• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एयरबैग में खामी के चलते होंडा ने वापस बुलाई 5088 कारें

    इस लिस्ट में पुरानी जनरेशन की जैज़, सिटी, सिविक, सीआर-वी और अकॉर्ड शामिल है। इन सभी कारों में टकाता कंपनी के एयरबैग लगे हैं।

    सोनू
    सोनू
    Published On जुलाई 30, 2019 08:28 ist
    info icon
    published onJul 30, 2019 08:28 IST
    last updated onJul 30, 2019 08:28 IST
    798 Views
    • Write a कमेंट

    होंडा ने ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर एयरबैग में खामी के चलते 5088 कारों को वापस बुलाने (रिकॉल) की घोषणा की है। कंपनी के अनुसार ये सभी कारें 2003 से 2013 के बीच बनी हैं। इस लिस्ट में पुरानी जनरेशन की जैज़, सिटी, सिविक, अकॉर्ड और सीआर-वी शामिल है। इन सभी कारों में टकाता कंपनी के एयरबैग लगे हैं। 

    कंपनी ने इस समस्या से प्रभावित कारों को सही करना शुरू कर दिया है। अगर आपकी कार भी इस समस्या से प्रभावित है तो आप अपने नजदीकी होंडा सर्विस सेंटर पर जाकर इसे सही करवा करते हैं। यह सेवा कंपनी की ओर से फ्री में दी जा रही है, यानी इसके एवज में आपसे कोई भी चार्ज नहीं वसूला जाएगा। 

    अगर आपके पास पुरानी जनरेशन की जैज़, सिटी, सिविक, अकॉर्ड और सीआर-वी में से कोई कार है तो आप कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इस समस्या का पता लगा सकते हैं। होंडा इंडिया की ऑफिशियल साइट पर आप कार के 17 डिजिट वाले व्हीकल आईडेंटिफिकेशन नंबर (वीआईएन) दर्ज कर इस बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

    यहां देखिए कंपनी द्वारा वापस बुलाई कारों में से किस मॉडल की कितनी यूनिट है:-

    मॉडल

    प्रोडक्शन

    यूनिट

    जैज

    2009-2012

    10

    सिटी

    2007-2013

    2099

    सिविक

    2006-2008

    52

    सीआर-वी

    2003-2008, 2011

    2577

    अकॉर्ड

    2003

    350

    यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि जुलाई 2019 में कारों को वापस बुलाने वाली हुंडई इकलौती कंपनी नहीं है। इससे पहले वोल्वो और फोर्ड भी अपनी कारों को वापस बुला चुकी है। फोर्ड ने बैटरी और एयरबैग में खामी के चलते एंडेवर, फिगो, एस्पायर और फ्रीस्टाइल को वापस बुलाया था।

    यह भी पढें : तकनीकी खराबी के चलते फोर्ड ने फ्रीस्टाइल, एस्पायर, फिगो और एंडेवर को किया रिकॉल

    was this article helpful ?

    होंडा सिटी चौथी जनरेशन पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है