• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा सिविक Vs स्कोडा ऑक्टाविया: जानिए किस कार के केबिन में मिलेगा ज्यादा स्पेस

    सिविक सेडान की तुलना में स्कोडा ऑक्टाविया ज्यादा लम्बी, चौड़ी और ऊंची है, लेकिन सिविक का व्हीलबेस ऑक्टाविया से अधिक है, 

    निखिल
    निखिल
    Published On मई 13, 2019 11:13 ist
    info icon
    published onMay 13, 2019 11:13 IST
    last updated onMay 13, 2019 11:13 IST
    268 Views
    • Write a कमेंट

    10वीं जनरेशन मॉडल के साथ होंडा सिविक पुनः भारतीय बाज़ार में वापसी कर चुकी है। यह पहली बार है जब सिविक पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों में उपलबध है, जो इसे मिड-साइज सेडान सेगमेंट में एक कड़ी प्रतिद्वंद्वी बनाती है। 

    भारतीय बाजार में सिविक का मुकाबला स्कोडा ऑक्टाविया, टोयोटा कोरोला अल्टिस और हुंडई एलांट्रा से है। यहां हमने केबिन स्पेस के मामले में होंडा सिविक की तुलना स्कोडा ऑक्टाविया से की है, पर आइये पहले एक नज़र डालें दोनों कारों के साइज पर: -

    होंडा सिविक

    स्कोडा ऑक्टाविया

    लम्बाई 

    4656 मिलीमीटर

    4670 मिलीमीटर

    चौड़ाई

    1799 मिलीमीटर

    1814 मिलीमीटर

    ऊंचाई

    1433 मिलीमीटर

    1476 मिलीमीटर

    व्हीलबेस

    2700 मिलीमीटर

    2688 मिलीमीटर

    सिविक सेडान की तुलना में स्कोडा ऑक्टाविया ज्यादा लम्बी, चौड़ी और ऊंची है। हालांकि, सिविक का व्हीलबेस ऑक्टाविया से अधिक है, जो केबिन स्पेस का मुख्य आधार होता है।  

    फर्स्ट रो स्पेस

    होंडा सिविक

    स्कोडा ऑक्टाविया 

    लेगरूम (न्यूनतम-अधिकतम)

    845-1030 मिलीमीटर

    880-1090 मिलीमीटर

    नी-रूम (न्यूनतम-अधिकतम)

    535-765 मिलीमीटर

    620-845 मिलीमीटर

    केबिन की चौड़ाई

    1450 मिलीमीटर

    1450 मिलीमीटर

    सीट बेस की लम्बाई

    480 मिलीमीटर

    460 मिलीमीटर

    सीट बेस की चौड़ाई

    500 मिलीमीटर

    500 मिलीमीटर

    सीट बैक हाइट 

    615 मिलीमीटर

    650 मिलीमीटर

    हैडरूम (ड्राइवर के लिए न्यूनतम-अधिकतम)

    840-950 मिलीमीटर

    900-990 मिलीमीटर

    ऑक्टाविया के बड़े साइज के चलते इसकी फर्स्ट रो में ज्यादा स्पेस मिलता है। सिविक की तुलना में स्कोडा ऑक्टाविया में बेहतर लेगरूम और नी-रूम मिलता हैं। साथ ही, इसमें सीट बैक की ऊंचाई और हैडरूम भी सिविक की तुलना में अधिक है, जिससे ऊंचे लोग ऑक्टाविया में ज्यादा कम्फर्ट महसूस करेंगे। 

    दोनों कारों के केबिन और सीट बेस की चौड़ाई एक-समान है। हालांकि सिविक के फर्स्ट रो में मिलने वाली इन सीटों का बेस ज्यादा लम्बा है, जिससे बेहतर थाई-सपोर्ट मिलता है।  

    सेकंड रो स्पेस 

    होंडा सिविक

    स्कोडा ऑक्टाविया

    शोल्डर रूम 

    1370 मिलीमीटर

    1380 मिलीमीटर

    हैडरूम

    920 मिलीमीटर

    950 मिलीमीटर

    नी-रूम (न्यूनतम-अधिकतम)

