• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जानिए कितना माइलेज देती है 2019 होंडा सिविक डीजल

    होंडा के अनुसार सिविक का डीजल वेरिएंट 26.8 किमी/लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। लेकिन क्या वास्तव में सिविक इतना माइलेज देती है? 

    भानु
    भानु
    Published On मई 07, 2019 15:55 ist
    info icon
    published onMay 07, 2019 15:55 IST
    last updated onMay 07, 2019 15:55 IST
    482 Views
    • Write a कमेंट

    मार्च 2019 में होंडा 10वीं जनरेशन सिविक सेडान को भारत में लॉन्च कर चुकी है। 2013 में कम मांग के चलते होंडा ने सिविक सेडान को बंद करने का फैसला लिया था। जिसके 6 सालो बाद पुनः सिविक को भारतीय बाजार में उतारा गया है। लॉन्च के साथ ही सिविक ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रही। लॉन्च के पहले महीने में ही सिविक की सेल्स 2291 यूनिट के साथ सेगमेंट में सबसे अधिक रही। यह पहली बार है जब भारत में सिविक को पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन विकल्पों में उतारा गया है। सिविक पेट्रोल केवल सीवीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है। वहीं इसका डीज़ल वेरिएंट केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। हाल ही में हमने सिविक के डीजल वेरिएंट का माइलेज परीक्षण किया है, जिसके नतीजो को आप यहां जानेंगे: -

    इंजन

    1.6-लीटर

    अधिकतम पावर

    120 पीएस

    पीक टॉर्क

    300 एनएम

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड एमटी

    एआरएआई माइलेज

    26.8 किमी/लीटर 

    टेस्ट के बाद प्राप्त हुआ माइलेज (सिटी)

    16.81 किमी/लीटर 

    टेस्ट के बाद प्राप्त हुआ माइलेज (हाइवे)

    20.07 किमी/लीटर

    ड्राइविंग कंडीशन

    50% सिटी में और 50% हाइवे पर

    25% सिटी में और 75% हाइवे पर

    75% सिटी में और 25% हाइवे पर

     माइलेज

    18.29 किमी/लीटर 

    19.14 किमी/लीटर 

    17.52 किमी/लीटर 

    न्यू सिविक डीजल को चलाने के बाद हमें कंपनी के दावों की तुलना में कम माइलेज प्राप्त हुआ। हालांकि हमें इस बात की पूरी उम्मीद भी थी, क्योंकि कंपनियों द्वारा माइलेज की गणना आदर्श स्थितियों में की जाती है।  

    आमतौर पर यदि आप अपनी डीजल सिविक को केवल सिटी में ही चलाते हैं तो आप 17 किमी प्रति लीटर के करीब माइलेज की उम्मीद कर सकते हैं। वहीं, यदि आप ऐसे मार्ग पर अक्सर गाड़ी चलाते हैं, जो अपेक्षाकृत खाली रहते हैं और आप क्रूज़ कर सकते हैं, तो आपको 1.3 किमी/लीटर तक का अधिक माइलेज भी मिल सकता है। यदि आप अधिकतर हाईवे या बेहद कम ट्रैफिक वाली सड़कों पर ड्राइव करते हैं, तो 2019 सिविक डीजल लगभग 19 किमी प्रति लीटर का माइलेज दे सकती है।  

    माइलेज ड्राइविंग की स्थिति, कार की स्थिति और ड्राइविंग पैटर्न पर भी निर्भर करता है। ऐसे में आपके निष्कर्ष हमसे भिन्न हो सकते हैं। यदि आपके पास भी सिविक डीज़ल कार हैं, तो नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में अपने अनुभव को जरूर बताएं। 

    यह भी पढ़ें: होंडा बीआर-वी की जगह लेगी 5-सीटर एचआर-वी, इसी साल होगी लॉन्च

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    होंडा सिविक पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है