बदलाव नज़र आएंगे। इंजन में बदलाव होने की संभावना कम ही है।

    यह भी पढ़ें : होंडा ने पेश किया सिटी का नया अवातर, जानिये कितनी बदली ये मशहूर कार

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है