• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इस महीने जीप कंपास की खरीद पर आप कर सकते हैं इतनी बचत

    ट्रेलहॉक को छोड़कर जीप कंपास के अन्य सभी वेरिएंट्स पर ऑफर्स उपलब्ध है। 

    निखिल
    निखिल
    Published On नवंबर 18, 2019 18:25 ist
    info icon
    published onNov 18, 2019 18:25 IST
    last updated onNov 18, 2019 18:25 IST
    846 Views
    • Write a कमेंट

    दिवाली का त्यौहार खत्म हो चुका है लेकिन अब भी ऑटोमोबाइल कंपनियां फेस्टिव ऑफर्स की पेशकश रही है। इसी कड़ी में जीप भी अपनी कंपास एसयूवी पर कुल 1.5 लाख रुपये तक के ऑफर्स दे रही हैं। इसके साथ ही, ग्राहक डीलर विशेष नकद छूट व अन्य डिस्काउंट भी पा सकते हैं। हालांकि, कंपास-ट्रेलहॉक पर कोई ऑफर्स उपलब्ध नहीं है।

    जीप कंपास पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों में उपलब्ध है। इनमें 1.4-लीटर पेट्रोल और 2.0-लीटर डीजल इंजन शामिल हैं। कंपास में मिलने वाले ये पेट्रोल और डीजल इंजन क्रमशः 162पीएस/250एनएम और 173पीएस/350एनएम की पावर और टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। वर्तमान में ये दोनों इंजन बीएस4 उत्सर्जन मानकों का पालन करते हैं। इसके अलावा, कंपास के ट्रेलहॉक वेरिएंट में बीएस6 नॉर्म्स पर अपग्रेडेड 2.0-लीटर डीजल इंजन मिलता है जो 170पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क देता है।    

    जीप इस साल के अंत या 2020 के शुरुआती महीनों में कंपास के अन्य वेरिएंट्स के पेट्रोल और डीजल इंजन को भी बीएस6 मानकों पर अपडेट करेगी। इसके अलावा, 2020 में जीप कंपास के फेसलिफ्ट वर्ज़न को भी लॉन्च किया जाएगा।  

     

    वर्तमान में जीप कंपास की प्राइस 14.99 लाख से शुरु होती है जो 23.11 लाख रुपये तक जाती है। वहीं, इसके ट्रेलहॉक वेरिएंट की प्राइस 26.8 से 27.6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। भारतीय बाजार में जीप कंपास का मुकाबला टाटा हैरियर, एमजी हेक्टर, हुंडई ट्यूसॉन, महिंद्रा एक्सयूवी500 और टाटा हैक्सा से है। 

    साथ ही पढ़ें: जीप कंपास डीज़ल मैनुअल Vs ऑटोमैटिक ऑन रोड माइलेज एवं परफॉर्मेंस कंपेरिज़

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है