    660-890 मिलीमीटर

    590-810 मिलीमीटर

    सीट बेस की लम्बाई 

    480 मिलीमीटर

    440 मिलीमीटर

    सीट बेस की चौड़ाई 

    1325 मिलीमीटर

    1260 मिलीमीटर

    सीट बैक की ऊंचाई 

    665 मिलीमीटर

    650 मिलीमीटर

    स्कोडा ऑक्टाविया में सिविक से ज्यादा शोल्डर रूम और हैडरूम मिलता है, वहीं सिविक की सेकंड रो में ज्यादा चौड़ी सीट मिलती है। हमारे प्रैक्टिकल टेस्ट के अनुसार ऑक्टाविया की पिछली सीट पर तीन लोग आसानी से बैठ सकते हैं।  

    सिविक के ज्यादा व्हीलबेस के चलते इसमें बेहतर नी-रूम और सीट बेस की ज्यादा लम्बाई मिलती हैं, जो लम्बी दूरी की यात्राओं में बेहतर कम्फर्ट प्रदान करती है। इसके अलावा, सिविक के बैक सपोर्ट की लम्बाई ऑक्टाविया की तुलना में अधिक है। ऐसे में यदि आपकी ऊंचाई ज्यादा है तो सिविक में आपको ज्यादा अच्छे से बैक और नैक सपोर्ट मिलेगा। यदि पिछली सीट पर हैडरूम आपके लिए अधिक मायने नहीं रखता हैं और यदि पिछली सीट पर केवल दो लोग ही बैठेंगे तो सिविक में आपको ऑक्टाविया की तुलना में अधिक स्पेस मिलेगा। .

    साथ ही पढ़ें: जानिए कितना माइलेज देती है 2019 होंडा सिविक डीजल

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    होंडा सिविक पर अपना कमेंट लिखें

    4 कमेंट्स
    1
    S
    sumit garg
    May 13, 2019, 10:09:27 AM

    I have recently bought an Octavia over Civic. Octavia is fun to drive performance car and Civic is no match to it, neither in terms of features nor build quality or mileage.

    जवाब
    Write a Reply
    2
    R
    rajan
    May 13, 2019, 11:13:40 AM

    What about difference in pricing?

      जवाब
      Write a Reply
      1
      S
      sharath k
      May 11, 2019, 11:44:53 PM

      Octavia is a driver's car.. it's tough, built solid, and drives superbly. Civic is no match, just the hype of Honda who are interested in fooling Indians with stretched cars except for the city &civic

        जवाब
        Write a Reply
        1
        V
        vivek nigam
        May 11, 2019, 10:02:36 PM

        Post sales service of Honda is superior as compared to Skoda and Volkswagon group. My next car would definitely be Honda car

        जवाब
        Write a Reply
        2
        D
        dr r raja murugan
        May 11, 2019, 11:13:22 PM

        That's an illusion...

          जवाब
          Write a Reply
          2
          n
          neerati venu
          May 12, 2019, 12:46:58 AM

          You should not buy the car which is most selling. You need to decide by seeing the quality,quantity,specs,refined etc.. Which is satisfactory to by a car.

            जवाब
            Write a Reply
            2
            M
            manish chaturvedi
            May 12, 2019, 8:00:26 AM

            I am fully satisfied with Skoda servicing. The Octavia matches an Audi A6 feature for feature. And has a solid build. Add the pricing and it's a fantastic package. The new Civic has tough competition.

              जवाब
              Write a Reply
              2
              R
              rajan
              May 13, 2019, 11:14:45 AM

              There is no comparison in service standards, Honda is superb, Skoda is best not talked about.

                जवाब
                Write a Reply

                कार न्यूज़

                • ताजा खबरें

                ट्रेंडिंग सेडान कारें

                • अपकमिंग
                • पॉपुलर
                *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
                ×
                हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है