• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होण्डा 8 जुलाई को लाॅन्च करेगी अपनी प्रिमियम हैचबैक 2015-जैज़

    लम्बे इंतजार के बाद होण्डा इण्डिया ने अपनी थर्ड जनरेशन प्रिमियम हैचबैक होण्डा जैज़ की लाॅन्च की तारीख तय कर ली है. अब 2015 होण्डा जैज़ इसी साल 8 जुलाई को लाॅन्च होगी। होण्डा ने हाल ही में एक टीजर विडियो भी जारी किया है जिसमें जैज़ के आउटसाइड लुक और इंटरनल फीचर्स को दिखाया गया था। अपने सेग्मेंट में इसका सीधा मुकाबला हुंडई एलिट i-20, फाॅक्सवेगन पोलो, फिएट पुन्टो ईवो और कुछ हद तक मारूति सुजुकी स्विफ्ट से भी होगा। आपको बता दें कि 2013 में होण्डा जैज़ का प्रोडक्शन कम बिक्री की वजह से बंद कर दिया गया था, लेकिन होण्डा ने अपनी पिछली गलतियों से सीखते हुए इस कार में कई बदलाव किए हैं, जिसमें सबसे प्रमुख इसका 1.5 लीटर i-DTEC डीज़ल इंजन है जिसका इस्तेमाल बेहतर माइलेज के लिए किया गया है। इसका पिछला माॅडल देश में केवल पेट्रोल में ही उपलब्ध था।

    सौरभ
    सौरभ
    Published On मई 16, 2015 17:24 ist
    info icon
    published onMay 16, 2015 17:10 IST
    last updated onMay 16, 2015 17:24 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    जैज़ पूरी तरह से होण्डा सिटी के प्लेटफार्म पर बेस्ड है। इसका एक्सटिरियर और इंटिरियर किसी भी तरह से एक प्रिमियम सेडान से कम नहीं दिखता। जैज़ का फ्रंट होण्डा सिटी से मिलता-जुलता है और वहीं डैशबोर्ड में लगा एडवांस टचस्क्रीन नेविगेशन सिस्टम भी सिटी की तर्ज पर लगाया गया है जो लग्ज़री अहसास दिलाता है। नई होण्डा जैज़ पेट्रोल और डीज़ल दोनों फ्यूल ऑप्शन में उपलब्ध होगी, लेकिन आॅटोमेटिक ट्रांसमिशन केवल पेट्रोल माॅडल में ही मिल सकेगा।

    बात करें इंजन की तो होण्डा की इस अपकमिंग स्टाइलिश कार में 2 इंजन ऑप्शन दिए गए हैं। इसका 1.5-लीटर i-DTEC टर्बो डीज़ल इंजन 99 bhp पावर और 200 Nm टाॅर्क जेनरेट करेगा, वहीं 1.2-लीटर i-VTEC  पेट्रोल माॅडल 87 bhp की पावर और 109 Nm टाॅर्क जेनरेट करने में सक्षम होगा। जानकारी के अनुसार इसकी फ्यूल एफिशियंसी तकनीक में भी काफी बदलाव किया गया है, जिसके चलते जैज़ पिछले माॅडल की तुलना में ज्यादा माइलेज देने वाली कार साबित होगी।

    was this article helpful ?

    सौरभ
    <p><span>Starting from a Stock Broker to an Investment Adviser to a News Reporter at CarDekho, Sourabh describes his journey so far to be full of twists and turns. His fascination towards cars actually led him to the automotive arena. In a car, besides the powertrain, he loves to explore the luxurious features integrated with some sophisticated electronic components. He holds a bachelor's degree in Electronics &amp; Communication Engineering, which further helps him explain the complex technical terminologies in a simple language to the users. He tends to explore the technological advancements found in the latest vehicles. He heads the comment moderation team at CarDekho Forum along with his contribution in News, Features and RoadTest.&nbsp;</span></p>और देखें

    होंडा जैज 2014-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है