• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    डैटसन क्रॉस से उठा पर्दा

    डैटसन क्रॉस को गो प्लस माइक्रो एमपीवी पर तैयार किया गया है

    रौनक
    रौनक
    Published On जनवरी 19, 2018 17:46 ist
    info icon
    published onJan 19, 2018 17:45 IST
    last updated onJan 19, 2018 17:46 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    Datsun Cross

    डैटसन ने करीब दो साल पहले गो क्रॉस कॉन्सेप्ट से पर्दा उठाया था, अब कंपनी ने इसे इंडोनेशिया में पेश किया है।

    Datsun GO+

    डैटसन क्रॉस को गो प्लस माइक्रो एमपी पर तैयार किया गया है। इसके आगे वाले हिस्से का डिजायन गो/गो प्लस से ज्यादा दमदार नज़र आता है। इस में ऑटो प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, एलईडी लाइट गाइड के साथ दिया गया है। हैडलैंप्स के नीचे की तरफ फॉग लैंप्स दिए गए हैं। क्रॉसओवर कार वाला अहसास लाने के लिए इस में नया बंपर, फॉक्स स्किड प्लेट और ड्यूल-टोन ट्रीटमेंट दिया गया है। साइड और पीछे वाले हिस्से का डिजायन करीब-करीब गो प्लस से मिलता-जुलता है। इस में ऑल-राउंड बॉडी क्लेडिंग, बड़े व्हील और नया बंपर दिया गया है, जो इसे गो प्लस से अलग बनाता है।

    Datsun Go Cross Concept

    कद-काठी

      डैटसन गो प्लस डैटसन क्रॉस
    लंबाई 3995 एमएम 3995 एमएम
    चौड़ाई 1635 एमएम 1670 एमएम
    ऊंचाई 1490 एमएम 1560 एमएम
    व्हीलबेस 2450 एमएम 2450 एमएम
    ग्राउंड क्लीयरेंस 170 एमएम 200 एमएम

    Datsun Cross

    फीचर

    Datsun Cross

    डैटसन क्रॉस में ऑल-ब्लैक डैशबोर्ड दिया गया है, जो इसे गो प्लस से ज्यादा आकर्षक और दमदार बनाता है। इस में थ्री रो वाली सीटें दी गई हैं, ये गो प्लस से ज्यादा आरामदायक हैं। आखिरी रो में बच्चे बैठ सकते हैं, व्यस्क पैसेंजर को यहां थोड़ी पेरशानी हो सकती है।

    Datsun GO+

    डैटसन क्रॉस में नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एनालॉग टेकोमीटर, नए डोर पेनल, ऑल पावर विंडो, सेंट्रल लॉकिंग बटन, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल बाहरी शीशे और इंडिकेटर्स दिए गए हैं। इस में नया 6.5 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम लगा है, जो ब्लूटूथ, ऑक्स-इन, यूएसबी और स्मार्टफोन इंटीग्रेषन सपोर्ट करता है। डैटसन क्रॉस के एनवीएच लेवल में सुधार हुआ है।

    Datsun Cross

    सुरक्षा के लिए डैटसन क्रॉस में ड्यूल-फ्रंट एयरबैग, व्हीकल डायनामिक कंट्रोल, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ईबीडी, ब्रेक असिस्ट और ट्रेक्शन कंट्रोल दिया गया है। भारत में उपलब्ध गो और गो प्लस में केवल ड्राइवर एयरबैग का विकल्प दिया गया है।

    Datsun Cross

    इंजन और परफॉर्मेंस

    डैटसन क्रॉस में गो और गो प्लस वाला 1.2 लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन, दो पावर ट्यूनिंग के साथ दिया गया है। एक की पावर 68 पीएस और टॉर्क 104 एनएम है, वहीं दूसरे की पावर 77 पीएस और टॉर्क 104 एनएम है। इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है, वहीं एक्स-ट्रॉनिक सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी रखा गया है।

    Datsun Cross

    क्या भारत आएगी डैटसन क्रॉस ?

    डैटसन क्रॉस को भारत में उतारा जाएगा या नहीं, इसके बारे में कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है। हां, इतना जरूर कहा है कि इसे भारतीय बाजार में 2018 में लॉन्च नहीं किया जाएगा। हमारा मानना है कि डैटसन क्रॉस भारत में कंपनी की बिक्री बढ़ाने में कारगर साबित हो सकती है। अगर डैटसन क्रॉस को भारत में लॉन्च किया जाता है तो इसकी कीमत चार लाख रूपए से पांच लाख रूपए के बीच हो सकती है। इसका मुकाबला महिन्द्रा केयूवी-100 एनएक्सटी से होगा।

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    डैटसन गो क्रॉस पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    A
    amoghasidda
    Aug 18, 2020, 10:15:15 AM

    Best car in indian market 4.4 lack best price

      जवाब
      Write a Reply
      1
      A
      amzad ali
      Jul 16, 2020, 10:20:59 AM

      kab tak lunched in India

        जवाब
        Write a Reply

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है