• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी हेक्टर के इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर से जुड़ी जानकारियां आईं सामने

    हेक्टर में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी मिलेगा  

    रौनक
    रौनक
    Published On फरवरी 08, 2019 10:16 ist
    info icon
    published onFeb 08, 2019 08:53 IST
    last updated onFeb 08, 2019 10:16 IST
    31 Views
    • Write a कमेंट

    MG Hector

    एमजी मोटर्स अपनी हेक्टर एसयूवी के साथ भारतीय बाजार में कदम रखने को तैयार है। इसे जून 2019 में लॉन्च किया जाएगा। लेकिन लॉन्च से पहले ही कार के इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर से जुड़ी जानकारियां सामने आ गई है, जिन्हें आप यहाँ जानेंगे :-

    MG Hector

    एमजी हेक्टर में 7-इंच की मल्टी-इनफार्मेशन डिस्प्ले मिलेगी। इसे स्पीडोमीटर और टैकोमीटर के बीच पोजिशन किया जाएगा। यह एक कलर-डिस्प्ले होगी, इसमें ब्लू बैकलाइट मिलेगी। इसमें डिस्टेंस-टू-एम्प्टी और ट्रिपमीटर से जुड़ी जानकारियां प्रदर्शित होगी। प्राप्त तस्वीर से साफ़ है कि इसमें टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी मिलेगा। यह सिस्टम हर टायर के एयर प्रेशर के साथ उसके तापमान को भी प्रदर्शित करेगा। उम्मीद की जा रही है कि इसमें फ्यूल एफिशिएंसी, ऑडियो और नेविगेशन से जुड़ी जानकारियां भी प्राप्त की जा सकेगी। 

    Tata Harrier

    हेक्टर के अलावा, केवल टाटा हैरियर के इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में 7-इंच की मल्टी-इनफार्मेशन डिस्प्ले मिलती है। वहीं जीप कंपास और हुंडई ट्यूसॉन में 3.5-इंच की एमआईडी ही मिलती है। 

    जैसा की हमने आपको पहले भी बताया, हेक्टर को 2019 की दूसरी तीमाही में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इसके लॉन्च से पहले देश में 100 सेल्स और सर्विस सेंटर स्थापित करना चाहती हैं। बात की जाए हेक्टर की कीमत और इसमें मिलने वाले इंजन की तो, हेक्टर में 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल और जीप कंपास वाला 2.0-लीटर डीज़ल इंजन दिया जाएगा। कार की कीमत 15 लाख रुपए से 20 लाख रुपए से बीच होने की उम्मीद है। लॉन्च के बाद हेक्टर का मुकाबला टाटा हैरियर और जीप कंपास से होगा। 

    यह भी पढ़ें:  एमजी मोटर और एसबीआई के बीच हुआ करार

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है