• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सुजुकी स्विफ्ट जनरेशन 4 माॅडल के पहले स्पाय शाॅट्स ऑनलाइन हुए लीक, जानिए कब होगी लाॅन्च

    सबसे पहले इस कार को 2022 के आखिर तक  जापान में लाॅन्च किया जाएगा। अभी भारत में इसका जनरेशन 3 माॅडल बिक्री के लिए उपलब्ध है जिसे 2021 में एक फेसलिफ्ट अपडेट दिया गया था।

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 28, 2022 14:40 ist
    info icon
    published onJul 28, 2022 14:40 IST
    last updated onJul 28, 2022 14:40 IST
    4.9K Views
    • Write a कमेंट

    2023 Suzuki Swift

    • पूरी तरह से नया होगा इसका डिजाइन मगर शेप में नहीं होगा बदलाव
    • अब दरवाजों पर ही नजर आएंगे डोर हैंडल्स और सी पिलर भी नजर आएगा सीधा
    • बलेनो वाला 9 इंच टचस्क्रीन और हेड्सअप डिस्प्ले का फीचर नजर आ सकता है इसमें 
    • 2023 स्विफ्ट के इंडियन वर्जन में 90 पीएस की पावर देने वाले 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ इसबार दिया जा सकता है माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलाॅजी का फीचर

    सुजुकी ने स्विफ्ट हैचबैक के जनरेशन 4 माॅडल की टेस्टिंग शुरू कर दी है जिसके लेटेस्ट स्पाय शाॅट्स सामने आए हैं।  

    2023 Suzuki Swift

    टेस्टिंग के दौरान नजर आया माॅडल पूरी तरह से कवर किया हुआ था मगर इसका साइड प्रोफाइल मौजूदा माॅडल जैसा ही नजर आ रहा है। इसके फ्रंट में चैड़ी ग्रिल नजर आ सकती है जिसके दोनों ओर हेडलाइट सेटअप और बंपर पर बड़े एयरडैम मौजूद हो सकते हैं। 

    2023 Suzuki Swift side

    2023 स्विफ्ट स्लोपिंग रूफलाइन को देखा जा सकता है। इसके अलावा सुजुकी ने रियर डोर हैंडल्स को सी पिलर से हटाकर वापस से दरवाजों पर ही पोजिशन कर दिया है। इसके रियर पोर्शन में फ्लेयर्ड हाॅन्चेज, बूट लिड के दोनों ओर टेललैंप्स और हैवी बंपर नजर आ रहा है। 

    न्यू जनरेशन मारुति स्विफ्ट के इंटीरियर की तो कोई तस्वीर अभी सामने नहीं आई है मगर माना जा रहा है कि जनरेशन 4 माॅडल में बलेनो फेसलिफ्ट वाला 9 इंच टचस्क्रीन और हेड्स अप डिस्प्ले का फीचर दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें पहले की तरह क्रूज कंट्रोल,ऑटोमैटिक एसी और कनेक्टेड कार टेक्नोलाॅजी का फीचर भी नजर आएगा। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स,इलेक्ट्राॅनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर्स जैसे फीचर दिए जाएंगे। 

    2023 स्विफ्ट में पहले की ही तरह 1.2 लीटर ड्युअल जेट पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो 90 पीएस की पावर और 113 एनएम का टाॅर्क जनरेट करने में सक्षम होगा। इस इंजन के साथ इसबार माइल्ड हाइब्रिड सेटअप दिया जा सकता है। ट्रांसमिशन चाॅइस के तौर पर नई स्विफ्ट में 5 स्पीड मैनुअल और 5 स्पीड एएमटी गियरबाॅक्स के ऑप्शंस रखे जाएंगे। इसके अलावा कंपनी इसका सीएनजी वर्जन भी उतार सकती है। 

    यह भी देखेंः मारुति स्विफ्ट vs हुंडई ग्रैंड आई10 निओस कम्पेरिज़न


    2023 Suzuki Swift rear

    मारुति सुजुकी स्विफ्ट के नए माॅडल का डेब्यू 2023 ऑटो एक्सपो में हो सकता है जिसके बाद इसे 2023 के आखिर तक लाॅन्च किया जा सकता है। इसका सीधा मुकाबला हुंडई ग्रैंड आई10 निओस से रहेगा। हालांकि स्विफ्ट के प्राइस पाॅइन्ट पर बाजार में रेनो ट्राइबर 7 सीटर कार भी उपलब्ध है। 

    यह भी देखेंः मारुति सुजुकी स्विफ्ट प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your Comment on Maruti Suzuki स्विफ्ट 2021-2024

    और देखें on मारुति सुजुकी स्विफ्ट 2021-2024

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है