• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस हुई होंडा सिविक डीज़ल

    भारत में नई सिविक 2019 में लॉन्च होगी

    रौनक
    रौनक
    Published On जुलाई 24, 2018 12:33 ist
    info icon
    published onJul 24, 2018 12:33 IST
    last updated onJul 24, 2018 12:33 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Honda Civic

    होंडा ने ब्रिटेन में नई सिविक को लॉन्च किया है। ब्रिटेन पहला देश है जहां सिविक में डीज़ल इंजन के साथ 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। भारत में दसवीं जनरेशन की सिविक को मार्च 2019 तक लॉन्च किया जाएगा। चर्चाएं हैं कि भारत आने वाली नई सिविक कुछ मामलों में ब्रिटेन में उपलब्ध सिविक से मिलती-जुलती होगी।

    Honda Civic

    ब्रिटेन में उपलब्ध नई सिविक के डीज़ल वेरिएंट में 1.6 लीटर आई-डीटेक इंजन, दो पावर ट्यूनिंग के साथ दिया गया है। एक की पावर 120 पीएस और टॉर्क 300 एनएम है। दूसरे की पावर 160 पीएस और टॉर्क 350 एनएम है। इस में 6-स्पीड मैनुअल और 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प रखा गया है।

    Honda Civic

    चर्चाएं हैं कि यही डीज़ल इंजन भारत आने वाली नई सिविक और सीआर-वी में भी मिलेगा। भारत में भी डीज़ल इंजन को दो पावर ट्यूनिंग के साथ पेश किया जाएगा। होंडा सिविक के मुकाबले में मौजूद स्कोडा ऑक्टाविया में भी डीज़ल इंजन के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत आने वाली नई सिविक के डीज़ल इंजन में भी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा। भारत आने वाली नई सिविक डीज़ल में 6-स्पीड मैनुअल और जेडएफ 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प दिया जा सकता है। यही ट्रांसमिशन जीप कंपास ट्रैलहॉक में भी आएगा।

    Honda Civic

    ब्रिटेन में उपलब्ध नई सिविक में पेट्रोल इंजन का विकल्प भी रख गया है। पेट्रोल वेरिएंट में 1.0 लीटर का वीटेक टर्बो इंजन लगा है, जो 126 पीएस की पावर और 200 एनएम का टॉर्क देता है। देखने वाली बात ये होगी कि कंपनी भारत आने वाली नई सिविक में 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन देती है या नहीं। चर्चाएं हैं कि इस में 1.5 लीटर वीटेक टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। भारत में नई सिविक की कीमत 15 लाख रूपए के आसपास हो सकती है।

    यह भी पढें : होंडा जैज़ फेसलिफ्ट के किस वेरिएंट में मिलेंगे कौन से फीचर, जानिये यहां

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    होंडा सिविक पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है