• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    दिसंबर 2022 में इसुजु पिकअप पर पाएं 2.5 लाख रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर

    इसुजु अपने दोनों पिकअप पर 100 फीसदी ऑन रोड फाइनेंस और इंश्योरेंस की सुविधा भी दे रही है।

    सोनू
    सोनू
    Published On दिसंबर 15, 2022 16:41 ist
    info icon
    published onDec 15, 2022 16:41 IST
    last updated onDec 15, 2022 16:41 IST
    687 Views
    • Write a कमेंट

    Isuzu V-Cross and Hi-Lander

    • वी-क्रॉस 4x2 एटी पर कुल 2.5 लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है।
    • वी-क्रॉस और हाई-लेंडर दोनों पर एक रुपये में इंश्योंरस भी दिया जा रहा है।
    • दोनों मॉडल्स पर 100 फीसदी ऑन रोड फाइनेंस की सुविधा भी मिल रही है।
    • ऑफर केवल मौजूदा स्टॉक खत्म होने तक मान्य है।

    नए साल में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं, ऐसे में कार कंपनियां अपने मौजूदा स्टॉक को निपटाने के लिए भारी डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है। इसी क्रम में अब इसुजु ने भी अपने वी-क्रॉस और हाई-लेंडर पिकअप ट्रक पर डिस्काउंट ऑफर दे रही है। यह ऑफर केवल मौजूदा स्टॉक खत्म होने तक मान्य है।

    इसुजु वी-क्रॉस

    Isuzu V-Cross

    वी-क्रॉस पर कुल 2.5 लाख रुपये तक की बचत की जा सकता है, लेकिन इतनी छूट इसके केवल 4x2 एटी वेरिएंट पर ही मिलेगी। ग्राहक इसके 4x4 जेड प्रेस्टीज एटी वेरिएंट पर एक रुपये में इंश्योरेंस और 100 फीसदी ऑन रोड फाइनेंस जैसी फायदे भी ले सकते हैं।

    इसुजु हाई-लेंडर

    Isuzu Hi-Lander

    हाई-लेंडर को इसुजु के पिकअप लाइनअप में वी-क्रॉस के नीचे पोजिशन किया गया है। इस पर कंपनी 100 फीसदी ऑन रोड फाइनेंस ओर 1 रुपये में इंश्योरेंस दे रही है। इस पर वी-क्रॉस की तरह 2.5 लाख रुपये तक की छूट तो नहीं मिल रही है।

    यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग (मुंबई-नागपुर) एक्सप्रेस-वे अब आमजन को समर्पित, जानिए इससे जुड़े 7 फैक्ट्स

    इसुजु वी-क्रॉस टोयोटा हाइलक्स से काफी अफोर्डेबल है। इसकी प्राइस 22.07 लाख रुपये से 27 लाख रुपये के बीच है। हाई-लेंडर केवल एक वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसकी कीमत 19.5 लाख रुपये है। इसके कंपेरिजन में फिलहाल कोई पिकअप ट्रक मौजूद नहीं है।

    नोट:

    • आपके राज्य और शहर में डिस्काउंट ऑफर अलग-अलग हो सकते हैं। ऐसे में ऑफर की सही जानकारी के लिए कृपया अपने नजदीकी इसुजु डीलरशिप पर संपर्क करें।

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार है।

    was this article helpful ?

    इसुज़ु वी-क्रॉस पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग पिकअप ट्रक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है