• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सिट्रोएन की पहली इलेक्ट्रिक कार भारत में 2023 तक होगी लॉन्च : कार्लोस तवारेस

    स्टेलंटिस ऑटोमोटिव ग्रुप ने 'डेयर फॉरवर्ड 2030' ग्लोबल स्ट्रेटजी के हिस्से के रूप में भारत के लिए अपनी योजनाओं की रूपरेखा तैयार की है। कार्यक्रम के दौरान स्टेलंटिस के सीईओ कार्लोस तवारेस ने खुलासा करते हुए कहा है कि कंपनी की भारत आने वाली पहली ईवी कार को 2023 तक उतारा जाएगा।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 18, 2022 18:48 ist
    info icon
    published onMay 18, 2022 18:48 IST
    last updated onMay 18, 2022 18:48 IST
    1.9K Views
    • Write a कमेंट

    Citroen E-C4 Electric

    • सिट्रोएन स्टेलेन्टिस ग्रुप का हिस्सा है जिसने ग्लोबल रणनीति 'डेयर फॉरवर्ड 2030' में भारत की भूमिका को हाइलाइट किया है। 
    • स्टेलेन्टिस सीईओ  कार्लोस तवारेस ने खुलासा किया है कि सिट्रोएन की पहली ईवी को 2023 तक उतारा जाएगा। 
    • यह गाड़ी अपकमिंग सब-4 मीटर सी3 वाले ही सीएमपी प्लेटफार्म पर बेस्ड होगी। 
    • सिट्रोएन कॉम्पेक्ट ईवी 450 किलोमीटर के आसपास की रेंज देने में सक्षम हो सकती है। 
    • नई सिट्रोएन ईवी को खासकर भारत के लिए ही तैयार किया गया है। प्राइस कॉम्पिटिटिव रखने के लिए इसे यहां ही मैन्युफैक्चर किया जाएगा।

    कार्लोस तवारेस ने यह भी कहा कि "पहले ही दिन से इलेक्ट्रिफिकेशन स्मार्ट कार या सी क्यूब योजनाओं का हिस्सा रहा है। सिट्रोएन की पहली ईवी भारत में 2023 तक लॉन्च होगी। इस ईवी को खासकर भारतीय बाजार के लिए ही तैयार किया गया है। यह नई ईवी कार अपकमिंग सिट्रोएन सी3 की तरह ही ग्रुप के कॉम्पेक्ट सीएमपी प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। अनुमान है कि यह सब-4 मीटर कार हो सकती है जो एसयूवी स्टाइलिंग के साथ आएगी।

    भारत आने वाली सिट्रोएन की इस ईवी में बड़ा बैटरी पैक दिया जा सकता है। इसकी सर्टिफाइड रेंज 450 किलोमीटर के आसपास हो सकती है। हुंडई और किआ से इसकी प्राइस कॉम्पिटिटिव रखने के लिए इसे भारत में ही तैयार किया जाएगा। इसमें अपकमिंग सी3 वाले कई कम्फर्ट फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

    स्टेलंटिस 2015 से ही भारत में 1 बिलियन यूरो से ज्यादा का निवेश कर चुकी है जिसमें सिट्रोएन और जीप की कई सारी सुविधाएं भी शामिल हैं। यह कंपनी भारत को एक सप्लायर बेस के रूप में उपयोग करने का इरादा रखती है जो क्वालिटी वाले ग्लोबल स्टैंडर्ड के अनुरूप हो।

    मास मार्केट ईवी सेगमेंट में टाटा का अच्छा-ख़ासा दबदबा है। ईवी सेगमेंट में मौजूद टाटा की कारों की प्राइस 20 लाख रुपए से भी कम है। हाल ही में कंपनी ने नेक्सन ईवी मैक्स को लॉन्च किया है जो 437 किलोमीटर की रेंज तय करती है। वहीं, इस सेगमेंट में हुंडई और एमजी की ज्यादा प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी कारें भी उपलब्ध हैं जिनकी प्राइस 20 लाख रुपए से ज्यादा है। इनकी सर्टिफाइड रेंज 450 किलोमीटर से ज्यादा की है।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    सिट्रोएन ईसी3 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on सिट्रोएन e-c3 एक्स

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है