• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा थार के इस वेरिएंट पर चल रहा है एक साल से ज्यादा का वेटिंग पीरियड

    थार के डीजल रियर-व्हील-ड्राइव वेरिएंट को छोड़कर सभी वेरिएंट्स पर लगभग एक महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 03, 2023 11:49 ist
    info icon
    published onMar 03, 2023 11:49 IST
    last updated onMar 03, 2023 11:49 IST
    641 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra Thar RWD

    • थार के डीजल रियर-व्हील-ड्राइव वेरिएंट पर करीब 1.5 साल तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है।
    • इस गाड़ी के फोर-व्हील-ड्राइव और पेट्रोल रियर-व्हील-ड्राइव वेरिएंट्स को एक महीने के अंदर घर लाया जा सकता है।
    • डीजल रियर-व्हील-ड्राइव वेरिएंट की 10 लाख रुपए कीमत इसकी पॉपुलेरिटी के पीछे सबसे बड़ा कारण है। 
    • थार रियर-व्हील-ड्राइव वेरिएंट्स में 1.5-लीटर डीजल (118 पीएस) और 2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (150 पीएस) दिए गए हैं। 

    महिंद्रा ने थार के रियर-व्हील-ड्राइव (आरडब्ल्यूडी) वेरिएंट्स को 2022 के आखिर में लॉन्च किया था। इस एसयूवी कार के अधिकतर वेरिएंट्स को एक महीने के अंदर घर लाया जा सकता है, जबकि डीजल रियर-व्हील-ड्राइव वेरिएंट की डिलीवरी के लिए ग्राहकों को 1.5 साल तक का इंतजार करना पड़ रहा है।

    यहां देखें थार के किस वेरिएंट पर कितना वेटिंग पीरियड चल रहा है:

    मॉडल 

    वेटिंग पीरियड 

    हार्ड टॉप डीजल 4डब्ल्यूडी 

    3-4 हफ्ते 

    हार्ड टॉप पेट्रोल 4डब्ल्यूडी 

    3-4 हफ्ते 

    कन्वर्टिबल सॉफ्ट टॉप 4डब्ल्यूडी 

    3-4 हफ्ते 

    हार्ड टॉप डीजल आरडब्ल्यूडी (रियर-व्हील-ड्राइव)

    72-74 हफ्ते 

    हार्ड टॉप पेट्रोल आरडब्ल्यूडी

    3-5 हफ्ते 

    थार के फोर-व्हील-ड्राइव वेरिएंट्स को एक महीने के अंदर घर लाया जा सकता है। वहीं, इसके पेट्रोल रियर-व्हील-ड्राइव वेरिएंट्स पर भी लगभग इतना ही वेटिंग पीरियड चल रहा है। जबकि, इसके डीजल रियर-व्हील-ड्राइव वेरिएंट को घर लाने के लिए आपको 1.5 साल तक (वेरिएंट और लोकेशन अनुसार) का इंतज़ार करना होगा। यदि आप इसे अभी बुक करते हैं तो आपको इसकी डिलीवरी 2024 में फेस्टिव सीजन के दौरान मिल सकती है।

    यह भी पढ़ें: आखिर क्यों टाटा नैनो की टक्कर से महिंद्रा थार ने मारी पलटी, जानिए यहां

    Mahindra Thar rear

    डीजल आरडब्ल्यूडी क्यों चुनें? 

    महिंद्रा थार एसयूवी का डीजल मॉडल सबसे ज्यादा पॉपुलर है। इस गाड़ी में डीजल रियर-व्हील-ड्राइव सेटअप के साथ मैनुअल ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है। थार डीजल आरडब्ल्यूडी एएक्स (ओ) वेरिएंट की कीमत 9.99 लाख रुपए है और यह इसका सबसे सस्ता मॉडल है। एलएक्स वेरिएंट इससे एक लाख रुपए ज्यादा महंगा है, वहीं पेट्रोल रियर-व्हील-ड्राइव वेरिएंट की कीमत इससे 3.5 लाख रुपए ज्यादा है, क्योंकि यह केवल ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। थार का सबसे किफायती वेरिएंट एंट्री-लेवल फोर-व्हील-ड्राइव वेरिएंट से 4 लाख रुपए ज्यादा सस्ता है।

    फोर-व्हील-ड्राइव वर्जन के बेस वेरिएंट्स बंद हो जाने के बाद थार के रियर-व्हील-ड्राइव वेरिएंट को एक सबसे सस्ते वर्जन के तौर पर उतारा गया था। इसके फोर-व्हील-ड्राइव वेरिएंट्स हर किसी के बजट में नहीं आते थे लेकिन रियर-व्हील-ड्राइव थार खरीददारों के लिए एक सस्ता ऑप्शन है और इसमें अच्छी ऑफ-रोडिंग क्षमताएं भी मिलती है।

    यह भी पढ़ें: चैटजीपीटी के अनुसार ये 4 कारें हैं भारतीयों के लिए ज्यादा बेहतर

    थार डीजल रियर-व्हील-ड्राइव को क्या चीज़ बनाती है सस्ता?

    इसमें 1.5-लीटर डीजल इंजन (118 पीएस) दिया गया है जिसके चलते इसके रियर-व्हील-ड्राइव वेरिएंट्स ज्यादा किफायती हो गए हैं।

    भारत में महिंद्रा थार की कीमत 9.99 लाख रुपए से 16.49 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच है। सेगमेंट में इसका मुकाबला फोर्स गुरखा और जल्द लॉन्च होने वाली मारुति सुजुकी जिम्नी से है।

    यह भी देखें: महिंद्रा थार ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा थार 2020-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on महिंद्रा थार 2020-2025

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है