• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    क्या टाटा नैनो इलेक्ट्रिक अवतार में फिर करेगी वापसी?

    टाटा नैनो भारत के पॉपुलर कार प्रोजेक्ट्स में से एक रही है। यह एक लाख रुपए बजट में आने वाली भारत की सबसे सस्ती कार साबित हुई थी। कंपनी ने 11 साल बेचने के बाद 2019 में इसकी बिक्री बंद कर दी। नैनो रतन टाटा की ड्रीम कार है जिससे वे हर तबके तक कार पहुंचाना चाहते हैं। हमारा मानना है कि नैनो कार इलेक्ट्रिक अवतार में फिर से वापसी कर सकती है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On दिसंबर 07, 2022 19:57 ist
    info icon
    published onDec 07, 2022 19:57 IST
    last updated onDec 07, 2022 19:57 IST
    668 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Nano Europa

    टाटा नैनो भारत के पॉपुलर कार प्रोजेक्ट्स में से एक रही है। यह एक लाख रुपए बजट में आने वाली भारत की सबसे सस्ती कार साबित हुई थी। कंपनी ने 11 साल बेचने के बाद 2019 में इसकी बिक्री बंद कर दी। नैनो रतन टाटा की ड्रीम कार है जिससे वे हर तबके तक कार पहुंचाना चाहते हैं। हमारा मानना है कि नैनो कार इलेक्ट्रिक अवतार में फिर से वापसी कर सकती है।

    नैनो ईवी अभी भी है मौजूद

    पुणे बेस्ड कम्पनी इलेक्ट्रा ईवी नैनो कार को रेट्रोफिट किया था जिसमें फर्स्ट जनरेशन टाटा टिगोर ईवी वाले पावरट्रेन दिए गए। यह वर्जन केवल फ्लीट ओनर्स के लिए ही उपलब्ध कराया गया था, लेकिन इसकी एक यूनिट टाटा कंपनी के मालिक रतन टाटा के पास भी है। इसकी मेकेनिकल डिटेल्स की जानकारी हमारे पास नहीं है, लेकिन यह संभवतः 200 किमी से कम रेंज देती है।

    Ratan Tata Gets A New Electric Nano Built By Electra EV

    टाटा ने नैनो ईवी के कॉन्सेप्ट वर्जन को 2010 में 80वें जेनेवा मोटर शो में शोकेस किया था। अनुमान है कि इस वर्जन की रेंज सुपर पॉलिमर लिथियम आयन बैटरी पैक के जरिये 160 किलोमीटर थी। नैनो ईवी कॉन्सेप्ट में रेगुलर कार के मुकाबले कई विज़ुअल बदलाव किए गए थे जिनमें अलग डिज़ाइन के बंपर, टेललाइट और प्रीमियम व्हील्स शामिल थे।

    Tata Nano EV concept

    इलेक्ट्रिफिकेशन द्वारा सुधार

    वर्तमान में भारत के इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में टाटा का अच्छा ख़ासा दबदबा है। कंपनी के पोर्टफोलियो में कई ऐसी ईवी कारें मौजूद हैं जो 300 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज तय करती है। कंपनी की सबसे लेटेस्ट कार टियागो ईवी है जो इसके मौजूदा एंट्री लेवल मॉडल का इलेक्ट्रीफाइड वर्जन है। इसमें दो बैटरी पैक्स की चॉइस मिलती है। टियागो ईवी के बेस वेरिएंट में 19.2 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक लगा हुआ है जिसकी सर्टिफाइड रेंज 250 किलोमीटर है, वहीं इसमें दी गई इलेक्ट्रिक मोटर 61 पीएस की पावर और 110 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है।

    Tata Tiago EV

    वहीं, ओरिजिनल नैनो कार में 0.6-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया था जो 38 पीएस की पावर और 51 एनएम का टॉर्क जनरेट करता था। टाटा की नई ज़िप्ट्रोन टेक्नोलॉजी के साथ आने वाली इलेक्ट्रिक नैनो टियागो ईवी से थोड़ी कम परफॉर्मेंस दे सकती है, जबकि इसकी रेंज इससे मिलती जुलती 250 किलोमीटर के आसपास हो सकती है। यदि नैनो ईवी अब भी ऑन रोड 175 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज तय करने में सक्षम होती है तो ऐसे में यह सिटी में ट्रेवल करने के लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित होगा। 

    पुरानी नैनो से सीख

    2-व्हीलर के मुकाबले एक अच्छा ऑप्शन साबित होने वाली किफायती कार तैयार करने के लक्ष्य के साथ टाटा ने अपनी नैनो कार की कीमतों को कम रखने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए जिसके परिणामस्वरूप ऐसा प्रोडक्ट तैयार हुआ जिसकी कम प्राइस के अलावा कोई दूसरी खासियत नहीं थी।

