• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कंफर्म! सिट्रोएन सी5 एयरक्राॅस फेसलिफ्ट 7 सितंबर को होगी लाॅन्च, जानिए क्या नए अपडेट्स आएंगे नजर

    नई सी5 एयरक्राॅस की स्टाइलिंग पहले से शार्प नजर आएगी जिससे ये पहले से ज्यादा प्रीमियम दिखाई देगी।

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 03, 2022 13:07 ist
    info icon
    published onSep 03, 2022 13:07 IST
    last updated onSep 03, 2022 13:07 IST
    4.6K Views
    • Write a कमेंट

    Citroen C5 Aircross 2022

    सिट्रोएन सी5 एयरक्राॅस की लाॅन्च डेट कंफर्म कर दी गई है जिसे 7 सितंबर 2022 को पेश किया जाएगा। इस एसयूवी में कई तरह के अपडेट्स नजर आएंगे। 

    इसमें अब 10 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा जबकि इसके मौजूदा माॅडल में 8 इंच की टचस्क्रीन दी जा रही थी। डिस्प्ले यूनिट के नीचे ही एसी वेंट्स का फीचर भी दिया जाएगा। 

    इसके पूरे सेंटर कंसोल को भी अपडेट किया गया है और अब सी5 एयरक्राॅस 2022 माॅडल में एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम और फ्रंट सीट्स पर हीटेड एंड मसाज फंक्शंस दिए जाएंगे। 

    नई सी5 एयरक्राॅस में मैकेनिकल अपडेट्स नजर नहीं आएंगे। इसमें पहले की तरह 2 लीटर डीजल इंजन दिया जाएगा जो 177 पीएस की पावर और 400 एनएम का टाॅर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन के साथ 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबाॅक्स दिया गया है। 

    सिट्राॅएन सी5 एयरक्राॅस प्राइस

    2022 Citroen C5 Aircross cabin

    अपडेटेड लुक्स और फीचर्स के साथ नई सी5 एयरक्राॅस की कीमत पहले से ज्यादा होगी। इसके मौूजूदा माॅडल की कीमत अभी 32 लाख रुपये है। वहीं नई सी5 एयरक्राॅस की कीमत 37इ लाख रुपये तक हो सकती है। पहले की तरह नई सी5 एयरक्राॅस का मुकाबला हुंडई ट्यूसाॅन और फोक्सवैगन टिग्वान से होगा। 

    इस बारे में भी पढ़ेंः सिट्रोएन सी5 एयरक्राॅस डीजल

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है