• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई क्रेटा ईवी: क्या ये हो सकती है कंपनी की पहली मास मार्केट इलेक्ट्रिक कार? जानिए यहां

    साल 2021 में हमनें ये जानकारी निकाली थी कि हुंडई भारत के लिए एक मास मार्केट इलेक्ट्रिक कार प्लान कर रही है और इसका डेब्यू 2024 में होगा।

    भानु
    भानु
    Published On फरवरी 21, 2023 14:34 ist
    info icon
    published onFeb 21, 2023 14:34 IST
    last updated onFeb 21, 2023 14:34 IST
    1.2K Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Creta EV

    हाल ही में फ्लैट फ्लोर पैन, एक विकसित की जा रहे बैट्री पैक के साथ हुंडई क्रेटा को स्पॉट किया गया है। इसे चेन्नई में एक इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन पर स्पॉट किया गया है जहां ये चार्ज होती हुई नजर आई है।इसे देखकर हमारा मानना है कि हुंडई की भारत में पहली मास मार्केट इलेक्ट्रिक कार हुंडई क्रेटा ईवी हो सकती है। 

    हुंडई का भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लान

    साल 2021 में हमनें ये जानकारी निकाली थी कि हुंडई भारत के लिए एक मास मार्केट इलेक्ट्रिक कार प्लान कर रही है और इसका डेब्यू 2024 में होगा। माना जा रहा था कि ये कंपनी के किसी आईसीई कार का ही इलेक्ट्रिक वर्जन हो सकता है जिसकी रियल वर्ल्ड रेंज 300 किलोमीटर तक हो सकती है। उस समय ऐसा माना जा रहा था कि हुंडई, टाटा नेक्सन ईवी के मुकाबले में नई इलेक्ट्रिक कार उतारेगी जो अब हाल ही में लॉन्च हुई एक्सयूवी400 को भी कड़ी टक्कर देगी। 

    यह भी पढ़ें: 2023 हुंडई क्रेटा और अल्कजार लॉन्च, अब छह एयरबैग मिलेंगे स्टैंडर्ड

    Hyundai Creta EV

    टेस्ट किया जा रहा मॉडल क्रेटा के पिछले मॉडल पर बेस्ड था जिसका अब कंपनी इलेक्ट्रिक वर्जन शायद ही तैयार करे। मान भी लें कि हुंडई क्रेटा के इलेक्ट्रिक वर्जन पर काम कर भी रही है तो वो अगले साल लॉन्च की जाने वाली क्रेटा फेसलिफ्ट पर बेस्ड होगी। हो सकता है कि सामने आए इस प्रोटोटाइप में कंपनी केवल कंपोनेंट्स को टेस्ट कर रही हो और इसकी इलेक्ट्रिक कार एकदम ब्रांड न्यू प्रोडक्ट के तौर पर सामने आए। 

    यह भी पढ़ें: भारत में लॉन्च होने वाली अपकमिंग इलेक्ट्रिक कारें

    क्या क्रेटा ईवी हो सकती है कंपनी के लिए फायदे का सौदा?

    हमारा मानना है कि एक सब 4 मीटर या कॉम्पैक्ट एसयूवी का इलेक्ट्रिक वर्जन यहां किफायती साबित हो सकता है जिसकी कीमत 15 से 25 लाख रुपये के बीच पड़ेगी। जिस तरह टाटा के लिए किसी आईसीई कार का इलेक्ट्रिक वर्जन तैयार करना फायदे का सौदा साबित हुआ है उसी तरह हुंडई के लिए भी भारत में क्रेटा ईवी जैसा कोई प्रोडक्ट सही साबित हो सकता है क्योंकि ये भारत में वेन्यू से भी ज्यादा बिकती है। 

    क्रेटा इलेक्ट्रिक कार इन कारों से रहेगा मुकाबला

    Hyundai Creta

    20 लाख रुपये से कम संभावित कीमत के साथ ये नेक्सन ईवी और एक्सयूवी400 से उपर पोजिशन की जाएगी और ये एमजी जेडएस ईवी से एक सस्ता विकल्प साबित हो सकती है। इसके बड़े साइज को देखते हुए इसमें ज्यादा बड़ा बैट्री पैक दिया जा सकता है और इसकी रेंज 400 किलोमीटर तक हो सकती है। साथ ही इसमेंं छोटी इलेक्ट्रिक कारों से ज्यादा फीचर्स भी मिलेंगे। हुंडई के लाइनअप में ये कोना ईवी का अच्छा रिप्लेसमेंट बन सकती है जो अब प्रीमियम है मगर आउटडेटेड सी हो चुकी है। कंपनी के लाइनअप में नई क्रेटा ईवी आयोनिक 5 ईवी से नीचे पोजिशन की जा सकती है। इसका सीधा मुकाबला मारुति ईवीएक्स और टाटा कर्व के साथ साथ सिएरा ईवी से रहेगा। 

    सौजन्य

    यह भी देखें: हुंडई क्रेटा की ऑन रोड कीमत

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई क्रेटा 2020-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • पॉपुलर
    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है