• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सिर्फ 5 हजार रूपए में पूरा होगा सुपरकार चलाने का सपना

    सुपरकार, जो रफ्तार, रोमांच और स्टाइल का दूसरा नाम मानी जाती हैं। शायद ही कोई होगा जिसने तस्वीरों या टीवी में पहले दीदार के बाद इन सुपरकारों को चलाने का सपना न देखा हो। हालांकि इनकी कीमत इतनी ज्यादा होती है कि ज्यादातर लोगों का यह सपना, सपना ही रह जाता है। लेकिन अब आप इस सपने को पूरा कर सकते हैं वो भी महज़ 5000 रुपए में। दिल्ली की एक कंपनी आपके इस सपने को पूरा करने का मौका लेकर आई है।

    साद
    साद
    Published On जनवरी 25, 2016 18:47 ist
    info icon
    published onJan 25, 2016 14:25 IST
    last updated onJan 25, 2016 18:47 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Audi R8 V10 Plus

    ड्राइविंग के लिए किराए पर कारें मुहैया कराने वाली 'ईको रेंट-ए-कार' ने यह सुविधा शुरू की है। इसमें सिर्फ पांच हजार रूपए देकर नीले रंग की ऑडी आर-8 वी10 सुपरकार के साथ आप एक घंटा बिता सकते हैं। पहले 10 किलोमीटर तक की राइड मुफ्त होगी। इसके बाद हर किलोमीटर के लिए 300 रूपए चुकाने होंगे। आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है। एक बड़ी शर्त और इससे जुड़ी है वो है सिक्योरिटी डिपॉजिट। इस कार को किराए पर लेने के लिए दो लाख रूपए की सिक्योरिटी जमा करानी होगी। जो बाद में वापस कर दी जाएगी। हालांकि जीवन में एक बार सुपरकार की राइड लेने और अपने सपने को पूरा करने के लिए इतनी  कीमत तो चुकाई ही जा सकती है।   

    इस कार को चलाने के लिए आपको इसके पास तक जाने की जहमत भी नहीं उठानी पड़ेगी। कंपनी के मुताबिक दिल्ली के कुछ एरिया में इसके लिए पिक और ड्रॉप की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा दूसरे शहरों के सुपरकार फैंस भी इसे अपने यहां मंगवा सकते हैं। हालांकि दूसरे शहर में इसका किराया कितना होगा यह जानकारी नहीं मिली है।

    ड्राइव के अलावा अगर आप यादों को संजो कर रखना चाहते हैं या फिर दुनिया पर इंप्रेशन जमाना चाहते हैं तो इस कार के साथ फोटो शूट और वीडियो शूट भी किया जा सकता है।

    ऑडी आर-8 वी10 प्लस की बात करें तो यह एक पावरफुल फोर व्हील ड्राइव वाली सुपरकार है। इस कार में 5.2-लीटर का वी10 इंजन लगा है जो 602बीएचपी पावर के साथ 560एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 7-स्पीड एस-ट्रॉनिक गियरबॉक्स दिए गए हैं। यह कार केवल 3.5 सेकंड में 0 से 100 की रफ्तार पा लेती है। इसकी टॉप स्पीड 320 किलोमीटर प्रति घंटे है।

    यह भी पढ़ें

    ऑटो एक्सपो में आर-8 होगी ऑडी की लीडर कार
     

    was this article helpful ?

    साद
    <p><span>As a technology enthusiast, Saad has plenty of strings to his bow. An ardent follower of knowledge, he loves to devote himself to the trending technologies in the market. The curiosity to gain knowledge, which cannot be stolen, made him dive into the field of writing. Never thought he would join the bandwagon of automobile journalists. But as he has entered this stream, chasing inside stories from Tata Nano to German luxuries and British supercars, has now become his passion. Besides honing his writing skills, his job at Cardekho is to maintain the integrity of news and articles.</span></p>और देखें

    ऑडी आर8 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कूपे कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है