• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोर्ड एंडेवर के बढ़े दाम, 1.20 लाख रुपये तक महंगी हुई ये कार

    फोर्ड (Ford) ने बीएस6 एंडेवर (BS6 Endeavour) की कीमतों में इजाफा किया है, जिसके चलते यह कार पहले से 1.20 लाख रुपये तक महंगी हो गई है। इसकी नई प्राइस 29.99 लाख रुपये से 34.45 लाख रुपये के बीच है।

    सोनू
    सोनू
    Published On अगस्त 12, 2020 18:19 ist
    info icon
    published onAug 11, 2020 12:42 IST
    last updated onAug 12, 2020 18:19 IST
    4.9K Views
    • Write a कमेंट
    • फोर्ड ने फरवरी 2020 में बीएस6 एंडेवर को लॉन्च किया था।
    • इसके बेस वेरिएंट की प्राइस 44,000 रुपये बढ़ी है।
    • मिड-वेरिएंट 1.20 लाख रुपये तक महंगा हुआ है। 
    • इसकी नई प्राइस 29.99 लाख रुपये से 34.45 लाख रुपये के बीच है।

    फोर्ड (Ford) ने फरवरी 2020 में बीएस6 एंडेवर (BS6 Endeavour) को लॉन्च किया था। उस दौरान कंपनी ने इसे इंट्रोडक्टरी प्राइस के साथ पेश किया था जो एक सीमित समय के लिए मान्य थी। अब कंपनी इसकी कीमतों में इजाफा किया है, जिसके चलते यह कार पहले से 1.20 लाख रुपये तक महंगी हो गई है। 

    यहां देखिए बीएस6 फोर्ड एंडेवर की वेरिएंट वाइज नई कीमतः-

    वेरिएंट

    पुरानी कीमत

    नई कीमत

    अंतर

    टाइटेनियम 4x2 एटी

    29.55 लाख रुपये

    29.99 लाख रुपये

    44,000 रुपये

    टाइटेनियम+ 4x2 एटी

    31.55 लाख रुपये

    32.75 लाख रुपये

    1.20 लाख रुपये

    टाइटेनियम+ 4x4 एटी

    33.25 लाख रुपये

    34.45 लाख रुपये

    1.20 लाख रुपये

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार है।

    एंडवेर के बेस वेरिएंट टाइटेनियम 4x2 एटी की कीमत 44,000 रुपये बढ़ी है, वहीं मिड और टॉप मॉडल टाइटेनियम 4x2 एटी व टाइटेनियम प्लस 4x4 एटी की कीमत 1.20 लाख रुपये बढ़ी है।

    फोर्ड एंडेवर (Ford Endeavour) में 2.0 लीटर ईकोब्लू टर्बो डीजल इंजन दिया गया है जो 170 पीएस की पावर और 420 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। देश की यह पहली कार है जिसमें 10-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। हालांकि इसमें मैनुअल ट्रांसमिशन का अभाव है।

    इसमें फोर्डपास कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड दी गई है, जिसकी बदौलत ग्राहक स्मार्टफोन के जरिए कार की परफॉर्मेंस और लाइव लोकेशन ट्रेक कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें एक्टिव नोइज केंसेलेशन, सेमी-ऑटोनॉमस पेरलल पार्क असिस्ट, पावर फोल्डिंग थर्ड रो सीट, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर भी दिए गए हैं। इसमें एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट करने वाला 8.0 इंच सिंक3 टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया गया है। पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें सात एयरबैग, हिल लॉन्च असिस्ट और फ्रंट पाकिंग सेंसर जैसे फीचर दिए गए हैं।

    फुल साइज एसयूवी सेगमेंट में फोर्ड एंडेवर का कंपेरिजन टोयोटा फॉर्च्यूनर और महिंद्रा अल्टुरस जी4 से है। इन सब में फोर्ड एंडेवर सबसे अफोर्डेबल कार है। जल्द ही इसके मुकाबले में एमजी ग्लॉस्टर की भी एंट्री होने वाली है।

    यह भी पढ़ें : फोर्ड ईकोस्पोर्ट टाइटेनियम ऑटोमैटिक लॉन्च, कीमत 10.66 लाख रुपये

    was this article helpful ?

    फोर्ड एंडेवर 2020-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on फोर्ड एंडेवर 2020-2022

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है