• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सिट्रोएन भारत में उतारेगी एमपीवी कार, मारुति अर्टिगा और किआ कारेंस से होगा मुकाबला

    2023 तक सिट्रोएन एक नई इलेक्ट्रिक कार उतारेगी जिसके दो साल बाद इस नई एमपीवी को लॉन्च किया जा सकता है।

    भानु
    भानु
    Published On मई 19, 2022 17:13 ist
    info icon
    published onMay 19, 2022 17:13 IST
    last updated onMay 19, 2022 17:13 IST
    2.4K Views
    • Write a कमेंट

    • सिट्रोएन के इंडियन लाइनअप में शामिल होगी एक नई एमपीवी
    • कंपनी के नए मॉडल्स के इलेक्ट्रिक वेरिएंट्स में भी किए जाएंगे पेश
    • एकदम नई कार होगी ये 
    • मारुति अर्टिगा और किआ कारेंस को देगी टक्कर 

    सिट्रोएन भारत में एसयूवी कारों के अलावा दूसरे सेगमेंट में भी कारें लॉन्च करेगी। स्टैलांटिस ग्रुप के सीईओ कार्लोस तावरेस ने यह जानकारी दी है। अभी कंपनी के इंडियन कार लाइनअप में केवल ​सी5 एयरक्रॉस ही शामिल है और जून 2022 तक सिट्रोएन सी3 हैचबैक को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। 

    ग्रुप के सीईओ ने कहा “हम ना केवल 4 मीटर से कम कॉम्पैक्ट कारें उतारने की तैयारी कर रहे हैं, बल्कि हम भारत में एमपीवी, सीयूवी भी लॉन्च करेंगे और इन प्रोडक्ट्स के इलेक्ट्रिक वर्जन भी उतारे जाएंगे।” 

    Citroen Sub-4m SUV Likely To Be Unveiled By Mid-September 2021

    बताए गए सिट्रोएन के नए प्रोडक्ट्स को आने वाले तीन सालों में लॉन्च किया जाएगा। ये कंपनी की ग्लोबल रेंज की कारों से इंस्पायर्ड होंगे, मगर इन्हें खासतौर पर इंडियन मार्केट के हिसाब से तैयार किया जाएगा। भारत में इन सभी कारों के कंब्सशन इंजन और बैट्री इलेक्ट्रिक वेरिएंट्स को लॉन्च किया जाएगा। 

    तावरेस का कहना है कि यदि आप भारत के अनुसार प्रोडक्ट स्ट्रेटिजी तय करेंगे तो आपको यहां का मार्केट काफी प्रॉफिट दे सकता है। उन्होंने आगे कहा कि “यहां कई कंपनियां आई और चली भी गई, इसलिए यहां बने रहने के लिए पहले भारतीय परिस्थितियों को अच्छे से पहचान लेना चाहिए।” 

    इंडियन एमपीवी सेगमेंट की बात करें तो यहां अलग अलग साइज की काफी कारें मौजूद है जिनका सीधे तौर पर एक-दूसरे से बराबरी का मुकाबला नहीं है। यहां रेनो ट्राइबर सबसे छोटी सब-4 मीटर एमपीवी है और मारुति अर्टिगा सबसे ज्यादा पॉपुलर एमपीवी कार है। 

    New Maruti Ertiga Launched, Prices Start At Rs 8.35 Lakh

    किआ कारेंस मारुति की एमपीवी से एक बड़ी कार है जबकि टोयोटा इनोवा क्रिस्टा, कारेंस से भी बड़ी एमपीवी है। सिट्रोएन अर्टिगा और कारेंस को कड़ी टक्कर देने के लिए एक अफोर्डेबल कार उतारेगी।


    2023 तक सिट्रोएन एक नई इलेक्ट्रिक कार उतारेगी जिसके दो साल बाद इस नई एमपीवी को लॉन्च किया जा सकता है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है