• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा हाइलक्स पिकअप का स्टैंडर्ड वेरिएंट होगा कुछ ऐसा, आप भी डालिये इस पर एक नज़र

    टोयोटा हाइलक्स के भारतीय वर्जन से पर्दा उठ गया है। कंपनी इस गाड़ी को यहां मार्च में लॉन्च करेगी। इस लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक में 2.8-लीटर डीजल इंजन दिया जाएगा जिसके साथ 6-स्पीड मैनुअल व ऑटोमेटिक गियरबॉक्स और 4x4 ड्राइवट्रेन का ऑप्शन मिलेगा।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On फरवरी 02, 2022 11:58 ist
    info icon
    published onFeb 02, 2022 11:58 IST
    last updated onFeb 02, 2022 11:58 IST
    1.9K Views
    • Write a कमेंट

    टोयोटा हाइलक्स के भारतीय वर्जन से पर्दा उठ गया है। कंपनी इस गाड़ी को यहां मार्च में लॉन्च करेगी। इस लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक में 2.8-लीटर डीजल इंजन दिया जाएगा जिसके साथ 6-स्पीड मैनुअल व ऑटोमेटिक गियरबॉक्स और 4x4 ड्राइवट्रेन का ऑप्शन मिलेगा। 

    हाइलक्स पिकअप दो वेरिएंट स्टैंडर्ड (एसटीडी) और हाई में आएगा। इसमें ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन केवल हाई वेरिएंट के साथ ही मिलेगा। हमने इसके टॉप हाई वेरिएंट को हाल ही में कई स्टोरीज़ में देखा था, यहां देखें इसके बेस वेरिएंट स्टैंडर्ड का कैसा होगा लुक:-

    एक्सटीरियर

    इसके बेस वेरिएंट में फ्रंट पर हैलोजन हेडलैंप्स (ऑटोमेटिक), क्रोम ग्रिल पर सिल्वर सराउंड, एलईडी फ्रंट फॉग लैंप्स (स्टैंडर्ड) और टर्न इंडिकेटर्स के साथ इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ओआरवीएम दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें क्रोम डोर हैंडल्स और फॉर्च्यूनर वाले 17-इंच के अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं।

    रियर साइड पर दिए गए टेललैंप्स पर इसमें टॉप मॉडल की तरह एलईडी लाइटिंग नहीं मिलती है। इसमें बूट हैंडल और बंपर पर क्रोम फिनिशिंग की गई है।

    टॉप वेरिएंट हाई के मुकाबले इसके बेस वेरिएंट में एलईडी हेडलैंप्स, डीआरएल्स, टेललाइट्स, ग्रिल पर क्रोम डिटेलिंग, इलेक्ट्रिक्ली रिट्रेक्टेबल ओआरवीएम और बड़े 18-इंच अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स का अभाव है।

    इंटीरियर

    हाइलक्स के केबिन में सेंटर कंसोल, स्टीयरिंग व्हील और गियरबॉक्स पर ऑल-ब्लैक इंटीरियर थीम के साथ ब्रश्ड सिल्वर एक्सेंट दिए गए हैं। इसका इंटीरियर बेहद क्लीन है और यह दमदार फीचर्स से भी लैस है।

    इसके बेस एसटीडी वेरिएंट में लगभग टॉप वेरिएंट वाले ही सभी फीचर्स दिए गए हैं। इनमें 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, छह स्पीकर, क्रूज़ कंट्रोल, इंजन पुश बटन स्टार्ट स्टॉप शामिल है। एक प्रीमियम गाड़ी होने के बावजूद भी इसमें मैनुअल एसी, मैन्युअली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और फैब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है।

    रियर साइड पर इसमें 60:40 स्प्लिट सीटें, सेंटर आर्मरेस्ट और आइएसोफिक्स सीट एंकरेज दिया गया है।

    इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट में ड्यूल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, लैदर सीट  और पावर्ड ड्राइवर सीट का अभाव है।

    कलर

    इसका स्टैंडर्ड वेरिएंट केवल दो कलर ऑप्शंस ग्रे मेटेलिक और सुपर व्हाइट में ही उपलब्ध होगा। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट में इमोशनल रेड, पर्ल व्हाइट और सिल्वर मेटेलिक कलर ऑप्शंस भी मिलेंगे।

    अनुमान है कि टोयोटा हाइलक्स की कीमत 30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) से ज्यादा रखी जा सकती है। यह सेगमेंट में इसुजु डी-मैक्स वी-क्रॉस के मुकाबले एक ज्यादा प्रीमियम ऑप्शन होगा।

    यह भी पढ़ें : टोयोटा हाइलक्स के वेरिएंट्स और कलर ऑप्शन की जानकारी आई सामने, जल्द होगी लॉन्च

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग पिकअप ट्रक कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है