• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति जिम्नी और महिंद्रा थार 5 डोर वर्जन के बीच ये हैं 5 बड़े अंतर

    भारत में लाइफस्टाइल 3 डोर व्हीकल के तौर पर अभी महिंद्रा थार मौजूद है जिसको भी काफी ज्यादा पसंद किया गया है।

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 19, 2022 16:50 ist
    info icon
    published onSep 19, 2022 16:05 IST
    last updated onSep 19, 2022 16:50 IST
    151 Views
    • Write a कमेंट

    Suzuki Jimny Vs Mahindra Thar

    हाल ही में मारुति जिम्नी (Maruti Jimny) के 5 डोर वर्जन को भारत में पहली बार स्पाॅट किया गया है। देश में जिम्नी 5 डोर (Jimny 5 Door) के साथ साथ महिंद्रा थार (Thar) का ज्यादा प्रैक्टिकल वर्जन भी मार्केट में आएगा जिससे काॅम्पिटशन काफी तगड़ा होने जा रहा है। 

    बता दें कि सुजुकी जिम्नी (Suzuki Jimny) का 3 डोर वर्जन इंटरनेशनल मार्केट में पहले से ही बिक्री के लिए उपलब्ध है जो कि काफी पाॅपुलर भी है।  

    अब डालिए नजर दोनों SUV के बीच 5 बड़े संभावित अंतरों पर एक नजरः

    डायमेंशन

    5-door Maruti Suzuki Jimny spied

    3 डोर जिम्नी 3.5 मीटर लंबी कार है जबकि थार की लंबाई 4 मीटर के करीब है। ऐसे में जिम्नी के 5 डोर वर्जन की लंबाई मौजूदा 3 डोर थार से ज्यादा होगी। 5 डोर थार की बात करें तो इसे स्काॅर्पियो एन वाले प्लेटफाॅर्म पर तैयार किया जाएगा जो 4.5 मीटर लंबी हो सकती है। ऐसे में ये जिम्नी के 5 डोर वर्जन से ज्यादा लंबी होगी। 

    पावरट्रेन

    Suzuki Jimny

    पावरट्रेंस 

    जिम्नी

    थार

    इंजन

    1.5-लीटर पेट्रोल

    2-लीटर टर्बो पेट्रोल

    2.2-litre diesel

    पावर

    103 पीएस

    150 पीएस

    130 पीएस

    टाॅर्क

    137एनएम

    320एनएम

    300एनएम

    ट्रांसमिशन

    5-स्पीड मैनुअल / 4-स्पीड ऑटोमैटिक

    6-स्पीड मैनुअल / 6-स्पीड ऑटोमैटिक

    हमनें यहां थार और जिम्नी के मौजूदा माॅडल्स के स्पेसिफिकेशन की तुलना की है। जिम्नी के 5 डोर वर्जन में 3 डोर वर्जन वाला इंजन ही दिया जाएगा और इसके अलावा इसमें 140 पीएस की पावर जनरेट करने वाला 1.4 लीटर बूस्टरजेट टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी रखा जा सकता है। इस कार में डीजल इंजन का ऑप्शन नहीं दिया जाएगा। ट्रांसमिशन के तौर पर इसमें 5 स्पीड मैनुअल के साथ 6 स्पीड टाॅर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक की चाॅइस दी जा सकती है जो कि मारुति के बड़े माॅडल्स में इस वक्त दी जा रही है। 

    यह भी पढ़ेंः ये हैं 20 लाख रुपये से भी कम कीमत में आने वाली अपकमिंग 5 डोर ऑफ रोडिंग एसयूवी कारें

    Mahindra Thar

    थार के 5 डोर वर्जन में 3 डोर वर्जन वाले ही इंजन ऑप्शंस दिए जाएंगे मगर ये इंजन ज्यादा पावर ट्यूनिंग के साथ पेश किए जा सकते हैं। इसमें डीजल इंजन का ऑप्शन भी रखा जाएगा जो कि जिम्नी में नहीं मिलेगा। 5 डोर थार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों तरह के गियरबाॅक्स ऑप्शंस मिलेंगे। ड्राइवट्रेन की बात करें तो दोनों कारों में लो रेंज गियरबाॅक्स के साथ 4 व्हील ड्राइव भी दिया जाएगा मगर थार के 5 डोर माॅडल में 2 व्हील ड्राइव रियर व्हील ड्राइव की भी चाॅइस दी जा सकती है। 

    सीटिंग ऑप्शंस

    Mahindra Thar 5-Door

    मारुति जिम्नी और महिंद्रा थार 5 डोर एक 5 सीटर कार होगी और 5 डोर थार के लिए भी यही बात लागू होगी। हालांकि हाल ही में सामने आए स्पाय शाॅट्स पर गौर करें तो महिंद्रा अपनी इस एसयूवी में 3 रो सीटिंग काॅन्फिग्रेशन रख सकती है। इसमें बूट स्पेस के लिए थर्ड रो सीट को फोल्ड करने की सुविधा भी मिल सकती है। 

    फीचर्स 

    Maruti Jimny Interior
    Mahindra Thar

    फीचर्स के मोर्चे पर जिम्नी एक ज्यादा बेहतर कार साबित हो सकती है। इसमें बलेनो और ब्रेजा वाले फीचर्स दिए जा सकते हैं जिनमें 9-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले, क्रूज़ कंट्रोल, पैडल शिफ्टर्स, वायरलेस चार्जिंग, छह एयरबैग तक, ईएससी, ट्रैक्शन कंट्रोल, ब्रेक और मैकेनिकल लॉकिंग डिफरेंशियल और एक 360-डिग्री कैमरा शामिल हैं। 

    वहीं थार के मौजूदा माॅडल में रियल-टाइम एडवेंचर स्टैटिस्टिक्स के साथ 7-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, टीपीएमएस, क्रूज़ कंट्रोल, डुअल फ्रंट एयरबैग, ईएसपी, रोल-ओवर प्रोटेक्शन बार और ब्रेक और मैकेनिकल लॉकिंग डिफरेंशियल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    इसके 5 डोर वर्जन में कुछ एडिशनल फीचर्स भी दिए जा सकते हैं जिनमें रियर एसी वेंट्स,एड्रीनोएक्स टेक्नोलाॅजी से लैस इंफोटेनमेंट सिस्टम,ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और फ्रंट एवं रियर पार्किंग कैमरा शामिल है। 

    यह भी पढ़ेंः जानिए महिंद्रा थार 5-डोर से जुड़ी 10 खास बातें

    कीमत 

    Mahindra Tharमौजूदा थार की कीमत (thar price) 13.53 लाख रुपये से लेकर 16.03 लाख रुपये एक्सशोरूम, दिल्ली है। इसके 5 डोर माॅडल की कीमत वेरिएंट अनुसार 1 से 2 लाख रुपये ज्यादा हो सकती है। इसके टाॅप वेरिएंट की कीमत 20 लाख रुपये एक्सशोरूम तक जा सकती है। मारुति जिम्नी की कीमत (Maruti Jimny Price) 10 लाख रुपये से शुरू हो सकती है जिससे ये काफी अफोर्डेबल ऑफ रोडिंग एसयूवी साबित होगी। जिम्नी के टाॅप माॅडल की कीमत 16 लाख रुपये तक हो सकती है और इस केस में भी ये थार से ज्यादा अफोर्डेबल साबित होगी। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा थार 2020-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है