• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एयरबैग के साथ आई डैटसन गो और गो प्लस

    जापानी कार निर्माता और निसान सहयोगी कंपनी की दोनों कार गो और गो+ के क्रेश टेस्ट में फेल हो जाने के बाद डैटसन फिर से हाजि़र है इनके एक अवतार के साथ। अब कंपनी ने सेफ्टी पर ध्यान देते हुए हैचबैक गो और एमपीवी गो+ के टाॅप एण्ड वेरिएंट ‘T’ को ड्राइवर साइड एयरबैग (ऑप्शनल) के साथ फिर से इण्डियन आॅटो मार्केट में उतारा है। एयरबैग फीचर जोड़े जाने के बाद डैटसन गो की कीमत 4.19 लाख रूपए और गो+ की कीमत 4.81 लाख रूपए (दोनों कीमतें, एक्सशोरूम, नई दिल्ली) रखी गई है। यह कीमत टाॅप वेरिएंट-टी की है, जबकि बिना एयरबैग माॅडल की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया गया। 

    सौरभ
    सौरभ
    Published On जून 22, 2015 14:50 ist
    info icon
    published onJun 22, 2015 14:13 IST
    last updated onJun 22, 2015 14:50 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    कंपनी ने इससे संबंधित सभी जानकारी अपनी आॅफिशियल वेबसाइट पर अपडेट कर दी है। एयरबैग के साथ आई नई गो और गो+ की बुकिंग के लिए जब डीलर्स से संपर्क किया गया तो उन्होंने जानकारी दी कि एयरबैग के साथ कीमतों में 15,000 रूपए की बढ़ोतरी की गई है। एयरबैग फीचर के अलावा, इन दोनों कारों में स्पीड सेंसेटिव वाईपर्स, बाॅडी कलर्ड बम्पर्स, फ्रंट पावर विंडो, यूएसबी चार्जर, मोबाइल डाॅकिंग सिस्टम (MDS) और सेन्ट्रल लाॅकिंग जैसे फंक्शन दिए गए हैं।

    डैटसन गो और गो+ दोनों में एक समान 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन लगा है जो 67.1bhp पावर और 104Nm टाॅर्क 4000rpm पर जेनरेट करते हैं। डैटसन की यह हैच गो 20.63 किमी प्रति लीटर जबकि एमपीवी गो प्लस 20.6 किमी प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है।

    was this article helpful ?

    सौरभ
    <p><span>Starting from a Stock Broker to an Investment Adviser to a News Reporter at CarDekho, Sourabh describes his journey so far to be full of twists and turns. His fascination towards cars actually led him to the automotive arena. In a car, besides the powertrain, he loves to explore the luxurious features integrated with some sophisticated electronic components. He holds a bachelor's degree in Electronics &amp; Communication Engineering, which further helps him explain the complex technical terminologies in a simple language to the users. He tends to explore the technological advancements found in the latest vehicles. He heads the comment moderation team at CarDekho Forum along with his contribution in News, Features and RoadTest.&nbsp;</span></p>और देखें

    डैटसन गो पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है