• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा पंच ईवी से जुड़ी हर डीटेल्स देखिए यहां

    टाटा पंच ईवी की कीमत 12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    भानु
    भानु
    Published On जनवरी 15, 2024 20:21 ist
    info icon
    published onJan 15, 2024 20:21 IST
    last updated onJan 15, 2024 20:21 IST
    1.2K Views
    • Write a कमेंट

    Tata Punch EV

    • 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा इसमें
    • ग्रिल में ही दिया गया है चार्जिंग पोर्ट 
    • 12 लाख रुपये रखी जा सकती है शुरूआती कीमत 

    हाल ही में टाटा पंच ईवी से पर्दा उठाया गया है और इसे 17 जनवरी के दिन लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले ये कार डीलरशिप्स पर पहुंचना शुरू हो चुकी है और ऑनलाइन इसका वीडियो भी सामने आया है जिसके जरिए इससे जुड़ी काफी कुछ जानकारी सामने आई है। टाटा पंच ईवी में क्या कुछ मिलेगा खास? इस बारे में जानिए आगे:

    एक्सटी​रियर

    Tata Punch EV Charging Port

    पंच ईवी के फ्रंट लुक से पहले ही पर्दा उठ चुका है और इस वीडियो को देखें तो चार्जिंग पोर्ट राइट साइड की तरफ से खुलेगा और ये हैंड्स फ्री होगा। 

    Tata Punch EV Alloy Wheels
    Tata Punch EV Sunroof And Rear Profile

    इसमें दिए गए अलॉय व्हील्स का एयरोडायनैमिक डिजाइन टाटा नेक्सन ईवी जैसा ही है। रेगुलर पंच की तरह इसके भी टॉप वेरिएंट में सनरूफ का फीचर दिया जाएगा। इसका बैक पोर्शन भी रेगुलर पंच के लगभग समान है। 

    Tata Punch EV Boot

    इसमें कितना बूट स्पेस दिया जाएगा फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। 

    केबिन

    Tata Punch EV Cabin

    टाटा ने पंच ईवी के केबिन की केवल हल्की सी ही झलक दिखाई है। इसमें मल्टी लेयर डिजाइन वाला ब्लैक एंड व्हाइट ड्युअल टोन केबिन दिया गया है। इसके अलावा इसमें 2 स्पोक व्हाइट एंड ग्रे स्टीयरिंग व्हील दिया गया है जिसमें टाटा का इल्यूमिनेटेड लोगो नजर आएगा साथ ही इसमें सेंटर कंसोल को ग्लॉस ब्लैक फिनिशिंग दी गई है। 

    फीचर्स 

    Tata Punch EV Touchscreen Infotainment & Driver's Display

    इसके स्टीयरिंग व्हील के पीछे 10.25 इंच की डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 10.25 इंच का ही टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा इसमें 360 डिग्री कैमरा भी दिया गया है। 

    Tata Punch EV Centre Console

    टचस्क्रीन के नीचे ही इसमें टच बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल पैनल,वायरलेस फोन चार्जर,12 वोल्ट का सॉकेट और यूएसबी टाइप ए और टाइप सी चार्जिंग पोर्ट्स दिए गए हैं। 

    Tata Punch EV Drive Selector

    पंच इलेक्ट्रिक कार में टाटा की दूसरी इलेक्ट्रिक कारों की तरह सर्कुलर ड्राइव सिलेक्टर दिया गया है मगर इसमें डिस्प्ले भी दी गई है। इसके बाजू में ही ड्राइव मोड्स के लिए बटन और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक्स दिए गए है। इसके अलावा टॉप वेरिएंट में सेंटर कंसोल में मल्टी फंक्शन रोटरी डायल दिया गया है। 

    फ्रंक मिलेगा इसमें 

    Tata Punch EV Frunk

    टाटा ने इसके फ्रंक को भी शोकेस किया है जिससे अंदाज लगाया जा सकता है इसमें एसेसरीज के तौर पर फ्रंक ट्रे दी जाएगी। 

    पावरट्रेन

    Tata Punch EV

    पंच ईवी के दोनों वर्जन में सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगी जिनमें से बड़ा बैटरी पैक ऑप्शन ज्यादा परफॉर्मेंस देने में सक्षम होगा। हालांकि, इन दोनों बैटरी पैक्स की रेंज की जानकारी फिलहाल सामने आनी बाकी है। टाटा ने दावा किया था कि यह गाड़ी बड़े बैटरी पैक के साथ 500 किलोमीटर की रेंज तय करने में सक्षम होगी, लेकिन हमारा मानना है कि यह गाड़ी इस बैटरी पैक के साथ 400 किलोमीटर के आसपास की रेंज दे सकती है।

    कीमत व मुकाबला

    Tata Punch EV

    इसका मुकाबला सिट्रोएन ईसी3 से रहेगा। यह गाड़ी एमजी कॉमेट ईवी और टाटा टियागो ईवी के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम ऑप्शन साबित होगी, जबकि टाटा नेक्सन ईवी से यह ज्यादा सस्ती होगी।

    यह भी देखेंः टाटा पंच ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा पंच ईवी 2024-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है