• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जानिये, होंडा एचआर-वी से जुड़ी पांच अहम बातें

    होंडा बीआर-वी को बंद कर, एचआर-वी को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा  

    भानु
    भानु
    Published On मई 13, 2019 17:23 ist
    info icon
    published onMay 13, 2019 17:23 IST
    last updated onMay 13, 2019 17:23 IST
    499 Views
    • Write a कमेंट

    भारतीय बाजार में होंडा नई एमपीवी एचआर-वी को उतार सकती है। हालांकि, होंडा ने अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मगर, जानकारी सामने आई है कि होंडा एचआर-वी को 2019 के आखिर तक भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है। होंडा के बेड़े में यह गाड़ी बीआर-वी की जगह लेगी। यह एक कॉम्पैक्ट एसयूवी है, जिसका भारतीय बाजार में मुख्य रूप से मुकाबला हुंडई क्रेटा से होगा। 

    यहां हमने होंडा एचआर-वी से जुड़ी पांच अहम बातें बताई है, जो शायद आप जानना चाहेंगे: - 

    1. प्लेटफॉर्म

    एचआर-वी को होंडा सिटी और जैज के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। मौजूदा जनरेशन जैज का व्हीलबेस 2510 मिलीमीटर है, जबकि होंडा सिटी का व्हीलबेस 2600 मिलीमीटर है। एचआर-वी के यूरोपियन मॉडल की तुलना में होंडा सिटी का व्हीलबेस 10 मिलीमीटर कम है। होंडा एचआर-वी के यूरोपियन मॉडल के साइज को सही ढंग से समझाने के लिए हमने इसकी तुलना सेगमेंट की अन्य कारों से की है:- 

    Honda City

    होंडा एचआर-वी फेसलिफ्ट (यूरोपियन- मॉडल)

    हुंडई क्रेटा

    टाटा हैरियर

    रेनो कैप्चर

    जीप कंपास

    निसान किक्स

    लंबाई  (मिलीमीटर)

    4334

    4270

    4598

    4329

    4395

    4384

    चौड़ाई  (मिलीमीटर)

    1772

    1780

    1894

    1813

    1818

    1813

    ऊंचाई (मिलीमीटर)

    1605

    1665

    1706

    1619

    1640

    1656

    व्हीलबेस  (मिलीमीटर)

    2610

    2590

    2741

    2673

    2636

    2673

    लंबाई की बात करें तो यह गाड़ी केवल मुकाबले में मौजूद क्रेटा और डस्टर से ही लंबी है। हालांकि, इसकी चौड़ाई और उंचाई दोनों कारों के मुकाबले कम है। मगर इसका व्हीलबेस हुंडई क्रेटा से ज्यादा है। कुल मिलाकर साइज के लिहाज से इस कार की रोड प्रसेंस उतनी अच्छी नहीं है।  

    Honda Jazz

    2. इंजन

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध होंडा एचआर-वी में सिटी सेडान वाला 1.5-लीटर 4-सिलेंडर आई-वीटैक इंजन और 1.6-लीटर डीजल इंजन मिलता है। इसके अलावा, इसमें सिविक वाला 1.8-लीटर हाइब्रिड-पेट्रोल इंजन का विकल्प भी मिलता है। अप्रेल 2020 से पहले होंडा अपनी सभी कारों को बीएस-6 मानदंडों के अनुसार अपग्रेड करेगी। उम्मीद की जा रही है कि होंडा एचआर-वी के भारतीय वर्जन में कंपनी सिटी वाला 1.5-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन दे सकती है।

    Honda Civic's diesel engine

    3. 2018 में अंतरराष्ट्रीय बाजार में फेसलिफ्ट वर्जन हुआ था लॉन्च

    होंडा ने 2018 में अंतरराष्ट्रीय बाजार में एचआर-वी का फेसलिफ्ट अवतार पेश किया था। यह एक फीचर लोडेड कार है। इस गाड़ी के यूरोपियन मॉडल में सिविक ऑटोमैटिक वाले एलईडी हैडलैंप, एलईडी फॉगलैंप, क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पैडल शिफ्टर्स, ऑटोमैटिक एसी, लैदर अपहोल्स्ट्री, 8-तरह से एडजस्ट की जाने वाली पावर ड्राइवर सीट, 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं, सेफ्टी के लिहाज से इसमें ड्यूल फ्रंट, साइड और कर्टेन एयरबैग, हिल स्टार्ट असिस्ट, व्हीकल स्टेबिलिटी असिस्ट और होंडा लेनवॉच कैमरा जैसे फीचर मिलते हैं। भारत में कंपनी इसके फेसलिफ्ट वर्जन को ही पेश करेगी।

    Honda's Lane Watch Camera

    लॉन्च के शुरुआती चरणों में कंपनी पूरी तरह से कार का निर्माण भारत में नहीं करेगी। ऐसे में इसकी अधिक कीमत को उचित साबित करने के लिए कंपनी इसमें अंतरराष्ट्रीय बाजार वाले मॉडल की तरह ढेर सारे फीचर्स दे सकती हैं। 

    4. संभावित कीमत 

    भारत में नई एचआर-वी की शुरूआती कीमत 10 लाख या उससे ज्यादा रखी जा सकती है। वहीं इसके टॉप मॉडल की प्राइस जीप कंपास के लगभग बराबर (15 लाख रुपए) हो सकती है। भारत में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, रेनो कैप्चर और निसान किक्स के टॉप मॉडल से होगा। 

    5. लॉन्च डेट

    उम्मीद है कि इसे त्योहारी सीज़न के आस-पास लॉन्च किया जाएगा। 

    यह भी पढ़ें: जानिए असल में कितना माइलेज देती है 2019 होंडा सिविक पेट्रोल

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है