• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    18 जनवरी को उठेगा डैटसन क्रॉस से पर्दा

    महिन्द्रा केयूवी-100 एनएक्सटी को देगी टक्कर

    रौनक
    रौनक
    Published On जनवरी 04, 2018 15:18 ist
    info icon
    published onJan 04, 2018 15:18 IST
    last updated onJan 04, 2018 15:18 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    Datsun Cross

    डैटसन ने घोषणा की है कि वह 18 जनवरी 2018 को गो क्रॉस कॉन्सेप्ट के प्रोडक्शन वर्जन को दुनिया को सामने पेश करेगी। इस कार को डैटसन क्रॉस नाम दिया गया है। डैटसन कारों की रेंज में इसे गो प्लस के ऊपर पोजिशन किया जाएगा। इसका मुकाबला महिन्द्रा केयूवी-100 एनएक्सटी से होगा। इसकी कीमत चार लाख रूपए से पांच लाख रूपए के बीच हो सकती है। भारत में इसे साल के आखिर तक लॉन्च किया जाएगा।

    Datsun GO Cross Concept

    गो क्रॉस के कॉन्सेप्ट को अक्टूबर 2015 में पेश किया गया था, बाद में ऑटो एक्सपो-2016 में भी कंपनी ने इसका कॉन्सेप्ट दिखाया था। लंबे इंतजार के बाद कंपनी इसका प्रोडक्शन मॉडल ला रही है। इसे गो और गो प्लस वाले प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। हाल ही में कंपनी ने इसकी ऑफिशियल तस्वीरें साझा की है, जिस में कार के आगे वाले हिस्से की झलक दिखाई है। तस्वीर पर ध्यान दें तो इस में प्रोजेक्टर हैडलाइट, डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटों के साथ दिए गए हैं।

    Datsun GO Cross Concept

    डैटसन क्रॉस में आगे की तरफ बड़ा बंपर और प्रीमियम डी-कट ग्रिल दी गई है। इसके अलावा फॉक्स स्किड प्लेटें और ऑल-राउंड बॉडी क्लेडिंग जैसे फीचर भी दिए गए हैं जो इसे दमदार बनाते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस में गो प्लस की तुलना में बड़े अलॉय व्हील मिलेंगे। साइड और पीछे वाले हिस्से का डिजायन गो प्लस की याद दिलाता है।

    Datsun GO Cross Concept

    अब चलते हैं केबिन की तरफ, डैटसन क्रॉस के केबिन में गो और गो प्लस वाला डैशबोर्ड कुछ नए बदलाव के साथ आएगा। इस में डैटसन का 7.0 इंच टचस्क्रीन यूनिट, नेविगेशन सिस्टम के साथ मिलेगा।

    Datsun GO Cross Concept

    इंजन से जुड़ी आधिकारिक जानकारी अभी तक नहीं मिली है, कयास लगाए जा रहे हैं कि इस में पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजनों का विकल्प मिलेगा। पेट्रोल वेरिएंट में 1.2 लीटर का इंजन दिया जा सकता है जो 68 पीएस की पावर और 104 एनएम का टॉर्क देगा। डीज़ल वेरिएंट में 1.5 लीटर का के9के इंजन दिया जा सकता है, इसकी पावर 64 पीएस होगी।

    यह भी पढें : नए साल से महंगी होंगी निसान और डैटसन की कारें

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    डैटसन गो क्रॉस पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है