• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    16 मई को लॉन्च होगी नई होंडा अमेज़

    हुंडई एक्सेंट, टाटा टिगॉर, जेस्ट और फॉक्सवेगन एमियो को देगी टक्कर

    रौनक
    रौनक
    Published On अप्रैल 23, 2018 15:46 ist
    info icon
    published onApr 23, 2018 15:46 IST
    last updated onApr 23, 2018 15:46 IST
    33 Views
    • Write a कमेंट

    2018 Honda Amaze

    होंडा की नई अमेज़ सेडान इन दिनों काफी चर्चाओं है। कंपनी ने घोषणा की है कि इसे 16 मई 2018 को लॉन्च किया जाएगा। इसका मुकाबला हुंडई एक्सेंट, टाटा टिगॉर, जेस्ट, फॉक्सवेगन एमियो और फोर्ड एस्पायर फेसलिफ्ट से होगा। कीमत के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह मौजूदा मॉडल से थोड़ी महंगी हो सकती है। मौजूदा अमेज़ की कीमत 5.85 लाख रूपए से 8.5 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।

    Honda Amaze

    होंडा ने ऑटो एक्सपो-2018 में नई अमेज़ से पर्दा उठाया था। दूसरी जनरेशन की अमेज़ पहले से ज्यादा शार्प और आकर्षक है। इसका डिजायन अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध दसवीं जनरेशन की अकॉर्ड से प्रेरित है।

    2018 Honda Amaze

    नई अमेज़ की फीचर लिस्ट में भी बदलाव नज़र आएगा। इस में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी सपोर्ट करने वाला 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, क्रूज़ कंट्रोल और अपडेट ड्राइवर इंफो डिस्प्ले समेत कई फीचर दिए गए हैं। कंपनी ने नई अमेज़ की पूरी फीचर लिस्ट से जुड़ी जानकारी अभी साझा नहीं की है।

    Honda Small RS Concept/ Brio

    नई होंडा अमेज़ में मौजूदा मॉडल वाले 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीज़ल इंजन मिलेंगे। नई अमेज़ में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड रहेगा, वहीं सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी आएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि नई अमेज़ का माइलेज भी पहले से ज्यादा बेहतर होगा।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Honda Amaze 2018 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है