• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फिएट लाई पुंटो ईवो प्योर, कीमत 5.13 लाख रूपए

    यह पुटो प्योर की जगह लेगी और फिएट कारों की रेंज में सबसे सस्ती पेशकश होगी

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    Published On अप्रैल 20, 2017 13:04 ist
    info icon
    published onApr 20, 2017 13:04 IST
    last updated onApr 20, 2017 13:04 IST
    37 Views
    • Write a कमेंट

    फिएट ने नई एंट्री लेवल हैचबैक पुंटो ईवो प्योर को लॉन्च किया है, यह फिएट पुंटो प्योर की जगह लेगी। इसकी कीमत 5.13 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, मुम्बई) है। फिएट कारों में पुंटो प्योर ईवो सबसे सस्ती पेशकश है। यह पुंटो ईवो का बेसिक वर्जन है।

    फिएट ने पहले यही रणनीति पुंटो प्योर के साथ भी अपनाई थी, उस समय कंपनी ने पुरानी पुंटो के स्टॉक को निपटाने के लिए उसे पुंटो प्योर के नाम से उतारा था। हालांकि इस वक्त कंपनी ने पुंटो ईवो प्योर को क्यों उतारा है, इसकी वजह साफ नहीं है।

    पुंटो ईवो प्योर का डिजायन मौजूदा मॉडल जैसा ही है, इस में फिएट के नए डिजायन वाले हैडलैंप्स और मस्कुलर बॉडी डिजायन का इस्तेमाल हुआ है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 195 एमएम का है, इस वजह है यह सड़क के छोटे-मोटे गड्ढों और ब्रेकरों को आसानी से पार कर सकती है।

    पुंटो ईवो प्योर में केवल 1.2 लीटर का फायर पेट्रोल इंजन मिलेगा, यह इंजन 68 पीएस की पावर और 96 एनएम का टॉर्क देता है। इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा है। इसके माइलेज का दावा 15.8 किमी प्रति लीटर का है।

    भारत के बाजार में फिएट काफी लम्बे समय से मौजूद है, इसके बावजूद भी कंपनी का यहां बिक्री के बाद बेहतर सर्विस देने का रिकॉर्ड और नेटवर्क अच्छा नहीं है। इतनी पुरानी कंपनी होने के नाते फिएट भारत में अपनी छवि को मजबूत नहीं कर पाई और इसके सालों बाद बाज़ार में उतरी कई कंपनियां ने ग्राहकों के बीच खुद को स्थापित कर बिक्री के मोर्चे पर भी अच्छे आंकड़े जुटाए, इसका सबसे बड़ा उदाहरण दक्षिण कोरियाई कंपनी हुंडई मोटर्स है, भारत में हुंडई ने कम समय में अच्छा नाम और बड़ा सर्विस नेटवर्क स्थापित किया है।

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    फिएट पुंटो ईवीओ पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है