ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस हुई दुनिया की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार ओरा आर1
चीन की ग्रेट वॉल मोटर्स ने ऑटो एक्सपो 2020 में दुनिया की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार ओरा आर1 को शोकेस किया है। चीन में इस कार की कीमत भारतीय करेंसी के मुताबिक करीब 6.5 लाख रुपये है, जो कि दुनियाभर में उपलब्ध सभी इलेक्ट्रिक कारों से कम है।