• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति सुजुकी स्विफ्ट का सीएनजी माॅडल हुआ लाॅन्च, कीमत 7.77 लाख रुपये से शुरू

    इसमें सीएनजी का ऑप्शन सेकंड बेस वेरिएंट वीएक्सआई और सेकंड टाॅप वेरिएंट जेडएक्सआई में रखा गया है। 

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 12, 2022 19:02 ist
    info icon
    published onAug 12, 2022 18:32 IST
    last updated onAug 12, 2022 19:02 IST
    16.2K Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Swift

    मारुति ने भारत में अपनी स्विफ्ट हैचबैक के सीएनजी वर्जन को लाॅन्च कर दिया है। इसमें सीएनजी का ऑप्शन सेकंड बेस वेरिएंट वीएक्सआई और सेकंड टाॅप वेरिएंट जेडएक्सआई में रखा गया है। आगे जानिए रेगुलर माॅडल के मुकाबले कितनी ज्यादा है इसकी प्राइसः

    वेरिएंट 

    पेट्रोल 

    सीएनजी 

    कीमत में अंतर

    वीएक्सआई

    6.82 लाख रुपये

    7.77 लाख रुपये

    + 95,000

    जेडएक्सआई

    7.50 लाख रुपये

    8.45 लाख रुपये

    + 95,000

    पेट्रोल मैनुअल माॅडल के मुकाबले मारुति स्विफ्ट सीएनजी की प्राइस 95000 रुपये ज्यादा रखी गई है। 

    मैकेनिकल अपडेट्स

    Maruti Swift

    मारुति ने नई स्विफ्ट सीएनजी में स्टैंडर्ड माॅडल वाला 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया है। हालांकि इसका पावर और टार्क आउटपुट गिरा है जो 77.5 पीएस और 98.5 एनएम है। नई स्विफ्ट के रेगुलर माॅडल में 5 स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबाॅक्स के ऑप्शंस मौजूद हैं। मगर स्विफ्ट सीएनजी में मैनुअल ट्रांसमिशन की चाॅइस ही रखी गई है। कंपनी ने नई स्विफ्ट सीएनजी का माइलेज 30.90 किलोमीटर प्रति किलोग्राम बताया है। 

    यह भी पढ़ेंःसीएनजी कारों की बढ़ती डिमांड के बीच भारत में 2024 तक उपलब्ध होंगे 8,000 सीएनजी स्टेशंस

    फीचर अपडेट्स

    नई स्विफ्ट सीएनजी में टैंक के अतिरिक्त वजन को देखते हुए हैंडलिंग में इंप्ररूवमेंट लाने के लिए सस्पेंशंस को रीट्यून किया है। इसके अलावा इस हैचबैक में और कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसमें वो सब फीचर्स मिलेंगे जो संबंधित रेगुलर माॅडल के वेरिएंट्स में दिए गए हैं। 

    यह भी पढ़ेंःसुजुकी स्विफ्ट जनरेशन 4 माॅडल के पहले स्पाय शाॅट्स ऑनलाइन हुए लीक, जानिए कब होगी लाॅन्च

    सब्सिक्रप्शन ऑफर्स 

    Maruti Swift rear

    सीएनजी किट का विकल्प मिलने से अब स्विफ्ट सीएनजी हुंडई ग्रैंड आई10 निओस को कड़ी टक्कर दे पाएगी जिसमें काफी पहले से सीएनजी किट का ऑप्शन दिया जा रहा है। हालांकि इसी प्राइस रेंज में आने वाली रेनो ट्राइबर में सीएनजी फ्यूल का ऑप्शन नहीं दिया जा रहा है। मारुति स्विफ्ट सीएनजी 16,499 रुपये प्रति माह के सब्सिक्रप्शन बेस में भी उपलब्ध रहेगी। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your Comment on Maruti Suzuki स्विफ्ट 2021-2024

    और देखें on मारुति सुजुकी स्विफ्ट 2021-2024

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है