• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा अल्ट्रोज रेसर बिना कवर के हुई स्पॉट,जून में होने जा रही है लॉन्च

    ऑटो एक्सपो 2023 में सबसे पहले अल्ट्रोज रेसर से पर्दा उठाया गया था फिर इस स्पोर्टी हैचबैक को भारत मोबिलिटी एक्सपो 2024 में भी शोकेस किया गया।

    भानु
    भानु
    Published On मई 14, 2024 18:06 ist
    info icon
    published onMay 14, 2024 18:06 IST
    last updated onMay 14, 2024 18:06 IST
    714 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Altroz Racer spied undisguised

    • भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 में टाटा ने शोकेस किया था अल्ट्रोज रेसर के अपडेटेड वर्जन को 
    • पेंट स्ट्राइप्स और नए अलॉय व्हील्स के रूप में स्टाइलिश डिजाइन टच दिया गया है इसे 
    • हर तरफ ऑरेन्ज हाइलाइट्स के साथ ऑल ब्लैक थीम दी गई है इसमें 
    • 10.25 इंच टचस्क्रीन,हेड्सअप डिस्प्ले और 6 एयरबैग्स दिए गए हैं इसमें 
    • नेक्सन वाला 120 पीएस टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है इसमें जिसके साथ 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के रखे जा सकते हैं ऑप्शंस
    • जून 2024 में होगी लॉन्च और 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है शुरूआती कीमत 

    हाल ही में ये बात कंफर्म हुई थी कि टाटा अल्ट्रोज रेसर को जून 2024 में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया है जो बिना कवर के नजर आई है।  

    टेस्टिंग के दौरान क्या कुछ आया नजर?

    नई टाटा अल्ट्रोज रेसर को बिना किसी कवर के देखा गया है। इसमें भारत मोबिलिटी एक्सपो 2024 में शोकेस किए गए मॉडल की तरह ही ऑरेन्ज और ब्लैक पेंट फिनिशिंग देखी गई है। इसके अलावा इसमें बोनट से होती हुई रूफ तक जाती दो व्हाइट कलर की स्ट्राइप्स भी देखी जा सकती है जो कि इसके शोकेस किए जा चुके वर्जन में भी देखी गई थी। 

    Tata Altroz Racer side spied undisguised

    इसमें स्टैंडर्ड मॉडल वाले ही अलॉय व्हील्स और टेलगेट पर 'आई-टर्बो'की बैजिंग दी गई है। हालांकि ऑटो इवेंट में शोकेस की गई अल्ट्रोज रेसर में 16 इंच के अलग तरह के व्हील्स देखे गए थे जो इसके फाइनल प्रोडक्शन मॉडल में दिए जा सकते हैं। इसके साथ ही इसमें फ्रंट फेंडर्स पर 'रेसर' नाम की बैजिंग भी देखी गई है। 

    यह भी पढ़ें:टाटा नेक्सन के नए वेरिएंट हुए लॉन्च, कीमत अब 7.99 लाख रुपये से शुरू

    अपडेटेड केबिन आएगा नजर

    नई अल्ट्रोज रेसर के इंटीरियर की झलक तो कैमरे में कैद नहीं हुई है मगर हमारा मानना है कि ये शोकेस किए गए मॉडल जैसा हो सकता है। टाटा ने तब डिस्प्ले किए गए मॉडल में अल्ट्रोज रेसर के इंटीरियर में ब्लैक लैदरेट सीट अपहोल्स्ट्री के साथ ऑल ब्लैक डैशबोर्ड दिया था। इसकी सीटों और स्टीयरिंग व्हील पर कॉन्ट्रास्टिंग ऑरेन्ज हाइलाइट्स भी नजर आई थी। 

    2024 Tata Altroz Racer cabin

    फीचर्स की बात करें तो शोकेस की गई अल्ट्रोज रेसर कार में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 10.25-इंच टचस्क्रीन, एक हेड-अप डिस्प्ले, 7-इंच की पूरी तरह से डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ऑरेन्ज एंबिएंट लाइटिंग और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स दिए गए थे। 

    ज्यादा पावरफुल टर्बो पेट्रोल इंजन

    अल्ट्रोज रेसर में नेक्सन वाला पावरफुल टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। इसका स्पेसिफिकेशन इस प्रकार से है:

    इंजन 

    1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल

    पावर

    120 पीएस

    टॉर्क

    170 एनएम

    ट्रांसमिशन

    6-स्पीड एमटी / 7-स्पीड डीसीटी (संभावित)

    रेगुलर अल्ट्रोज के कंपेरिजन में नई अल्ट्रोज रेसर में स्टैंडर्ड 5 स्पीड मैनुअल के बजाए 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया जाएगा। इसके अलावा टाटा इसमें रेगुलर मॉडल में दिए 6 स्पीड डीसीटी ट्रांसमिशन की बजाए 7 स्पीड ड्युअल क्लच ट्रांसमिशन की चॉइस भी दे सकती है। 

    टाटा अल्ट्रोज का अल्ट्रोज ‘आई-टर्बो’ वेरिएंट नाम से भी एक वेरिएंट उपलब्ध है। इसके अलावा इसमें 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 110 पीएस की पावर और 140 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। अल्ट्रोज आई-टर्बो वेरिएंट अपकमिंग अल्ट्रोज रेसर के साथ साथ बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकता है जो कि एक अफोर्डेबल मॉडल के तौर पर मौजूद रहेगा। 

    संभावित कीमत 

    Tata Altroz Racer rear spied undisguised

    अल्ट्रोज रेसर कार की कीमत 10 लाख रुपये (एक्सशोरूम) से शुरू हो सकती है। इसका सीधा मुकाबला हुंडई आई20 एन लाइन से रहेगा।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा अल्ट्रोज रेसर पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है