    Tata Nano

    ओरिजनल नैनो में कोई भी सेफ्टी फ़ीचर्स स्टैंडर्ड नहीं दिए गए थे और ना ही इसमें कोई प्रेक्टिकल कम्फर्ट फीचर्स मिलते थे। इसमें तीन लग-नट्स वाले व्हील्स का इस्तेमाल किया गया था। इस गाड़ी की डिज़ाइन बेहद यूनीक थी और इसका केबिन स्पेशियस था जिसके चलते इसमें चार एडल्ट पैसेंजर फिट हो जाते थे। इसके बाद भी इसमें थोड़ी सी स्पेस बचती थी। 

    टाटा ने फेसलिफ्ट नैनो में फ्रंट फॉग लैंप्स, चार स्पीकर ऑडियो सिस्टम, कीलैस एंट्री और चार पावर विंडो जैसे फीचर ना दिए जाने के बारे में भी जानकारी दी थी। यदि इस गाड़ी में यह फीचर्स दिए जाते तो यह मारुति आल्टो800 से कहीं ज्यादा बेहतर साबित होती।

    Tata GenX Nano

    हमारा मानना है कि मार्केट में अच्छी पोज़िशन बनाने के लिए टाटा को नैनो कार की प्राइस ही केवल अफोर्डेबल रखे जाने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि इसमें कई दमदार फीचर्स भी दिए जाने होंगे। इस गाड़ी में छह एयरबैग्स, एबीएस, ईएससी और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे कई दमदार सेफ्टी फीचर दिए जा सकते हैं। चूंकि मॉडर्न टाटा कारों को अपनी सेफ्टी के लिए जाना जाता है, नई नैनो कार भी इस मामले में बेहतर बनाई जाएगी। कम प्राइस पर भी इसमें अच्छी फिनिश मिल सकती है, साथ ही इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पावर एडजस्टेबल ओआरवीएम्स, यूएसबी चार्ज पोर्ट और एलईडी डीआरएल्स जैसे फीचर भी दिए जा सकते हैं।

    Tata Genx Nano interior

    नैनो ईवी का कंपेरिजन

    Indonesia-spec Air EV
    Indonesia-spec Air EV cabin

    यदि टाटा नैनो को प्रेक्टिकल ईवी के तौर पर लाती है तो भी इसका मुकाबला माइक्रो ईवी सेगमेंट की कारों से रहेगा। एमजी भारत में 2023 के शुरुआत में माइक्रो-ईवी लॉन्च करने वाली है जिसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में 'एयर ईवी' नाम से जाना जाता है। इस इलेक्ट्रिक कार में 17.3 केडब्ल्यूएच और 26.7 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक्स की चॉइस मिलती है, साथ ही इसमें 41 पीएस पावर जनरेट करने वाली इलेक्ट्रिक मोटर भी लगी हुई है। इस गाड़ी के स्मॉल बैटरी पैक की रेंज 200 किलोमीटर है, जबकि बड़ा बैटरी पैक वर्जन 300 किलोमीटर की रेंज तय करता है।

    यह 2-डोर 4-सीटर कार है जिसमें लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस केबिन दिया गया है। एमजी एयर ईवी कार में ड्यूल इंटीग्रेटेड 10.25-इंच डिस्प्ले (इंफोटेनमेंट सिस्टम और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए), स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स और रियर व्यू कैमरा मिलता है। टाटा नैनो ईवी में भी ऐसे ही फीचर्स दिए जानने की आवश्यकता होगी। एमजी एयर ईवी के इंडोनेशियन वर्जन में एडीएएस फीचर्स भी दिए गए हैं जिसमें ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन शामिल हैं।

    नैनो ईवी की कीमत

    Tata Megapixel Concept

    टाटा नैनो की एंट्री लेवल प्राइस एक लाख रुपए रखी गई थी, लेकिन इस प्राइस पर हमें दमदार प्रोडक्ट नहीं मिल सका। हालांकि, बेसिक फीचर्स और प्रेक्टिकल रेंज के साथ नए इलेक्ट्रिक अवतार में आने वाली इस गाड़ी की प्राइस अब 6-7 लाख रुपए से शुरू हो सकती है। भारत में टाटा टियागो ईवी की इंट्रोडक्ट्री प्राइस 8.49 लाख रुपए रखी गई थी जो आने वाले महीनों में 9 से 9.5 लाख रुपए तक पहुंच सकती है।

    *सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार हैं।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    3 कमेंट्स
    1
    G
    gayathri
    Jul 31, 2026, 2:30:37 PM

    Waiting for nano ev

    जवाब
    Write a Reply
    2
    C
    cardekho support
    Jul 31, 2026, 6:12:17 PM

    As of now, Tata has not officially confirmed the launch of the Nano EV in India. We recommend waiting for the brand’s official announcement for accurate updates.

      जवाब
      Write a Reply
      1
      G
      gb muthu
      Dec 7, 2022, 9:07:21 PM

      An e.nano is something everyone is waiting for.

        जवाब
        Write a Reply
        1
        G
        gb muthu
        Dec 7, 2022, 9:07:21 PM

        An e.nano is something everyone is waiting for.

          जवाब
          Write a Reply

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

          • अपकमिंग
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है