सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस
सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस कीमत एन्ड& वेरिएंट
C5 Aircross का 1 इफेक्टिव वेरिएंट है, Shine Dual Tone (₹37.32L, CBU)। यह Citroen की प्रीमियम D-segment SUV है, जिसमें 2.0L BlueHDi Turbo Diesel (177 PS / 400 Nm) इंजन 8-speed ऑटोमैटिक के साथ मिलता है, और यह Citroen के सिग्नेचर Progressive Hydraulic Cushion सस्पेंशन पर चलती है जो इंडियन गड्ढों के ऊपर से ऐसे तैरती है जैसा इस सेगमेंट में और कोई नहीं करती। स्टैंडर्ड किट में 6 एयरबैग्स, ESC, ABS, hill hold, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, लेन डिपार्चर वॉर्निंग, स्मार्ट की पुश स्टार्ट, 30.48cm पैनोरमिक सनरूफ, 30.48cm वर्टिकल टचस्क्रीन (wireless CarPlay + Android Auto के साथ), 26.03cm डिजिटल क्लस्टर, Advanced Comfort सीट्स वाली लेदर अपहोल्स्ट्री (ड्राइवर सीट पर मसाज के साथ), 360° कैमरा, 3-zone Climatronic AC, डायमंड कट फिनिश वाली 18-inch अलॉय, मेमोरी वाली इलेक्ट्रिक ड्राइवर सीट, जेस्चर वाला हैंड्स-फ्री पावर टेलगेट, dual-tone एक्सटीरियर स्टाइलिंग और प्रीमियम Hi-Fi ऑडियो शामिल है। कोई ट्रिम चुनने की झंझट नहीं, ₹37.32L में आपको पूरी तरह लोडेड French लक्ज़री SUV मिलती है, जो उन बायर्स के लिए है जो कम्फर्ट-फर्स्ट राइड क्वालिटी चाहते हैं और German big-three D-segment ऑप्शंस का एक अलग विकल्प ढूंढ रहे हैं।
सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
| इंजन | 1997 सीसी |
| पावर | 174.33 बीएचपी |
| टॉर्क | 400 एनएम |
| सीटिंग कैपेसिटी | 5 |
| ड्राइव टाइप | फ्रंट व्हील ड्राइव |
| माइलेज | 17.5 किमी/लीटर |
सी5 एयरक्रॉस 2026: लेटेस्ट updates
-
22 सितंबर 2025: जीएसटी 2.0 के बाद अब सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस की कीमत 37.32 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
-
01 सितंबर 2025: सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस कंपनी की फ्लैगशिप एसयूवी है, यह एक वेरिएंट में उपलब्ध है जिसमें 177पीएस/400एनएम 2-लीटर डीजल इंजन दिया गया है।
सी5 एयरक्रॉस expert रिव्यू
पसंद की जाने वाली चीज़े
- स्टाइलिंग काफी अच्छी
- अंदर और बाहर से काफी प्रीमियम है ये एसयूवी
- कई कारों से ज्यादा कंफर्टेबल है ये
नापसंद की जानें वाली चीज़ें
- पेट्रोल इंजन और 4x4 का ऑप्शन नहीं दिया गया है इसमें
- प्राइस काफी ज्यादा
- वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स नहीं दिए गए इसमें
सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस रिव्यू
ओवरव्यू

सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस को भारत में लॉन्च हुए करीब सालभर ही हुआ है, और अब कंपनी ने इसे मिड लाइफ अपडेट दे दिया है। फेसलिफ्ट अपडेट मिलने के बाद इस एसयूवी कार की कीमत 3 लाख रुपये तक बढ़ गई है और ये केवल फुल फीचर लोडेड शाइन ट्रिम में ही उपलब्ध है। नई सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस का मुकाबला एमजी ग्लोस्टर और टोयोटा फॉर्च्यूनर से रहेगा।
अब सवाल ये उठता है कि क्या अपग्रेड मिलने के बाद और ज्यादा कीमत देकर इस फ्रांसिसी मॉडल पर किया जा सकता है भरोसा? ऐसे तमाम सवालों के जवाब आपको मिलेंगे आगे:
एक्सटीरियर

सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस एक बेहद ही आकर्षक एसयूवी के तौर पर जानी जाती है। फेसलिफ्ट अपडेट मिलने के बाद तो ये और भी ज्यादा आकर्षक हो चुकी है और कंपनी ने ज्यादातर बदलाव इसकी फ्रंट प्रोफाइल में ही किए हैं।

2022 सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस में अब स्प्ल्टि एलईडी हेडलाइट्स के बजाए ज्यादा अच्छे लुक वाले डबल एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स दे दिए गए हैं। इन एलईडी डीआरएल्स को दो क्रोम लाइन कनेक्ट कर रही हैं जो बीच में मौजूद डबल शेवरॉन लोगो और ग्रिल की ग्लॉस ब्लैक फिनिश तक पहुंच रही है। इसके नीचे की तरफ नई स्किड प्लेट के साथ हल्के फुल्के अपडेट के साथ नया बंपर और बड़े एयरडैम्स भी देखे जा सकते हैं।

साइड प्रोफाइल की बात करें तो यहां से ये प्री फेसलिफ्ट वर्जन जैसी ही नजर आ रही है। यहां बदलाव के तौर पर आपको नए डिजाइन के 18 इंच ड्युअल टोन अलॉय व्हील्स नजर आएंगे जो प्री फेसलिफ्ट मॉडल के मुकाबले दिखने में ज्यादा अच्छे हैं। इसके अलावा सी5 एयरक्रॉस में ट्रेपेजॉइडल एलिमेंट के साथ ब्लैक बॉडी क्लैडिंग, रूफ रेल्स और सी शेप्ड क्रोम विंडो बेल्टलाइन भी नजर आएगी।

रियर प्रोफाइल की बात करें तो यहां ज्यादा बदलाव नहीं हुए हैं और आपको यहां सिट्रोएन का पुराना लोगो और 'सी5 एयरक्रॉस' की बैजिंग नजर आएगी। यहां बदलाव के तौर पर आपको नए एलईडी एलिमेंट्स के साथ अपडेटेड टेललाइट्स ही नजर आएंगी। 2022 सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस में 4 मोनोटोन (पर्ल नेरा ब्लैक, पर्ल व्हाइट, एक्लिप्स ब्लू और क्यूम्यलस ग्रे) और तीन डुअल-टोन (ब्लैक रूफ के साथ) पिछले तीन शेड्स के साथ ऑफर किए गए हैं।
इंटीरियर

सिट्रोएन ने सी5 एयरक्रॉस के इंटीरियर में काफी ज्यादा अपडेट्स किए हैं। इसमें सबसे बड़ा बदलाव डैशबोर्ड के तौर पर किया गया है जहां 10 इंच का फ्री फ्लोटिंग टचस्क्रीन सिस्टम दिया गया है। डिस्प्ले को फिट करने के लिए सेंट्रल एसी वेंट्स के शेप को बदलकर इंफोटेनमेंट यूनिट के नीचे हॉरिजॉन्टली पोजिशन किया गया है। इसके अलावा इसमें वायरलेस फोन चार्जिंग पैड के ऊपर भी कुछ फंक्शनैलिटी दी गई है जो टच करने पर अच्छी फीलिंग देती है।

सिट्रोएन सी5 का प्री फेसलिफ्ट मॉडल का इंटीरियर पहले लेफ्ट हैंड ड्राइव मार्केट्स ओरिएंटेड लगता था। मगर कंपनी ने अब ड्राइवर साइड के पास ड्राइव शिफ्टर को पोजिशन कर इस फील को बदल डाला है। हालांकि पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप पहले की तरह ही पोजिशन किया गया है। इन सब चीजों के अलावा इस एसयूवी का केबिन काफी प्रैक्टिकल है जहां कप होल्डर्स, डीप स्टोरेज एरिया के साथ फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट, दो यूएसबी सॉकेट्स, और छिटपुट सामान रखने के लिए सेंटर कंसोल में कंपार्टमेंट दिया गया है।

