• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फरवरी 2019 में कौन सी प्रीमियम हैचबैक कार रही ग्राहकों की पहली पसंद, जानिए यहां

    मारुति बलेनो को सबसे ज्यादा बिक्री के आंकड़े मिले

    सॉनी
    सॉनी
    Published On मार्च 25, 2019 14:30 ist
    info icon
    published onMar 25, 2019 14:30 IST
    last updated onMar 25, 2019 14:30 IST
    259 Views
    • Write a कमेंट

    भारत में प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट काफी लोकप्रिय है। इस सेगमेंट में मौजूद कुछ कारों के लिए फरवरी का महीना काफी शानदार रहा तो कुछ कारों की लोकप्रियता में काफी कमी देखने को मिली है। एक नज़र फरवरी के आंकड़ों पर:-

    2019 Maruti Suzuki Baleno

     

    फरवरी 2019

    जनवरी 2019

    मासिक वद्धि

    मौजूदा मार्केट शेयर (%)

    2018 का मार्केट शेयर (%)

    सालाना मार्केट शेयर (%)

    औसत बिक्री  (6 माह)

    मारुति सुजुकी बलेनो

    17944

    16717

    7.33

    55.89

    48.02

    7.87

    16956

    हुंडई एलीट आई20

    11547

    11749

    -1.71

    35.96

    40.64

    -4.68

    11910

    फॉक्सवेगन पोलो

    1529

    1426

    7.22

    4.76

    4.46

    0.3

    1490

    होंडा जैज़

    1085

    1545

    -29.77

    3.37

    6.85

    -3.48

    1237

    कुल

    32105

    31437

    2.12

    99.98

     

     

     

    बलेनो बनी सबसे लोकप्रिय: बलेनो, मारुति की प्रीमियम हैचबैक कार है। इसे विशेष रूप से नेक्सा शोरूम के माध्यम से बेचा जाता है। फरवरी में बलेनो की लगभग 18,000 यूनिट को डिस्पैच किया गया। जनवरी के मुकाबले फरवरी में कार की ब्रिकी में 7.33 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। वर्तमान में बलेनो की बाज़ार में हिस्सेदारी 55.89 प्रतिशत है। इसमें पिछले वर्ष की तुलना में 7.87 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। बलेनो की लोकप्रियता बढ़ने का श्रेय इसके फेसलिफ्ट मॉडल को दिया जाना चाहिए। इसे फरवरी में ही लॉन्च किया गया था।

    2018 Hyundai Elite i20

    एलीट आई20 में गिरावट हुई दर्ज: हुंडई की एलीट आई20 सूची में दूसरे स्थान पर है। मगर इसके और मारुति के आंकड़ों में काफी बड़ा अंतर मौजूद है। धीरे-धीरे इसकी लोकप्रियता में भी काफी गिरावट देखी जा रही है। भले ही फरवरी में इसकी  11,500 से ज्यादा यूनिट को बेचा गया हो, लेकिन जनवरी की तुलना में इसकी बिक्री में 1.71 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले साल से एलीट आई20 की बाज़ार में हिस्सेदारी भी घट गई है, जो अब 35.96 प्रतिशत है।

    Honda Jazz

    जैज़ की लोकप्रियता घटी: होंडा जैज़ जनवरी में तीसरी सबसे लोकप्रिय हैचबैक रही, लेकिन फरवरी में इसकी महीने दर महीने की मांग में 29.77 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। फरवरी में कंपनी इसकी केवल 1085 यूनिट ही बेच पाई जबकि जनवरी में इसकी 1545 बेची गई थी। वर्तमान में ये सेगमेंट के सबसे निचले स्थान पर है।

    Volkswagen Polo GT TDI: Expert Review

    पोलो की लोकप्रियता में इजाफा: जैज़ की लोकप्रियता घटने का सीधा फायदा फॉक्सवेगन की पोलो को मिला है। वर्तमान में ये सेगमेंट की तीसरी सबसे लोकप्रिय हैचबैक है। इसकी महीने दर महीने की बिक्री में 7.22 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। फरवरी में पोलो की मांग और मार्केट शेयर में क्रमश: 1500 यूनिट और 4.76 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है।

    यह भी पढें : हुंडई ने दिखाई क्यूएक्सआई की झलक, मिलेंगे ये काम के फीचर

    was this article helpful ?

    सॉनी
    <div>A recent addition to the team, Sonny is a fan of the silly yet practical cars like the RS6 wagons and M5 super sedans. Not exactly raised around cars, he had his fill on Hotwheels toys, sports car coffee-table books along with photos and videos of cool cars on the internet. He is also an avid fan of F1 and Formula-E.</div>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है