• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑटो एक्सपो-2016: जेनेसिस ने शो-केस की जी-90 लग्ज़री सेडान

    हुंडई के प्रीमियम कार ब्रांड जेनेसिस ने ऑटो एक्सपो में अपनी लग्जरी सेडान जी-90 से पर्दा हटाया है। इस कार का मुकाबला मर्सिडीज़ की एस-क्लास, बीएमडब्ल्यू 7-सीरीज़ और ऑडी ए-8 और हाल ही लॉन्च हुई एक्सजे से होगा। जेनेसिस जी-90 को विज़न जी कूपे के कॉन्सेप्ट पर तैयार किया गया है।

    मनीष
    मनीष
    Published On फरवरी 03, 2016 12:13 ist
    info icon
    published onFeb 03, 2016 12:13 IST
    last updated onFeb 03, 2016 12:13 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai G90

    डिजायन की बात करें तो इसमें ऑडी की कारों की तर्ज पर सिंगल फ्रेम ग्रिल देखने को मिलेगी। जी-90 की ग्रिल में क्रोम फिनिश का काफी इस्तेमाल किया गया है। इसकी ग्रिल बंपर तक जाती है। यहां डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें भी देखने को मिलेंगी। कार के हैडलैंप्स स्वेटबैक स्टाइल में दिए गए हैं। पीछे की तरफ सिंगल लाइन वाले एलईडी टेललैंप्स और बंपर से अटैच ड्यूल एग्जॉस्ट यूनिट दी गई है।

    Hyundai G90

    इंटीरियर की बात करें तो कार का केबिन काफी लग्जरी बनाया गया है।  सेंटर कंसोल को आगे से लेकर पीछे की तक दिया गया है। सीटों और केबिन के पैनलों को लेदर कवर दिया गया है। इनमें मैटल और वुडन फिनिश भी देखने को मिलेगी। इसके अलावा मनोरंजन के लिए जी-90 में 12.3 इंच का इंफोटेंमेंट यूनिट, लैक्सीकॉन साउंड सिस्टम के साथ दी गई है।

    कंफर्ट के लिए कार की सीटों को बटन से एडजस्ट किया जा सकता है। पीछे के पैसेंजरों के लिए 9.2 इंच की इंडीपेंडेंट डिस्प्ले यूनिट दी गई हैं, जो आगे की सीटों के पिछली तरफ लगी हैं। एयर कंडीशनिंग के लिए कार में थ्री जोन क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम भी मिलेगा।

    यह भी पढ़ें : ऑटो एक्सपो-2016: हुंडई ने दिखाया नई कॉम्पैक्ट एसयूवी का कॉन्सेप्ट मॉडल

    was this article helpful ?

    मनीष
    <p>Manish has always been interested in automotive design. Developing his own portfolio, he has revered automobiles to be an example of human spirit's triumph over the most adverse challenges. The same passion brought him to CarDekho. Manish is a die hard fan of Alec Issigonis and believes that designs should always be function-oriented, as "<em>Fashion dates</em> , <em>but logic</em> is timeless.&rdquo;-SIR ALEC ISSIGONIS. &nbsp;</p>और देखें

    हुंडई जेनेसिस पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कूपे कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है