• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा अमेज की कीमत में हुआ इजाफा, 8.10 लाख रुपये हुई शुरुआती कीमत

    होंडा ने अमेज के वी और वीएक्स वेरिएंट्स के मैनुअल और ऑटोमैटिक मॉडल्स की कीमत में क्रमश: 10,000 और 15,000 रुपये का इजाफा किया है।

    भानु
    भानु
    Published On फरवरी 05, 2025 19:03 ist
    info icon
    published onFeb 05, 2025 19:03 IST
    last updated onFeb 05, 2025 19:03 IST
    499 Views
    • Write a कमेंट

    होंडा सिटी,होंडा सिटी हाइब्रिड और होंडा एलिवेट की हाल ही में कीमत बढ़ाई गई है और अब होंडा अमेज की कीमत में भी 30,000 रुपये तक का इजाफा हो गया है। इसकी नई कीमतों पर आगे डालिए एक नजर:

    वेरिएंट्स

    पुरानी कीमत

    नई कीमत

    अंतर

    5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन

    वी

    8 लाख रुपये

    8.10 लाख रुपये

    + 10,000 रुपये

    वीएक्स

    9.10 लाख रुपये

    9.20 लाख रुपये

    + 10,000 रुपये

    जेडएक्स

    9.70 लाख रुपये

    10 लाख रुपये

    + 30,000 रुपये

    7-स्टेप सीवीटी के साथ 1.2-लीटर एन/ए पेट्रोल इंजन

    वी

    9.20 लाख रुपये

    9.35 लाख रुपये

    + 15,000 रुपये

    वीएक्स 

    10 लाख रुपये

    10.15 लाख रुपये

    + 15,000 रुपये

    जेडएक्स

    10.90 लाख रुपये

    11.20 लाख रुपये

    + 30,000 रुपये

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम, पैन इंडिया के अनुसार

    Honda Amaze

    इसके टॉप वेरिएंट की कीमत में 30,000 रुपये का इजाफा हुआ है। 

    होंडा अमेज: फीचर्स और सेफ्टी

    Honda Amaze interior

    होंडा अमेज में  8-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले, ऑटोमैटिक एसी और 7-इंच सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें पीएम 2.5 केबिन एयर फिल्टर, वायरलेस फोन चार्जर और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। 

    Honda Amaze gets segment-first ADAS features

    सेफ्टी के लिए इस सेडान कार में  6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), ट्रैक्शन कंट्रोल, एक हिल होल्ड असिस्ट, एक रियरव्यू और एक लेनवॉच कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। 

    होंडा अमेज: पावरट्रेन ऑप्शंस

    Honda Amaze engine

    होंडा अमेज कार में 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसका स्पेसिफिकेशन इस प्रकार से है:

    इंजन

    1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    पावर

    90 पीएस

    टॉर्क

    110 एनएम

    गियरबॉक्स

    5-स्पीड एमटी, सीवीटी*

    फ्यूल एफिशिएंसी

    18.65 किमी/लीटर (एमटी)/19.46 (सीवीटी)

    कंपेरिजन  

    Honda Amaze rear

    तीसरी जनरेशन होंडा अमेज का मुकाबला हुंडई ऑरा, 2024 मारुति डिजायर और टाटा टिगॉर से है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    होंडा अमेज पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है