• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पिछले सप्ताह क्या रहा ऑटो सेक्टर में खास, पढ़िए टॉप कार न्यूज

    अगर आप किन्हीं कारणों के चलते पिछले सप्ताह की ऑटो सेक्टर की खबरों से रूबरू नहीं हुए तो यहां पढ़िए बीते सप्ताह की टॉप कार न्यूज

    सोनू
    सोनू
    Published On मार्च 08, 2021 14:01 ist
    info icon
    published onMar 08, 2021 14:01 IST
    last updated onMar 08, 2021 14:01 IST
    1.7K Views
    • Write a कमेंट

    महिंद्रा थार का वेटिंग पीरियड 2022 तक पहुंचा: थार को लॉन्च हुए करीब पांच महीने हुए हैं और इसका वेटिंग पीरियड अब पहले से ज्यादा हो गया है। थार का वेटिंग पीरियड इतना है कि यदि कोई ग्राहक इसे आज बुक करवाता है तो उसे इसकी डिलीवरी 2022 में मिलेगी।

    Renault Kiger

    रेनॉल्ट काइगर की डिलीवरी शुरू: सब-4 मीटर एसयूवी काइगर की डिलीवरी शुरू हो गई है। कंपनी के अनुसार पहले दिन 1000 से ज्यादा ग्राहकों को इस कार की डिलीवरी दी गई। 

    जगुआर आई-पेंस की लॉन्च डेट आगे बढ़ी: जगुआर ने आई-पेस इलेक्ट्रिक की लॉन्च डेट को आगे बढ़ा दिया है। पहले यह इलेक्ट्रिक कार 9 मार्च को लॉन्च होनी थी लेकिन अब जगुआर आई-पेस इलेक्ट्रिक 23 मार्च को लॉन्च होगी

    दिल्ली में टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक सब्सिडी स्कीम से हुई बाहर: दिल्ली सरकार ने टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक को सब्सिडी स्कीम से बाहर कर दिया है। दिल्ली सरकार के अनुसार कई लोगों ने नेक्सन इलेक्ट्रिक को लेकर शिकायतें की है कि यह कंपनी द्वारा बताई रेंज नहीं दे रही है।

    2021 फॉक्सवैगन टिग्वान लॉन्च: हाल ही में जिगव्हील्स को दिए एक इंटरव्यू में फॉक्सवैगन इंडिया के डायरेक्टर आशीष गुप्ता ने कहा कि कंपनी इस महीने एक नई एसयूवी कार को पेश कर सकती है। हमारा मानना है कि यह फेसलिफ्ट टिग्वान 2021 हो सकती है। इसका कंपेरिजन अपकमिंग सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस से होगा। यहां देखिए नई टिग्वान में क्या मिलेगा खास

    2021 Renault Triber

    2021 रेनॉल्ट ट्राइबर की जानकारी आई सामने: रेनो जल्द ही ट्राइबर को नया अपडेट देने वाली है। हाल ही में इस अपकमिंग कार की कुछ जानकारी सामने आई है, जिनके अनुसार नई ट्राइबर में 6 अहम बदलाव होंगे

    was this article helpful ?

    महिंद्रा थार 2020-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है