पहले की तरह इसमें ऑल ब्लैक केबिन थीम दी गई है और डैशबोर्ड, सेंटर कंसोल और डोर पैड्स पर सॉफ्ट टच मैटेरियल्स का इस्तेमाल किया गया है। इसके डैशबोर्ड और डोर हैंडल्स पर कॉन्ट्रास्ट ब्लू स्टिचिंग भी की गई है जिससे केबिन ज्यादा प्रीमियम नजर आ रहा है। अब इसकी अपहोल्स्ट्री में से स्कवायर पैटर्न को हटा दिया गया है। वहीं साइड एसी वेंट्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है जो दो स्क्वायर में बंटा हुआ है और स्टीयरिंग व्हील पर भी आपको यही पैटर्न नजर आएगा। सीट्स की बात करें तो सी5 एयरक्रॉस का सबसे स्ट्रॉन्ग पॉइन्ट इसकी अपहोल्स्ट्री है। सिट्रोएन ने इस कार की सीटों को 15 प्रतिशत तक काफी फलावटी बनाया है जिससे बैठने वालों को अच्छा खासा कंफर्ट मिलता है।

इसकी फ्रंट और रियर सीटों की बोल्स्ट्रिंग और कॉन्टरिंग काफी कंफर्टेबल है। इस कार में पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट होने से ड्राइवर को अच्छी सीटिंग पोजिशन भी मिलती है, मगर ये फीचर पैसेंजर साइड पर नहीं दिया गया है। प्री फेसलिफ्ट मॉडल की तरह नई सी5 एयरक्रॉस में अच्छा खासा हेडरूम स्पेस और शोल्डर रूम दिया गया है, वहीं इसमें बैठने वालों को नीरूम की भी कोई समस्या नहीं आती है। इसकी रियर रो पर इंडिविजुअल स्लाइडिंग सीट्स दी गई है जो रिक्लाइनेबल है और फोल्ड डाउन हो जाती है। इसमें एक जैसी कद काठी वाले तीन लोगों को सेकंड रो में बैठने में परेशानी नहीं आती है।


इसकी बूट कैपेसिटी में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है और कैपेसिटी पहले जैसी ही है। सी5 एयरक्रॉस मेंं पहले की तरह 580 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। वहीं सेकंड रो को स्लाइड करने पर इसमें 720 लीटर का बूट स्पेस मिल जाता है और फोल्ड करने पर 1630 लीटर का बूट स्पेस तैयार किया जा सकता है। ऐसे में आप इतने स्पेस में अपनी फैमिली का पूरा लगेज इसमें रख सकते हैं।
फीचर्स

इसके फेसलिफ्ट मॉडल में 10 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम दिया गया है। इसकी डिस्प्ले तो काफी क्रिस्प है और फॉन्ट्स को भी रीड करना काफी आसान है। हालांकि टास्क देने पर ये उन्हें लोड करने में कुछ सेकंड्स लगाता है। इसके इंफोटेनमेंट में होम स्क्रीन का अभाव है, मगर सिट्रोएन ने इसमें कुछ काम के फंक्शंस के लिए एसी वेंट्स के नीचे कुछ टच एनेबल्ड शॉर्टकट की भी दी है। इसकी टचस्क्रीन एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले को भी सपोर्ट करती है।


सी5 एयरक्रॉस फेसलिफ्ट मॉडल में पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, 12.3 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और पावर्ड टेलगेट का फीचर दिया गया है। इसके अलावा इस कार में पुश-बटन स्टार्ट / स्टॉप, ऑटो-हेडलाइट्स और वाइपर, क्रूज़ कंट्रोल, पावर्ड ड्राइवर सीट और सिक्स-स्पीकर म्यूजिक सिस्टम जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, ड्राइवर सीट के लिए मेमोरी फंक्शन और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स नहीं दिए गए हैं।
सुरक्षा

सेफ्टी के लिए इस कार में छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, हिल स्टार्ट और डिसेंट कंट्रोल, और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा सिट्रोएन ने इसमें ड्राइवर ड्राउजीनैस डिटेक्शन और रिवर्सिंग एंड फ्रंट कैमरा का फीचर भी दिया है।
परफॉरमेंस

मिड लाइफ अपडेट देने के बावजूद भी सिट्रोएन ने इसमें 2 लीटर वाले डीजल इंजन का ही ऑप्शन रखा है। जबकि इसके मुकाबले में मौजूद जीप कंपास, फॉक्सवैगन टिग्वान और हुंडई ट्यूसॉन में पेट्रोल इंजन और 4x4 ड्राइवट्रेन के ऑप्शंस भी दिए गए हैं।

