• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा बीआर-वी फेसलिफ्ट से उठा पर्दा, जानिए कब होगी लॉन्च

    इसका मुकाबला महिन्द्रा मराजो से होगा

    सोनू
    सोनू
    Published On अप्रैल 29, 2019 10:20 ist
    info icon
    published onApr 29, 2019 10:20 IST
    last updated onApr 29, 2019 10:20 IST
    494 Views
    • Write a कमेंट

    होंडा ने इंडोनेशिया इंटरनेशनल मोटर शो-2019 में बीआर-वी फेसलिफ्ट से पर्दा उठाया है। इसके डिजाइन में कुछ अहम बदलाव हुए हैं। भारत में इसे आने वाले कुछ महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। इसका मुकाबला महिन्द्रा मराजो से होगा।

    होंडा बीआर-वी फेसलिफ्ट में आगे की तरफ ब्लैक कलर की नई ग्रिल दी गई है, प्रीमियम अहसास लाने के लिए इस पर काफी सारे क्रोम का इस्तेमाल हुआ है। ग्रिल के दोनों ओर प्रोजेक्टर हैडलैंप, डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटों के साथ दिए गए हैं। इस में अपडेट साइड स्कर्ट, 16 इंच के नए मशीन फिनिश अलॉय व्हील और पीछे की तरफ नए बंपर भी दिए गए हैं जो इसे पहले से बेहतर बनाते हैं।

    मोटर शो में पेश की नई बीआर-वी के केबिन का लेआउट काफी हद तक इंडोनेशिया मॉडल से मिलता-जुलता है। कार में लैदर सीटें, डोर पैड और गियरनोब दिए गए हैं, जिन पर रेड हाइलाइटर और रेड कलर की कॉन्ट्रास्ट स्टिचिंग दी गई है। कार की दूसरी रो में बीच वाले पैसेंजर के लिए एडजस्टेबल हैडरेस्ट दिया गया है। होंडा की बीआर-वी गाड़ी में 8.0 का कैपेसिटिव टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। भारत आने वाली गाड़ी में 7.0 इंच डिजिपैड 2 सिस्टम दिया जा सकता है, जो एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी सपोर्ट करेगा।

    इंजन से जुड़ी आधिकारिक जानकारी अभी तक नहीं मिली है। माना जा रहा है कि कंपनी इस में मौजूदा मॉडल वाले इंजन दे सकती है। चर्चाएं ये भी है कि कंपनी इस में 1.5 लीटर डीज़ल इंजन का विकल्प भी शामिल करेगी।

    यह भी पढें : मार्च 2019 सेल्स रिपोर्ट: इन मिड-साइज सेडान कारों की रही सबसे ज्यादा डिमांड

    was this article helpful ?

    होंडा बीआर-वी पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    V
    vilayil thomas
    Sep 24, 2019, 10:24:04 AM

    Material used inside is poor quality. Also infotainment and reverse parking camwea and DRL should be in basic model as well

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है