• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इस महीने किस सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कार पर चल रहा है कितना वेटिंग पीरियड, जानें यहां

    सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों की डिमांड पिछले कुछ महीनों में काफी बढ़ गई है। वर्तमान में इस सेगमेंट में कुल नौ मॉडल्स मौजूद हैं जिनमें किया सोनेट, रेनॉल्ट काइगर, निसान मैग्नाइट, हुंडई वेन्यू, टाटा नेक्सन, महिंद्रा एक्सयूवी300, फोर्ड इकोस्पोर्ट, मारुति विटारा ब्रेज़ा और टोयोटा अर्बन क्रूज़र शामिल है। इन कारों की ज्यादा पॉपुलेरिटी के चलते इन पर लंबा वेटिंग पीरियड भी चल रहा है। यहां देखिए अप्रैल में इन कारों पर किस शहर में कितना वेटिंग पीरियड चल रहा है:-

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अप्रैल 19, 2021 15:27 ist
    info icon
    published onApr 19, 2021 15:27 IST
    last updated onApr 19, 2021 15:27 IST
    1.7K Views
    • Write a कमेंट

    सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों की डिमांड पिछले कुछ महीनों में काफी बढ़ गई है। वर्तमान में इस सेगमेंट में कुल नौ मॉडल्स मौजूद हैं जिनमें किया सोनेट, रेनॉल्ट काइगर, निसान मैग्नाइट, हुंडई वेन्यू, टाटा नेक्सन, महिंद्रा एक्सयूवी300, फोर्ड इकोस्पोर्ट, मारुति विटारा ब्रेज़ा और टोयोटा अर्बन क्रूज़र शामिल है। इन कारों की ज्यादा पॉपुलेरिटी के चलते इन पर लंबा वेटिंग पीरियड भी चल रहा है। यहां देखिए अप्रैल में इन कारों पर किस शहर में कितना वेटिंग पीरियड चल रहा है:-

    मॉडल 

    दिल्ली 

    मुंबई

    बेंगलुरु 

    चेन्नई 

    कोलकाता 

    हैदराबाद 

    नेक्सन 

    2 - 3 महीने 

    3 - 4 महीने 

    2.5 - 3 महीने 

    2 - 2.5 महीने 

    1.5 - 4 महीने 

    2 - 4 महीने 

    काइगर 

    2 महीने 

    1 - 1.5 महीने 

    2.5 - 3.5 महीने  

    3 - 6 महीने 

    1.5 - 2.5 महीने 

    1 - 3 महीने 

    मैग्नाइट 

    4.5 - 5.5 महीने 

    4.5 - 5  महीने 

    4.5 - 5  महीने 

    3 - 6 महीने 

    3 महीने 

    1.5 - 8 महीने  

    इकोस्पोर्ट 

    2 - 3 महीने 

    4 महीने 

    2 महीने 

    1 - 1.5 महीने 

    1  महीने 

    1.5 - 2 महीने 

    विटारा ब्रेज़ा

    1 महीना 

    1.5 - 2 महीने 

    1.5  महीने 

    1  महीने 

    2.5 महीने 

    1 महीना 

    वेन्यू

    1 - 2 महीने 

    2 महीने 

    2  महीने 

    -

    -

    -

    एक्सयूवी300

    3  महीने 

    3 महीने 

    3 - 4 महीने 

    3 महीने 

    1.5 - 2 महीने 

    1 - 2 महीने 

    सोनेट

    2 - 3  महीने 

    3 महीने 

    2 - 3  महीने 

    3 महीने 

    2.5 - 3 महीने 

    2 - 3 महीने 

    • निसान मैग्नाइट कार पर सबसे लंबा वेटिंग पीरियड चल रहा है। हैदराबाद के ग्राहकों को इस कार के लिए 8 महीनों तक का इंतज़ार करना होगा। वहीं, दूसरे शहरों में इस कार पर लगभग चार महीनों तक का औसत वेटिंग पीरियड चल रहा है। 

    • वर्तमान में अधिकतर मेट्रो सिटी में टाटा नेक्सन कार पर औसत 2 से 4 महीनों का वेटिंग पीरियड चल रहा है। हालांकि, कोलकाता के ग्राहक इस कार की डिलीवरी (वेरिएंट अनुसार) जल्दी से जल्दी ले सकते हैं। 

    Tata Nexon

    • रेनॉल्ट काइगर कार में निसान मैग्नाइट वाले ही इंजन ऑप्शंस दिए गए हैं। इस कार पर सबसे कम वेटिंग पीरियड चल रहा है।

    • मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद के ग्राहकों को काइगर कार के लिए केवल एक महीने का ही इंतज़ार करना होगा। वहीं, चेन्नई के ग्राहकों को इस कार के लिए (वेरिएंट अनुसार) 6 महीने तक का इंतज़ार करना होगा।  

    • मुंबई और दिल्ली जैसे शहरों में फोर्ड इकोस्पोर्ट कार पर काफी लंबा वेटिंग चल रहा है। सेमी कंडक्टर की कमी के चलते फोर्ड कारों की डिलीवरी में देरी हो रही है। 

    Ford Ecosport SE

    • मारुति विटारा ब्रेज़ा पर भी कम वेटिंग पीरियड चल रहा है। कोलकाता के ग्राहक इस कार को अधिकतम ढ़ाई महीने में अपने घर ला सकेंगे। वहीं, दूसरे शहरों में इस कार पर औसत एक महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है। 
    • वेन्यू कार औसत 2 महीने तक के वेटिंग पीरियड के साथ उपलब्ध है। 

    • महिंद्रा एक्सयूवी300 कार पर बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और चेन्नई में 3 से 4 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है। वहीं, हैदराबाद के ग्राहक एक्सयूवी300 कार को केवल एक महीने में अपने घर ला सकेंगे। 

    2019 Hyundai Venue: First Drive Review: Petrol & Diesel, Manual & Automatic

    • हुंडई वेन्यू के मुकाबले किया सोनेट कार पर ज्यादा वेटिंग पीरियड चल रहा है। ऊपर दिए गए अधिकतर शहरों में इस कार पर 2 से 3 महीने का वेटिंग टाइम चल रहा है।  

    • यहां दी गई सभी सब कॉम्पैक्ट एसयूवीज का वेटिंग पीरियड कार के वेरिएंट, इंजन और कलर ऑप्शन के अनुसार कम-ज्यादा भी हो सकता है।

    यह भी पढ़ें : होंडा की कारें हुईं महंगी, 12,000 रुपये तक बढ़े दाम

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा नेक्सन 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    N
    n k sahoo
    Jun 17, 2021, 7:50:21 AM

    I book on 28 feb 21.at mubai for nexon XZA+S at puneet auto mobile mumbai. Please delivered my car. 04 month pass. I paid full Csd amount on 20 march. Do the need full. Thanks

    और देखें...
      जवाब
      Write a Reply

      explore similar कारें

      कार न्यूज़

      • ट्रेंडिंग न्यूज़
      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • लेटेस्ट
      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है