ये इंजन 177 पीएस की पावर और 400 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है, जिसके साथ 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है और ये फ्रंट व्हील्स पर पावर सप्लाय करता है। 
इस इंजन की पावर डिलीवरी काफी स्मूद है, मगर हाई रेव्स पर आपको इंजन का शोर जरूर सुनाई देगा जो कि डीजल इंजन की पहचान होती है। सिटी में सी5 एयरक्रॉस काफी अच्छे से ड्राइव की जाती है। इसके स्टीयरिंग का वजन तो भारी लगता है, मगर आपको ट्रैफिक में इससे कोई समस्या नहीं होती है। हाईवे पर सी5 की असल परफॉर्मेंस का पता चलता है। बिना किसी एक्सट्रा एफर्ट के ये कार 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार को छू लेती है जिससे ये कंफर्ट के साथ मीलों की दूरी भी तय कर लेती है। इसके गियर शिफ्ट्स की टाइमिंग भी काफी अच्छी है। सिट्रोएन ने इसमें इको और स्पोर्ट नाम से दो मोड्स भी दिए हैं। वहीं इसमें स्टैंडर्ड, स्नो, ऑल टैरेन, मड, डैंप और ग्रास एवं सैंड नाम से ट्रेक्शन कंट्रोल मोड भी दिए गए हैं, मगर हमनें इन सब पर एक्सपेरिमेंट नहीं किया।
राइड और हैंडलिंग

नई सी5 एयरक्रॉस में प्रोग्रेसिव हायड्रॉलिक सस्पेंशन सेटअप दिए गए हैं जिससे केबिन में कोई झटके महसूस नहीं होते हैं। हालांकि, स्लो स्पीड पर आपको केबिन में थोड़ा हिलना डुलना जरूर महसूस होगा।

सिट्रोएन ने इसके केबिन को नॉइस फ्री रखने की भरपूर कोशिश की है और इसके लिए कंपनी ने इसमें डबल लेमिनेटेड फ्रंट विंडो दी है जिससे इस एसयूवी में नॉइस, वाइब्रेशन और हार्शनैस कंट्रोल में रहती है। हाईवे पर भी सी5 काफी स्मूद महसूस होती है और इसका स्टीयरिंग काफी बैलैंस्ड महसूस होता है और हाई स्पीड पर ड्राइव करते वक्त आपको पूरा कॉन्फिडेंस रहता है।
निष्कर्ष

सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस आज भी एक अच्छी फैमिली एसयूवी कार मानी जा सकती है। इसमें आपको पूरा कंफर्ट मिलता है और इसकी राइड क्वालिटी काफी अच्छी है, साथ ही आपको अच्छा खासा लगेज स्पेस भी मिलता है। इसकी पीछे की सीट पर तीन एडल्ट्स आराम से बैठ सकते हैं।
इस एसयूवी में पेट्रोल इंजन और 4x4 का ऑप्शन ना होना एक बड़ी कमी है। वहीं इसकी प्राइस के अनुसार कुछ और अच्छे फीचर्स भी इसमें नहीं दिए गए हैं। इसके अलावा आप इससे स्पोर्टी ड्राइव की उम्मीद भी ना करें। कुल मिलाकर यदि आप एक यूरोपियन अपील वाली मिड साइज एसयूवी कार लेना चाहते हैं तो वो फैक्टर इस कार में मौजूद है। इसके अलावा यदि आप पावरफुल डीजल इंजन और कंफर्ट को महत्व देते हैं तो सी5 एयरक्रॉस एक सही चॉइस साबित होगी।
सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस कलर
भारत में सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस निम्न कलर में उपलब्ध है। कारदेखो पर अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ कार की फोटो देखें।
ब्लैक रूफ के साथ पर्ल व्हाइट
ब्लैक रूफ के साथ एक्लिप्स ब्लू
पर्ल व्हाइट
ब्लैक रूफ के साथ क्यूम्यलस ग्रे
क्यूम्यलस ग्रे
पर्ल नेरा ब्लैक
एक्लिप्स ब्लू
comparing सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस rivals
Rs.37.32 लाख* | Rs.27.99 - 40.39 लाख* | Rs.41.50 - 53.65 लाख* | Rs.41.90 - 55.90 लाख* | Rs.34.76 - 50.46 लाख* | Rs.24.99 - 34.49 लाख* | Rs.26.34 - 34.38 लाख* | Rs.36.99 - 46.99 लाख* |
| रेटिंगUser Review (86) | रेटिंगUser Review (8) | रेटिंगUser Review (45) | रेटिंगUser Review (10) | रेटिंगUser Review (742) | रेटिंगUser Review (108) | रेटिंगUser Review (41) | रेटिंगUser Review (13) |
| ट्रांसमिशनऑटोमेटिक | ट्रांसमिशनऑटोमेटिक | ट्रांसमिशनऑटोमेटिक | ट्रांसमिशनऑटोमेटिक | ट्रांसमिशनऑटोमेटिक / मैनुअल | ट्रांसमिशनऑटोमेटिक | ट्रांसमिशनमैनुअल | ट्रांसमिशनऑटोमेटिक |
| इंजन1997 सीसी | इंजन1598 सीसी - 2151 सीसी | इंजनलागू नहीं | इंजनलागू नहीं | इंजन2694 सीसी - 2755 सीसी | इंजनलागू नहीं | इंजन2596 सीसी | इंजन1984 सीसी |
| फ्यूल टाइपडीजल | फ्यूल टाइपडीजल / पेट्रोल | फ्यूल टाइपइलेक्ट्रिक | फ्यूल टाइपइलेक्ट्रिक | फ्यूल टाइपडीजल / पेट्रोल | फ्यूल टाइपइलेक्ट्रिक | फ्यूल टाइपडीजल | फ्यूल टाइपपेट्रोल |
| पावर174.33 बीएचपी | पावर178 - 190 बीएचपी | पावर201.15 - 523 बीएचपी | पावर228 - 523 बीएचपी | पावर163.6 - 201.15 बीएचपी | पावर201 बीएचपी | पावर114 बीएचपी | पावर201 बीएचपी |
| माइलेज17.5 किमी/लीटर | माइलेज- | माइलेज- | माइलेज- | माइलेज- | माइलेज- | माइलेज11 किमी/लीटर | माइलेज14.86 किमी/लीटर |
| बूट स्पेस580 लीटर | बूट स्पेस179 लीटर | बूट स्पेस400 लीटर | बूट स्पेस500 लीटर | बूट स्पेस- | बूट स्पेस440 लीटर | बूट स्पेस- | बूट स्पेस786 लीटर |
| एयरबैग6 | एयरबैग10-7 | एयरबैग9 | एयरबैग11 | एयरबैग7 | एयरबैग7 | एयरबैग2 | एयरबैग9 |
| वर्तमान में देख रहे हैं | सी5 एयरक्रॉस बनाम सोरेंटो | सी5 एयरक्रॉस बनाम सील | सी5 एयरक्रॉस बनाम सीलायन 7 | सी5 एयरक्रॉस बनाम फॉर्च्यूनर | सी5 एयरक्रॉस बनाम एटो 3 | सी5 एयरक्रॉस बनाम अर्बेनिया | सी5 एयरक्रॉस बनाम कोडिएक |
सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles
- नई न्यूज़
- आर्टिकल्स जरूर पढ़ें
- रोड टेस्ट
explore सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस दूसरा hand कारें
सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस यूज़र रिव्यू
- सभी (86)
- स्टाइलिंग से जुड़े (33)
- कंफर्ट (50)
- माइलेज (10)
- इंजन (31)
- इंटीरियर (30)
- स्पेस (14)
- कीमत (24)
- और...
- नई
- उपयोगी
- Citroen C5 Aircross Is A Stand Apart SUVOver the past three years, I have been enjoying the Citroen C5 Aircross. It stands apart from other SUVs with its original look and pleasant ride. Perfect for long distance driving, the 2.0 liter diesel engine delivers flawless and smooth performance. The inside is roomy and luxurious with cutting edge conveniences that improve comfort and ease. Long journeys and family vacations would find the C5 Aircross perfect since it guarantees a flawless ride across any terrain. For those who like a polished driving experience, its combination of comfort, elegance, and performance is excellent.और देखें4
- Best Comfort And SpaceCitroen C5 Aircross is a wonderful car, i really love it and the highlight of this car is the beautiful ride, lovely interior, proper 5 seater and so practical thanks to the massive boot space but in some areas the plastic quality is not good. It stands out with its powerful engine, best comfort level in its class, and i really enjoy the long rides with this car but the engine is noisy. It get a very beautiful interior and exterior with nice features and citroen only know that indians need full size alloy spare wheels.और देखें
- Excellent Ride But Missing FeaturesIn terms of interior, exterior and cabin the design is very good and overall it is a good package and Citroen is known for fantastic ride quality and the 2 L diesel engine gives great pickup with good power. Its very rock solid for driving and ride and the interior is superbly nice with good space and comfort but at this price they should give 4WD and ADAS. The material is good and other than low features this car is quite nice.और देखें1
- A Spacious OneI got the Citroen C5 Aircross recently; it?s awesome. The ride is really smooth and the seats are so comfortable. There?s also tons of room inside which is perfect for my family. However, it doesn?t have as many tech features as some cars in its price range such as the Hyundai Tucson or Kia Sportage. In conclusion though I think this car would be ideal if you want something spacious and comfy but still affordable enough not to be too bothered about missing out on any fancy extras.और देखें
- About Citron C5 Air Cross Comfort In Style.The Citroën C5 Air cross is the most comfortable SUV in terms of comfort I have ever used. The performance of the engine is smooth and powerful hence making every ride a pleasant experience. It has a lot of room inside and it?s very luxurious with a lot of hi tech functions. The one thing that stands out from the rest is the suspension system which makes the car to have a well smooth ride even on the bumpy terrain. The safety aspect is well created with many accessories such as airbags and new inventions for safety. I am generally quite content with my Citroën C5 Air cross. It is one of the most comfortable SUV for those who want to drive without the slightest discomfort.और देखें
- सभी सी5 एयरक्रॉस रिव्यूज देखें
सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस माइलेज
सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस केवल एक डीजल फ्यूल ऑप्शन में उपलब्ध है। सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस का माइलेज 17.5 किमी/लीटर है।
| फ्यूल टाइप | ट्रांसमिशन | एआरएआई माइलेज |
|---|---|---|
| डीजल | ऑटोमेटिक | 17.5 किमी/लीटर |
अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।
सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस प्रश्न और उत्तर
- अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
- हाल ही में पूछे गए सवाल
A ) The Citroen C5 Aircross features a 10-inch touchscreen infotainment system, Wire...और देखें
A ) The Citroen C5 Aircross is available in 8-Speed Automatic Transmission.
A ) The Citroen C5 Aircross is equipped with 6 airbags.
A ) The Citroen C5 Aircross has boot space of 580 Litres.
A ) The Citroen C5 Aircross has max power of 174.33bhp@3750rpm.

सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस में ऑन रोड प्राइस पॉपुलर cities
ट्रेंडिंग सिट्रोएन कारें
सिट्रोएन सी3 एक्सRs.4.99 - 10.21 लाख*
सिट्रोएन एयरक्रॉस एक्सRs.8.89 - 14.72 लाख*
सिट्रोएन बसॉल्ट एक्सRs.8.55 - 14.11 लाख*
पॉपुलर एसयूवी कारें
- ट्रेंडिंग
- लेटेस्ट
- अपकमिंग
टोयोटा फॉर्च्यूनरRs.34.76 - 50.46 लाख*
किया सोरेंटोRs.27.99 - 40.39 लाख*
महिंद्रा बीई 6Rs.19.45 - 26.95 लाख*
टाटा सफारीRs.13.40 - 26.91 लाख*
महिंद्रा एक्सईवी 9ईRs.21.90 - 31.25 लाख*
एमजी हेक्टर tomahawk phevRs.25.70 - 27.80 लाख*- न्यू वैरिएंट
बीवाईडी सीलायन 7Rs.41.90 - 55.90 लाख* - न्यू वैरिएंट
महिंद्रा एक्सईवी 9एसRs.20.65 - 30.90 लाख* - न्यू वैरिएंट
जीप कंपासRs.17.99 - 30.95 लाख*
टोयोटा हाइलक्सRs.31.99 - 36.69 लाख*
पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें
मारुति सुजुकी ई विटाराRs.16.19 - 20.21 लाख*
टाटा पंच ईवीRs.9.79 - 12.99 लाख*
टाटा टियागो ईवीRs.6.99 - 10.09 लाख*
एमजी विंडसर ईवीRs.14.70 - 19 लाख*
टाटा नेक्सन ईवीRs.12.49 - 17.89 लाख*

