• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा मोटर्स का आकलन: कुछ साल बाद कंपनी की कुल सेल्स में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी 25 प्रतिशत हिस्सेदारी

    कंपनी के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का मानना है कि कुछ सालों के बाद टाटा मोटर्स की कुल सेल्स में इलेक्ट्रिक कारों का योगदान 25 प्रतिशत होगा।

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 03, 2021 12:55 ist
    info icon
    published onAug 03, 2021 12:55 IST
    last updated onAug 03, 2021 12:55 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    • अभी टाटा की कुल सेल्स में 2 प्रतिशत सहयोग दे रही है इलेक्ट्रिक कार
    • टाटा की नेक्सन ईवी है भारत की बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार
    • कंपनी इलेक्ट्रिक कारों के लिए बढ़ाएगी अपनी कैपिटल

    टाटा मोटर्स ने नेक्सन इलेक्ट्रिक के साथ इंडिया के ईवी सेगमेंट में कदम रखा था। कंपनी के लिए ये कार काफी हिट साबित हुई और भारत में भी ये सबसे ज्यादा बिकने वाली  इलेक्ट्रिक कार है। अभी कंपनी की कुल बिक्री में टाटा नेक्सन दो प्रतिशत का योगदान दे रही है। 

    चंद्रशेखरन ने कहा कि ' 2025 तक टाटा की ओर से 10 मॉडल्स लॉन्च करेगी। ऐसे में कंपनी ईवी सेगमेंट के लिए आने वाले समय में ज्यादा कैपिटल लगाएगी।'

    यह भी पढ़ें:भारत के इन 5 राज्यों में इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर मिलती है भारी छूट

    भारत में कंपनी की नेक्सन ईवी अपनी अफोर्डेबिलिटी और लॉन्ग रेंज के चलते बेस्ट सेलिंग ईवी बन गई है। जून 2021 में इस कार की 650 यूनिट्स बिकी थी। इस कार की रेंज 319 किलोमीटर है और इसकी प्राइस 13.99 लाख रुपये है। टाटा अपनी ओर से इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कुछ और अफोर्डेबल कारें भी तैयार करेगी जिनमें टाटा एचबीएक्स ईवी और ऑल्ट्रोज ईवी शामिल है। यहां तक कि कंपनी हैरियर एसयूवी का भी इलेक्ट्रिक वर्जन ला सकती है। इस समय टाटा के लाइनअप में टिगॉर ईवी भी मौजूद है जो केवल फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए ही उपलब्ध है। मगर कंपनी इसको रेगुलर कस्टमर्स के लिए भी अपडेट देकर जल्द उपलब्ध करा सकती है। 

    कंपनी ना सिर्फ केवल इलेक्ट्रिक कारों में ही निवेश करने के बारे में सोच रही है बल्कि वो हाइड्रोजन फ्यूल सेल व्हीकल्स भी तैयार करने पर विचार कर रही है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • पॉपुलर
    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है